Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वीकेंड पर बनारस जाने का है प्लान? सिर्फ 48 घंटे में बिना कुछ मिस किए ऐसे घूमें पूरी काशी

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 05:41 PM (IST)

    अगर आप सिर्फ दो दिन के लिए बनारस घूमने जा रहे हैं, तो इस ट्रिप प्लान की मदद से अपने सफर को यादगार बना सकते हैं। ...और पढ़ें

    बनारस घूमने के लिए 48 घंटों की ट्रिप प्लान (Picture Courtesy: Instagram)

    बनारस घूमने के लिए 48 घंटों की ट्रिप प्लान (Picture Courtesy: Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बनारस जिसे दुनिया के सबसे पुराने जीवित शहरों में से एक माना जाता है, अपनी आध्यात्मिकता, संस्कृति और घाटों के लिए मशहूर है। गंगा आरती, काशी विश्वनाथ के दर्शन और बनारस की गलियों को घूमने के लिए हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं। 

    अगर आप भी बनारस जाना चाहते हैं, लेकिन सिर्फ 48 घंटों का ही समय है, तो भी आप परफेक्ट ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आइए जानें 2 दिन में बनारस घूमने के लिए ट्रैवल प्लान। 

    दिन 1

    सुबह- काशी विश्वनाथ के दर्शन

    अपनी यात्रा की शुरुआत भगवान शिव के आशीर्वाद से करें। काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सुबह जल्दी निकलें। मंदिर के आसपास की संकरी गलियां आपको बनारस की प्राचीन बनावट का अनुभव कराएंगी। दर्शन के बाद पास ही स्थित अन्नपूर्णा मंदिर और विशालक्षी मंदिर जाना न भूलें।

    Banaras Kashi Vishwanath

    (Picture Courtesy: Instagram)

    दोपहर- बनारसी जायका और खरीदारी

    दोपहर के समय बनारस की मशहूर कचौड़ी-सब्जी और जलेबी का नाश्ता करें। इसके बाद आप विश्वनाथ गली में खरीदारी के लिए जा सकते हैं, जो बनारसी साड़ियों, हस्तशिल्प और रुद्राक्ष की मालाओं के लिए मशहूर है।

    Kachori Sabzi (1)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    शाम- दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती

    शाम को सूर्यास्त से पहले दशाश्वमेध घाट पहुंचें। यहां होने वाली गंगा आरती दुनिया भर में मशहूर है। आरती को आप घाट की सीढ़ियों पर बैठकर या नाव से देख सकते हैं। दीयों की रोशनी और शंख की गूंज के बीच यह ऐसा अनुभव है, जो आपको और कहीं नहीं मिलेगा। 

    खबरें और भी

    Banaras Ganga AArti

    (Picture Courtesy: Instagram)

    दिन 2

    सुबह- सुबह-ए-बनारस और नौका विहार

    दूसरे दिन की शुरुआत सूर्योदय से पहले अस्सी घाट पर करें। यहां होने वाली 'सुबह-ए-बनारस' में शास्त्रीय संगीत का आनंद लें। इसके बाद एक नाव की सवारी करें, जो आपको अस्सी घाट से मणिकर्णिका घाट तक ले जाएगी। सुबह की सुनहरी धूप में गंगा के घाटों को देखना एक अनोखा अनुभव है।

    Banaras Ghat

    (Picture Courtesy: Instagram)

    दोपहर- सारनाथ की यात्रा

    दोपहर में शहर से लगभग 10 किमी दूर सारनाथ जाएं। यह वह स्थान है जहां भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। यहां का धमेख स्तूप, चौखंडी स्तूप और सारनाथ संग्रहालय जरूर देखें। यहां की शांति आपको सुकून देगी।

    Sarnath

    (Picture Courtesy: Instagram)

    शाम- बीएचयू और अस्सी घाट की मस्ती

    वापस लौटकर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर जाएं और यहां का भव्य नया विश्वनाथ मंदिर देखें। शाम को वापस अस्सी घाट लौटें, जहां आप घाट के किनारे बैठकर बनारसी मल्इयो या मशहूर कुल्हड़ वाली चाय का आनंद ले सकते हैं। अपना सफर पूरा करने से पहले बनारसी पान खाना न भूलें, जिसके बिना आपकी यात्रा अधूरी है।

    BHU

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यात्रा के लिए कुछ जरूरी टिप्स

    • शहर के भीतर घूमने के लिए ई-रिक्शा और ऑटो सबसे अच्छे ऑप्शन हैं।
    • मंदिर और धार्मिक स्थलों को देखते हुए शालीन कपड़े पहनें
    • प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट या सुगम दर्शन का विकल्प भी लिया जा सकता है।