Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जयपुर ट्रिप का है प्लान, तो पिंक सिटी की इन 5 ऐतिहासिक जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर करें शामिल

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 03:49 PM (IST)

    अगर जयपुर घूमने जाएं, तो वहां की कुछ ऐतिहासिक जगहों को देखे बिना आपका सफर अधूरा है। ...और पढ़ें

    जयपुर जाएं, तो जरूर करें इन जगहों का दीदार (Picture Courtesy: Freepik)

    जयपुर जाएं, तो जरूर करें इन जगहों का दीदार (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पिंक सिटी के नाम से जाना जाने वाला जयपुर शहर अपनी शाही विरासत, वास्तुकला और संस्कृति के लिए दुनिया भर में मशहूर है। हर साल इस शहर को घूमने दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। अगर आप भी जयपुर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, आपको यहां कि इन 5 जगहों को जरूर देखना चाहिए। आइए जानें इनके बारे में।  

    आमेर किला 

    Amer Fort

    (Picture Courtesy: Freepik)

    अरावली की पहाड़ियों पर स्थित यह किला जयपुर की सबसे भव्य पहचान है। लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बना यह किला राजपूताना वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है। यहां का शीश महल दुनिया भर में जाना जाता है, जहां छोटे-छोटे शीशों की नक्काशी इस तरह की गई है कि एक मोमबत्ती जलाने पर पूरा महल रोशनी से जगमगा उठता है। शाम को यहां होने वाला लाइट एंड साउंड शो बिल्कुल मिस न करें।

    हवा महल

    Hawa Mahal

    (Picture Courtesy: Freepik)

    बिना किसी नींव के बनी यह पांच मंजिला इमारत जयपुर का लैंडमार्क है। इसे 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था। इसमें 953 बेहद खूबसूरत झरोखे हैं। इन्हें इस तरह बनाया गया था कि शाही परिवार की महिलाएं बिना किसी के देखे शहर के उत्सव देख सकें और महल में हमेशा ठंडी हवा बनी रहे। यहां आप बेहद खूबसूरत और एस्थेटिक तस्वीरें भी ले सकते हैं।

    सिटी पैलेस

    City palace

    (Picture Courtesy: Freepik)

    शहर के बीचों-बीच स्थित सिटी पैलेस आज भी जयपुर के पूर्व शाही परिवार का निवास स्थान है। यह महल मुगल और राजस्थानी वास्तुकला का अनोखा मिश्रण है। यहां का प्रीतम निवास चौक मुख्य आकर्षण है। इसके चार दरवाजे सुंदर कला-कृतियों से सजे हैं।  इसके अलावा यहां के म्युजियम में राजाओं के अस्त्र-शस्त्र देखने लायक हैं।

    खबरें और भी

    जंतर मंतर 

    Janta Mantar Jaipur

    (Picture Courtesy: Freepik)

    एस्ट्रोनॉमी में रुचि रखने वालों के लिए यह जगह किसी अजूबे से कम नहीं है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है। यहां स्थित सम्राट यंत्र दुनिया की सबसे बड़ी पत्थर की धूपघड़ी है, जो आज भी स्थानीय समय को सटीकता के साथ बताती है। 

    नाहरगढ़ किला 

    Nahargarh Fort

    (Picture Courtesy: Freepik)

    अगर आप पूरे जयपुर शहर का बर्ड्स आई व्यू देखना चाहते हैं, तो नाहरगढ़ जरूर जाएं। यह किला शहर की रक्षा के लिए बनाया गया था। यहां से दिखने वाला सूर्यास्त बेहद लुभावना होता है। किले के अंदर बना माधवेंद्र भवन अपनी भूल-भुलईया जैसी बनावट के लिए जाना है।

    इनके अलावा, जयपुर के लोकल बाजार से शॉपिंग करना न भूलें, जहां आपको एक से एक खूबसूरत चीजें मिल जाएंगी।