Gen-Z को क्यों पसंद आ रहा है Delulu Dating, क्या है इस वायरल डेटिंग ट्रेंड का मतलब?
ब्रेडक्रम्बिंग, घोस्टिंग और सिचुएशनशिप जैसे शब्दों के बाद अब रिलेशनशिप की दुनिया में डेलुलू डेटिंग का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ...और पढ़ें

क्या है डेलुलू डेटिंग का मतलब? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल सोशल मीडिया पर जेन-जी के बीच रिलेशनशिप से जुड़ा एक शब्द Delulu Dating खूब ट्रेंड कर रहा है। इसे सुनकर ही आप समझ सकते हैं कि यह डिल्यूजन शब्द से निकला है, लेकिन डेटिंग से इसका क्या कनेक्शन है?
सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन आज की जेनरेशन के लिए यह एक तरह का कोपिंग मैकेनिज्म बन गया है। आइए समझें Delulu Dating क्या है और इसमें क्या होता है।
Delulu Dating का मतलब क्या है?
साधारण शब्दों में कहें तो, Delulu is the solulu ही इस ट्रेंड का मूल मंत्र है। इसका मतलब है कि डेटिंग के दौरान हकीकत को थोड़ा नजरअंदाज करके अपनी एक काल्पनिक दुनिया में रहना। इसे यूं समझिए कि अगर पिछले रिलेशनशिप में आपका बुरी तरह दिल टूटा है या धोखा मिला है, फिर भी आप भविष्य को लेकर उम्मीद बनाए रखते हैं और नए रिलेशनशिप में भी उतने ही खुले दिल से ट्राई करते हैं।

(AI Generated Image)
यह ट्रेंड इतना पॉपुलर क्यों है?
डेलुलू डेटिंग को पसंद करने के पीछे कई कारण हैं, जैसे-
- निराशा से बचाव- जब आप पहले से ही मान लेते हैं कि सब कुछ अच्छा होगा, तो आप रिजेक्शन के डर से आजाद होकर पहल कर पाते हैं।
- सेल्फ-कॉन्फिडेंस- यह फेक इट टिल यू मेक इट जैसा है। खुद को यह विश्वास दिलाना कि आप सबसे बेस्ट हैं आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
डेलुलू डेटिंग के फायदे और नुकसान क्या हैं?
फायदे
- पॉजिटिविटी- यह आपको उदास होने के बजाय खुश रहने में मदद करता है।
- मेनिफेस्टेशन- कई लोग इसे लॉ ऑफ अट्रैक्शन से जोड़ते हैं। उनका मानना है कि अगर हम किसी चीज के बारे में पॉजिटिव सोचेंगे, तो वह हकीकत बन जाएगी।
नुकसान
- रेड फ्लैग्स को नजरअंदाज करना- सबसे बड़ा खतरा यह है कि डेलूलू होने के चक्कर में आप सामने वाले की बुरी आदतों या रेड फ्लैग्स को नहीं देख पाते।
- हकीकत से दूरी- जब आपकी कल्पना का महल टूटता है, तो दर्द हकीकत से कहीं ज्यादा होता है।
- एकतरफा लगाव- यह स्थिति कभी-कभी स्टॉकिंग या सामने वाले को असहज करने वाली स्थिति तक ले जा सकती है।
इससे आप समझ सकते हैं कि डेलुलू डेटिंग भले ही डेटिंग को मजेदार बनाता है, लेकिन अगर आप हकीकत को देखकर भी अनदेखा करने लगें या सिर्फ अकेले ही रिश्ते में कोशिश कर रहे हैं, तो यह ठीक नहीं है। इसके कारण आगे चलकर आपकी मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है।