Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने जाने का है मन, तो 48 घंटों का ये ट्रैवल प्लान बना देगा आपकी ट्रिप यादगार

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 03:57 PM (IST)

    अगर वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने जाना चाहते हैं, तो ट्रिप को आसान और यादगार बनाने में यह ट्रैवल गाइड आपके काफी काम आ सकती है। ...और पढ़ें

    ऋषिकेश घूमने के लिए ट्रैवल गाइड (Picture Courtesy: Freepik)

    ऋषिकेश घूमने के लिए ट्रैवल गाइड (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड में बसा ऋषिकेश सिर्फ अध्यात्मिक शांति के साथ-साथ रोमांच के शौकीन लोगों के लिए भी काफी अच्छा वेकेशन डेस्टिनेशन है। दुनिया का योगा कैप्टिल कहा जाने वाला यह शहर, अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और सुहाने मौसम के लिए भी खूब पसंद किया जाता है। 

    इसलिए अगर आप ऋषिकेश घूमने जाना चाहते हैं, लेकिन आपके पास सिर्फ 48 घंटे का ही समय है, तो यह ट्रैवल गाइड आपके काफी काम आ सकती है। आइए जानें दो दिन की ट्रिप में आप ऋषिकेश में क्या-क्या कर सकते हैं।

    Rishikesh (2)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    पहला दिन 

    • सुबह- अपनी यात्रा की शुरुआत लक्ष्मण झूला और राम झूला से करें। गंगा के ऊपर बने इनके पास से गंगा नदी का खूबसूरत नजारा देखना एक अनोखा अनुभव है। पास ही स्थित तेरा मंजिल मंदिर के दर्शन करें, जिसकी हर मंजिल पर अलग-अलग देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं।
    Lakshman Jhoola
     
    (Picture Courtesy: Instagram)
    • दोपहर- दोपहर के खाने के लिए लक्ष्मण झूला के पास स्थित किसी लोकल कैफे में जाएं, जहां आप गंगा के किनारे बैठकर पहाड़ी और कॉन्टिनेंटल खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके बाद, बीटल्स आश्रम की सैर करें। यहां की दीवारों पर बनी कलाकृतियां और ध्यान केंद्र आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएंगे।
    • शाम- शाम को त्रिवेणी घाट पहुंचना न भूलें। यहां होने वाली भव्य गंगा आरती ऋषिकेश का मुख्य आकर्षण है। मंत्रों की गूंज, दीयों की रोशनी और भक्तों का उत्साह एक अलौकिक वातावरण बनाता है जो मन को शांति से भर देता है।
    Triveni Ghat
     
    (Picture Courtesy: Instagram)

    दूसरा दिन 

    • सुबह- दूसरे दिन की शुरुआत रोमांच के साथ करें। ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग सबसे मशहूर एडवेंचर एक्टिविटी है। ब्रह्मपुरी या शिवपुरी से शुरू होने वाली राफ्टिंग आपको गंगा की लहरों से टकराने का मौका देती है। अगर आप और ज्यादा रोमांच चाहते हैं, तो बंजी जंपिंग या जायंट स्विंग का एक्सपीरिएंस भी ले सकते हैं।
    River Rafting
     
    (Picture Courtesy: Instagram)
    • दोपहर- थकान मिटाने के लिए किसी शांत आश्रम या योग केंद्र में एक छोटे योग सेशन का हिस्सा बनें। यहां के वातावरण में योग का अभ्यास करना बेहद खास होता है। इसके बाद नीर गढ़ वाटरफॉल की छोटी सी ट्रेकिंग करें, जहां ठंडे पानी के झरने आपकी सारी थकान दूर कर देंगे।
    • शाम- इस ट्रिप के अंत में ऋषिकेश के लोकल बाजारों की सैर करें। यहां आप अपनी पसंद के मुताबिक शॉपिंग कर सकते हैं और दोस्तों के लिए सुविनियर खरीद सकते हैं। इसके बाद किसी रिवर-व्यू रेस्तरां में डिनर के साथ अपनी ट्रिप पूरी करें।
    Rishikesh (1)
     
    (Picture Courtesy: Instagram)

    सफर के लिए जरूरी टिप्स

    • शहर के अंदर घूमने के लिए ऑटो-रिक्शा और स्कूटी रेंटल सबसे अच्छे ऑप्शन हैं।
    • आरामदायक कपड़े और चलने के लिए मजबूत जूते साथ रखें। मंदिरों में जाते समय पूरे ढके हुए कपड़े पहनें, ताकि किसी की भी धार्मिक आस्था को ठेस न पहुंचे।

    यह भी पढ़ें- वेकेशन पर जाने की कर रहे हैं तैयारी? प्लानिंग में न करें 5 भूल, वरना बीच सफर बिगड़ जाएगा बजट

    खबरें और भी