Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन छुट्टियां Assam घूमने का बना रहे हैं प्लान? तो इन 5 जगहों का जरूर करें दीदार

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 09:49 AM (IST)

    असम (Assam Tourist Places) भारत का एक बहुत ही सुंदर राज्य है। जहां के चाय के बागान और बिहु त्योहार पूरे देशभर में प्रसिद्ध है। गर्मियों की छुट्टियों म ...और पढ़ें

    असम में घूमने के लिए टॉप 5 जगहें। (Image Credit - FREEPIK)
    असम में घूमने के लिए टॉप 5 जगहें। (Image Credit - FREEPIK)

    HighLights

    1. असम भारत के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है।
    2. यहां के चाय के बागान दुनियाभर में जाने जाते हैं।
    3. असम के कामाख्या मंदिर में हर साल हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर लोग घर में बैठे बोर हो जाते हैं। ऐसे में कई लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए कहीं घूमने जानें का प्लान करते हैं। अगर आप भी इन छुट्टियों में कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो नॉर्थ ईस्ट भारत का असम राज्य इसके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। असम राज्य को दुनियाभर में अपने चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। यहां का मौसम और हरियाली पर्यटकों का दिल जीत लेती है।

    असम, भारत का एक प्रमुख राज्य है, जो अपने प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। आइए जानते हैं असम के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में।

    यह भी पढ़ें -  नैनीताल से लेकर मसूरी तक, उत्तराखंड की इन 5 जगहों का जरूर करें दौरा, दिल हो जाएगा खुश

    कामाख्या मंदिर

    गुवाहाटी शहर असम के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यहां स्थित कामाख्या देवी मंदिर पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यह एक प्रमुख शक्तिपीठ है और तांत्रिक पूजा का केंद्र है। नीलाचल पहाड़ी पर यह मंदिर कामाख्या देवी को समर्पित है और यहां हर साल अंबुबाची मेला मनाया जाता है। इस मेले में देशभर से कई लोग शामिल होते हैं।

    काजीरंगा नेशनल पार्क

    अगर आप इन छुट्टियां वन्य जीवन का अनुभव लेना चाहते हैं, तो काजीरंगा नेशनल पार्क इसके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह नेशनल पार्क नागांव और गोलाघाट जिले में है। काजीरंगा नेशनल पार्क यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के तौर पर जाना जाता है। यह उद्यान एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है। यहां अलग-अलग तरह के वन्यजीव और पक्षी देखे जा सकते हैं। यहां की जीप सफारी और हाथी सफारी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं।

    माजुली

    माजुली को असम की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है । ब्रह्मपुत्र नदी का ये द्वीप सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। यहां कई मठ या आश्रम हैं, जहां असमिया संस्कृति और वैष्णव धर्म का अध्ययन किया जाता है।

    खबरें और भी

    शिवसागर

    असम का शिवसागर जिला इस राज्य के इतिहास को दर्शाता है। शिवसागर अपने ऐतिहासिक जगहों के लिए प्रसिद्ध है। यहां रांगघर (प्राचीन खेल स्टेडियम), तालातल घर (महल) और शिवडोल (शिव मंदिर) परिवार के साथ घूमने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं।

    यह भी पढ़ें - River Rafting करने का बना रहे हैं प्लान? तो इस एडवेंचर के लिए जान लें भारत की 5 टॉप जगहें

    दीफू

    यह एक सुंदर हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति के लिए जाना जाता है। कार्बी आंगलोंग इकोलॉजिकल पार्क यहां के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यहां आप अपने परिवार के साथ समय बिताकर एक अच्छा अनुभव ले सकते हैं।