Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोवा-मनाली छोड़िए, हनीमून के लिए चुनें भारत की 4 ऑफबीट जगहें, जहां मिलेगा जन्नत जैसा सुकून

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 01:59 PM (IST)

    अगर आप भी हनीमून के लिए शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो भारत की इन ऑफबीट डेस्टिनेशन्स पर जरूर जाएं। ...और पढ़ें

    भारत की ये ऑफबीट जगहें जो आपके ट्रिप को बना देंगे यादगार (Image Credit : Instagram)

    भारत की ये ऑफबीट जगहें जो आपके ट्रिप को बना देंगे यादगार (Image Credit : Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि एक नए रिश्ते की शुरुआत होती है। शादी के बाद हर कपल चाहता है कि उनकी हनीमून ट्रिप बेहद खास और यादगार हो। आमतौर पर लोग शिमला, मनाली या गोवा जैसे फेमस डेस्टिनेशन्स जाने का सोचते हैं, लेकिन अब यह जगह भीड़भाव से भर चुकी है।

    ऐसे में अब कपल्स भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट्स को छोड़ ऐसी जगहों की तलाश में हैं, जहां शोर न हो और सुकून हो। अगर आप भी हनीमून के लिए गोवा-मनाली से हटकर कुछ अलग लोकेशन सर्च कर रहे हैं, तो भारत के इन ऑफबीट डेस्टिनेशन्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

    तीर्थन वैली - हिमाचल प्रदेश

    Tirthan valley

    (Image Credit : Instagram)

    हनीमून के लिए बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक तीर्थन वैली है, जो हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह जगह अपनी खूबसूरत वादियों, नदियों, नेचर और शांत माहौल के लिए जाना जाती है, जहां आकर आप अपने पार्टनर के साथ ट्रिप को यादगार और खास बना सकते हैं। यहां पर आपको घूमने के लिए ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, जालोरी पास, सेरोलसर लेक, गैधर वॉटरफॉल और बूढ़ी नागिन मंदिर जैसे बेस्ट लोकेशन मिल जाएंगे।

    गोकर्ण - कर्नाटक

    Gokarn, Karnataka, India

    (Image Credit : Instagram)

    अगर आप साउथ की तरफ घूमने जाने का सोच रहे हैं, तो कर्नाटक राज्य में स्थित गोकर्ण शहर को भी ऑप्शन में रख सकते हैं। यह जगह नेचर लवर्स और सी लवर्स के लिए एकदम परफेक्ट है। इतना ही नहीं, गोकर्ण भारत का फेमस हिंदू तीर्थ स्थल भी है।

    खबरें और भी

    यह कम भीड़भाड़ वाली जगह होने के कारण आप अपने पार्टनर के साथ शांति से समय बीता सकते हैं। ओम बीच, कुडले बीच, मिर्जन फोर्ट और विभूती वॉटरफॉल जैसे लोकेशन्स पर आपकी तस्वीरें भी खूबसूरत आएंगी।

    जीरो वैली - अरुणाचल प्रदेश

    Arunachal Pradesh Ziro Valley

    (Image Credit : Instagram)

    अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले से लगभग 1700 मीटर ऊंचाई पर स्थित जीरो वैली एक शांत और खूबसूरत जगह है। जो अपनी खास संस्कृति, धान की खेती और जीरो म्यूजिक फेस्टिवल के लिए जानी जाती है। अगर आप अपने हनीमून को मजेदार और यादगार बनाना चाहते हैं, तो एक बार यहां जरूर आएं। यहां की खूबसूरत वादियां और नजारे आपका दिल जीत लेंगे।

    चेरापूंजी - मेघालय

    Cherrapunji, Meghalaya

    (Image Credit : Instagram)

    मेघालय की खूबसूरत जगह चेरापूंजी को सोहरा के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप प्रकृति और खूबसूरत वादियों में अपने हनीमून को परफेक्ट बनाना चाहते हैं, तो चेरापूंजी से बेस्ट ऑप्शन शायद कुछ भी नहीं। यहां पर आपको कई तरह से वॉटरफॉल मिल जाएंगे। जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ यादों को तस्वीरों में कैद कर सकते हैं।

    यह हिल स्टेशन दुनिया की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। इस लोकेशन के पास आपको मासस्मा गुफा, सात बहनों का झरना, क्रेम मावमलुह गुफा, नेशनल पार्क और क्रेम फिलेट जैसी खूबसूरत स्पॉट घूमने को मिल जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- शिमला-मनाली भूल जाइए... ये 5 ऑफबीट लोकेशन्स लॉन्ग वीकेंड को बना देंगी और भी खास; जल्दी से कर लें नोट

    यह भी पढ़ें- मनाली की भीड़ छोड़िए, इस 'सीक्रेट वाटरफॉल' का नजारा देख भूल जाएंगे स्विट्जरलैंड