विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चूने की पुताई से लेकर सूर्य देवता तक! दुनिया के इन रंग-बिरंगे शहरों के पीछे छिपे हैं बेहद अनोखे राज

Updated: Sun, 19 Jul 2026 03:00 PM (GMT+05:30)

किले-महल नहीं, इन शहरों में सिर्फ 'रंग' देखने जाते हैं लोग, जानिए क्यों रंगों के लिए मशहूर हैं दुनिया के ये मशहूर।

दुनिया के वो देश जिनकी पहचान रंग हैं (Image Source: AI Generated)

दुनिया के वो देश जिनकी पहचान रंग हैं (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम जब भी कोई ट्रिप प्लान करते हैं तो उसके पीछे हमारा उद्देश्य वहां की संस्कृति, इतिहास, खानपान और प्रकृति की खूबसूरती को देखना होता है। हमने कभी नहीं सोचा होगा कि कोई शहर रंग की वजह से देखने जाएंगे, पर यह बात सच है! दुनियाभर में ऐसे कई शहर हैं जो अपने रंगों की वजह से सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने हुए हैं। 

दुनिया के वो देश जिनकी पहचान रंग हैं

इन देशों में टूरिस्ट्स किले, महल या संस्कृति नहीं बल्कि रंग देखने जाते हैं। आइए जानते हैं रंगों के लिए मशहूर दुनिया के इन शहरों के बारे में: 

ग्रीस का ओइया शहर 

ग्रीस अपने समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है और इसका शहर ओइया अपनि सफेद इमारतों के लिए।  इन घरों के सफेद होने के पीछे एक कारण यह था कि जब 1930 के दशक में यहां हैजा फैला तो सरकार ने इससे बचने के लिए सस्ता कीटाणुनाशक तरीका निकाला। उन्होंने सभी घरों की चूने से पुताई करवाने का आदेश दे दिया। दूसरी एक वजह मौसम से जोड़कर देखी जाती है। यहां गर्मी ज्यादा पड़ती है तो धूप की किरणों को रिफलेक्ट करने के लिए सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया था। 

मैक्सिको का इजामल शहर 

कल्पना कीजिए आप एक ऐसे शहर में गए हैं, जहां सभी घर सुनहरे पीले रंग से रंगे हुए हों, क्या वहां जाकर पुराने जमाने के कैसल वाली फीलिंग नहीं आएगी? ठीक ऐसा ही है मैक्सिको का यह इजामल शहर। इसके पीछे का इतिहास प्रामाणिक नहीं है क्योंकि इसे लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं। कोई कहता है कि साल 1993 में पोप जॉन पॉल द्वितीय की यात्रा के लिए इस शहर को रंगा गया था। जबकि कहा यह भी जाता है कि माया सभ्यता में पीला रंग ‘Kinich Kak Mo’ यानी सूर्य देवता का प्रतीक माना जाता था। 

इटली का बुरानो शहर 

इटली के इस छोटे से द्वीप की खासियत यह है कि यहां सभी घर किसी एक रंग से नहीं बल्कि अलग-अलग रंगों से रंगे गए हैं। कोई गुलाबी, कोई पीला, कोई पीला, कोई लाल तो कोई चमकीला। ऐसा माना जाता है कि मछुआरों ने कोहरे में अपने घरों को पहचानने के लिए ऐसा किया था। 

मोरक्को का ऐटबेनहड्डू शहर 

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल मोरक्को का ऐटबेनहड्डू शहर भूरे रंग के घरों की वजह से फेमस है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस शहर में सभी घर नेचुरल चीजों जैसे चिकनी मिट्टी और भूसे का इस्तेमाल कर बनाए गए हैं। 

यह भी पढ़ें- घने जंगल, झरने और खूबसूरत वादियां…झारखंड का छिपा हुआ स्वर्ग है नेतरहाट, ट्रिप बन जाएगी यादगार

यह भी पढ़ें- गरीब तो गरीब करोड़पति भी रहते हैं घास-फूस के बने कच्चे मकानों में, दिलचस्प है इस ‘बेस्ट टूरिस्ट विलेज’ की कहानी!