Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टनर से लड़ाई न होना हमेशा प्यार की निशानी नहीं! समझिए 'Low Conflict' रिलेशनशिप की कड़वी सच्चाई

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 05:36 PM (GMT+05:30)

    हम सभी ने बचपन से यही सुना है- "जो कपल्स झगड़ते नहीं हैं, उनका प्यार सबसे गहरा होता है।" हम ऐसे कपल्स को रोल मॉडल मानते हैं, लेकिन इस बात की असल सच्चाई ...और पढ़ें

    रिलेशनशिप में लड़ाई-झगड़े न होना भी हो सकता है खतरे की घंटी (Image Source: AI-Generated)

    रिलेशनशिप में लड़ाई-झगड़े न होना भी हो सकता है खतरे की घंटी (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. लड़ाई न होना भावनात्मक दूरी का संकेत हो सकता है

    2. संघर्ष से बचना रिश्ते को अंदर से खोखला करता है

    3. हेल्दी रिश्ते में थोड़ी बहस जरूरी और फायदेमंद होती है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर फिल्मों और सीरीज में देखते हैं कि 'परफेक्ट कपल' वही है, जिसके बीच कभी कोई तकरार नहीं होती। हम सोचते हैं कि जिस रिश्ते में शांति है, वहां सबसे ज्यादा प्यार है, लेकिन असलियत कुछ और ही कहते हैं। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच महीनों या सालों से कोई बहस नहीं हुई है, तो खुश होने के बजाय थोड़ा अलर्ट होने की जरूरत है।

    अक्सर यह 'शांति' रिश्ते की मजबूती नहीं, बल्कि खामोश दूरी का संकेत होती है। आइए समझते हैं 'Low Conflict' रिश्ते की सच्चाई, जो ऊपर से शांत लेकिन अंदर से खोखला हो सकता है।

    Low Conflict Relationships

    (Image Source: Freepik) 

    कहीं 'फर्क' पड़ना तो नहीं हो गया है बंद?

    रिश्ते में लड़ाई या बहस तब होती है, जब हमें सामने वाले की किसी बात से फर्क पड़ता है। हम बहस इसलिए करते हैं, क्योंकि हम चाहते हैं कि चीजें बेहतर हों, लेकिन जब एक पार्टनर भावनात्मक रूप से रिश्ते से अलग हो जाते हैं, तो वे शिकायत करना छोड़ देते हैं।

    इसे 'इमोशनल चेक-आउट' कहते हैं। आप सोचते हैं, "जाने दो, बोलने का क्या फायदा?" यह चुप्पी शांति की नहीं, बल्कि हार मान लेने की निशानी है।

    शांति बनाए रखने की कीमत

    कई बार किसी रिश्ते में लड़ाई इसलिए नहीं होती क्योंकि एक इंसान अपनी भावनाओं को लगातार दबा रहा है। इसे 'Conflict Avoidance' कहते हैं। शायद आप डरते हैं कि अगर आपने अपनी नाराजगी जाहिर की, तो पार्टनर छोड़ कर चला जाएगा या घर का माहौल खराब होगा।

    यह 'नकली शांति' एक ज्वालामुखी की तरह होती है। आप ऊपर से मुस्कुरा रहे हैं, लेकिन अंदर ही अंदर घुट रहे हैं। यह स्थिति एक दिन बड़े विस्फोट का कारण बनती है, या फिर इंसान को डिप्रेशन में धकेल देती है।

    खबरें और भी

    रूममेट्स वाली जिंदगी

    कुछ रिश्तों में लड़ाई इसलिए नहीं होती क्योंकि उनके बीच कोई गहरा जुड़ाव ही नहीं बचा है। वे एक छत के नीचे तो रहते हैं, लेकिन दो अजनबियों या रूममेट्स की तरह। सुबह काम पर जाना, शाम को आना, खाना खाना और सो जाना- बातचीत सिर्फ "बिजली का बिल भर दिया?" या "सब्जी क्या बनेगी?" तक सीमित रह जाती है।

    जहां जज्बात नहीं होते, वहां तकरार भी नहीं होती। यह 'लो-कॉन्फ्लिक्ट' नहीं, बल्कि 'नौ-कनेक्शन' वाला रिश्ता है।

    थोड़ी तकरार भी है जरूरी

    एक हेल्दी रिश्ते में लड़ाई होना भी जरूरी है। इसका मतलब यह नहीं कि आप एक-दूसरे का अपमान करें, बल्कि इसका मतलब है कि आप अपनी जरूरतों को खुलकर सामने रख रहे हैं।

    • सच्चाई सामने आती है: बहस के दौरान हम वो बातें कह पाते हैं जो सामान्य तौर पर नहीं कह पाते।
    • भरोसा बढ़ता है: जब आप लड़ाई के बाद मुद्दे को सुलझा लेते हैं, तो आपको विश्वास होता है कि आपका रिश्ता मुश्किलों को झेल सकता है।

    अगर आपके रिश्ते में बिल्कुल भी लड़ाई नहीं है, तो आज खुद से सवाल पूछें- क्या यह शांति 'समझदारी' वाली है या 'उदासीनता' वाली? थोड़ी खटपट, रूठना और मनाना रिश्ते में जान डाल देता है। इसलिए, चुप्पी को तोड़ें और अपने दिल की बात कहें। याद रखें, एक जिंदा रिश्ते में थोड़ी आवाज होना, एक खामोश और मरे हुए रिश्ते से कहीं बेहतर है।

    यह भी पढ़ें- बच्चों के कारण पार्टनर के साथ नहीं बिता पा रहे हैं क्वालिटी टाइम? तो 5 आसान टिप्स करेंगे आपकी मदद

    यह भी पढ़ें- अगर आपके रिलेशनशिप में भी नजर आ रहे हैं ऐसे 5 संकेत, तो समझ जाएं अकेले आप ही ढो रहे हैं रिश्ते का बोझ