Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में रहते हैं, तो इन 5 देवी मंदिरों के बिना अधूरा है नवरात्र का त्योहार; जरूर करें दर्शन

    Updated: Mon, 22 Sep 2025 09:15 AM (IST)

    अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं और नवरात्र का पर्व (Navratri 2025) मना रहे हैं तो इन 5 प्रसिद्ध देवी मंदिरों के दर्शन किए बिना त्योहार की रौनक अधूरी-सी ...और पढ़ें

    Navratri 2025: दिल्ली-NCR के इन 5 खास मंदिरों में दर्शन कर पाएं मां दुर्गा का आशीर्वाद (Image Source: AI-Generated)
    Navratri 2025: दिल्ली-NCR के इन 5 खास मंदिरों में दर्शन कर पाएं मां दुर्गा का आशीर्वाद (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. 22 सितंबर से नवरात्र की शुरुआत हो गई है।
    2. दिल्ली-एनसीआर में माता के कई भव्य मंदिर मौजूद हैं।
    3. यहां दर्शन करके आप भी मन की शांति हासिल कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि दिल्ली और उसके आस-पास कुछ ऐसे मंदिर हैं, जहां की महिमा नवरात्र के दिनों में देखते ही बनती है? जी हां, इस पावन पर्व पर हर गली और नुक्कड़ पर देवी मां की भक्ति का शोर सुनाई देता है, लेकिन अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं और इस नवरात्र उन मंदिरों के दर्शन नहीं करते, जिनकी महिमा सदियों से चली आ रही है, तो आपका त्योहार अधूरा है।

    जी हां, इस आर्टिकल में बताए गए 5 प्रसिद्ध मंदिरों (Navratri Temples 2025) में जाकर आप न सिर्फ देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि यहां के अद्भुत और भक्तिपूर्ण माहौल को भी महसूस कर सकते हैं।

    कालकाजी मंदिर, दिल्ली

    दक्षिणी दिल्ली में स्थित यह मंदिर मां काली को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि यह मंदिर 3000 साल पुराना है। नवरात्रों के दौरान यहां की रौनक देखते ही बनती है। मंदिर को बेहद खूबसूरती से सजाया जाता है और यहां हर दिन विशेष पूजा-अर्चना और आरती होती है। अगर आप दिल्ली में हैं तो कालकाजी मंदिर के दर्शन करना बिल्कुल न भूलें।

    झंडेवालान देवी मंदिर, दिल्ली

    करोल बाग के पास स्थित झंडेवालान देवी मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है। यह मंदिर मां दुर्गा को समर्पित है। नवरात्र के समय यहां भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। कहा जाता है कि यहां मां के दर्शन करने से हर मुराद पूरी होती है। मंदिर में लगे बड़े-बड़े झंडे इसकी पहचान हैं, जो दूर से ही दिखाई देते हैं।

    आद्या कात्यायिनी मंदिर, दिल्ली

    दिल्ली के सबसे बड़े और मशहूर मंदिरों में से एक है आद्या कात्यायिनी मंदिर। यह मंदिर मां कात्यायनी को समर्पित है। यह मंदिर अपनी भव्यता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। नवरात्र के समय यहां देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। यहां का विशाल परिसर और सुंदर वास्तुकला देखते ही मन को शांति मिल जाती है।

    खबरें और भी

    शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम

    गुरुग्राम में स्थित शीतला माता मंदिर की महिमा अपरंपार है। यह मंदिर देवी शीतला को समर्पित है। दूर-दूर से लोग यहां देवी मां का आशीर्वाद लेने आते हैं। नवरात्र के दौरान यहां विशेष मेले का आयोजन होता है और भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। यह मंदिर दिल्ली-NCR में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है।

    मनसा देवी मंदिर, गुरुग्राम

    गुरुग्राम में स्थित एक और महत्वपूर्ण मंदिर है मनसा देवी मंदिर। यह मंदिर भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय है। ऐसा माना जाता है कि यहां दर्शन करने से मन की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। नवरात्र के दौरान यहां का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- Delhi-NCR की 5 जगहों पर मिलेगा गरबा-डांडिया का असली मजा, इस नवरात्र बिल्कुल न करें मिस

    यह भी पढ़ें- Navratri 2025: हाथी पर सवार होकर आ रही हैं माता रानी, नवरात्रि के पहले दिन करें ये काम; हर मुराद होगी पूरी