Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमेशा साथ रहना ही प्यार नहीं, रिश्तों को बचाने के लिए पर्सनल स्पेस भी है जरूरी

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 01:00 PM (IST)

    हर कोई चाहता है कि वह अपने पार्टनर के साथ हर पल बिताए, लेकिन पर्सनल स्पेस न होने की वजह से कई बार रिश्ते बिगाड़ जाते हैं। ...और पढ़ें

    रिलेशनशिप में क्यों जरूरी होता है पर्सनल स्पेस? पढ़ें इसके कारण (Image Credit - AI-Generated)

    रिलेशनशिप में क्यों जरूरी होता है पर्सनल स्पेस? पढ़ें इसके कारण (Image Credit - AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्यार, दोस्ती या शादी... हर रिश्ते की शुरुआत अक्सर इस उम्मीद से होती है कि हम ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिताएं। सुबह की चाय से लेकर रात की आखिरी बातचीत तक, हर पल साथ होना किसी सपने जैसा लगता है, लेकिन समय बीतने के साथ यही आदत कई रिश्तों के लिए खतरे की घंटी बन जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जो साथ कभी सुकून देता था, वही बाद में बोझ क्यों लगने लगता है?

    आपको जानकर यह हैरानी होगी कि रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए कभी-कभी दूरी भी उतनी ही जरूरी होती है, जितनी साथ-साथ रहने की आदत। सही समय पर बनाई गई दूरी रिश्ते को टूटने से बचा सकती है। आइए जानते हैं रिश्तों में स्पेस क्यों होना जरूरी है।  

    क्यों जरूरी है पर्सनल स्पेस?

    personal space is important

    (Image Credit - Jagran

    कोई भी इंसान 24 घंटे एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकता। हर किसी की अपनी सोच, पसंद और लिमिटेशन्स होती हैं। अगर आपको रिश्ते में पर्सनल स्पेस नहीं मिल रहा है, तो इससे आपको घुटन महसूस होने लगती है। इसलिए रिश्तों में थोड़ी दूरी जरूर होनी चाहिए, जिससे पार्टनर को खुद से जुड़ने का मौका मिले और यही बैलेंस रिश्ते में पॉजिटिविटी लाता है। रिश्ते में पर्सनल स्पेस होने से इस तरह फायदे होते हैं।

    अहमियत का एहसास

    अगर हमें कुछ भी चीज आसानी से मिल जाती है या जब हम किसी के साथ हर वक्त होते हैं, तो उसकी मौजूदगी को नॉर्मल मानने लगते हैं। वहीं, थोड़ी दूरी होने पर रिश्ते में कमी का एहसास होने लगता है। यही कमी दूसरे इंसान की अहमियत समझाती है और प्यार को और बढ़ाने में मदद करती है।

    खबरें और भी

    बेवजह की बहस न होना

    हर रिश्ते में लड़ाई-झगड़े होना आम बात है, लेकिन हर बात पर तुरंत जवाब देना हालात बिगाड़ सकता है। ऐसे में कुछ समय की दूरी दोनों पार्टनर को शांत होने का मौका देती है। इससे बेवजह की बहस टल जाती है और बात समझदारी से सुलझती है।

    भरोसा होता है मजबूत

    दूर रहने का ये मतलब नहीं कि पार्टनर पर शक करें या उनको नजरअंदाज करें। अगर आप अपने पार्टनर से दूरी बना कर रखते हैं, तो इससे उसकी लॉयल्टी का पता चलता है। जब दो लोग दूरी के बावजूद एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखते हैं, तो रिश्ता और मजबूत बनता है। यह भरोसा रिश्ते की नींव और मजबूत करने में मदद करता है। 

    यह भी पढ़ें- दिखावे वाली डेटिंग से ऊबे लोग, जानिए कपल्स के बीच क्यों हिट हो रहा है 'Choremance'

    यह भी पढ़ें- ब्रेकअप मतलब अब ब्लॉक-अनब्लॉक का खेल नहीं: क्या है 'Dignified Exit', जिसे अपना रही आज की जनरेशन