Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामभक्तों के लिए IRCTC का स्पेशल टूर पैकेज: एक ही सफर में होंगे अयोध्या, जनकपुर और रामेश्वरम के दर्शन

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 10:54 AM (IST)

    क्या आपने कभी सोचा है कि भगवान राम ने अपने जीवनकाल में जिन-जिन रास्तों पर कदम रखे, आप भी उन पवित्र जगहों की यात्रा कर सकते हैं? ...और पढ़ें

    30 मार्च से शुरू हो रही है IRCTC की 'श्री रामायण यात्रा' (Image Source: Instagram)

    30 मार्च से शुरू हो रही है IRCTC की 'श्री रामायण यात्रा' (Image Source: Instagram) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत हमेशा से ही आस्था, योग और अध्यात्म का केंद्र रहा है। हमारे देश में करीब 4.5 लाख से भी ज्यादा ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं। अयोध्या, काशी, ऋषिकेश, अमृतसर और तिरुपति जैसे पवित्र शहरों की ओर हर साल दुनियाभर के करोड़ों लोग खिंचे चले आते हैं।

    इसी आध्यात्मिक पर्यटन को एक नया और भव्य रूप देने के लिए भारतीय रेलवे ने एक बेहद खास पहल की है- 'श्री रामायण यात्रा'। यह 17 दिनों का एक ऐसा स्पेशल टूर है, जो आपको भारत और नेपाल में फैले भगवान राम के जीवन से जुड़े सबसे अहम स्थलों के दर्शन कराएगा।

    Ayodhya Ram Mandir tour package

    (Image Source: AI-Generated) 

    कोई आम ट्रेन नहीं, चलता-फिरता होटल है 'भारत गौरव'

    तीर्थयात्रा के साथ-साथ लग्जरी का पूरा अहसास कराने के लिए रेलवे ने इस टूर के लिए 'भारत गौरव डीलक्स एसी' ट्रेन को चुना है। इसमें यात्रियों के बजट और सुविधा के हिसाब से फर्स्ट (1AC), सेकंड (2AC) और थर्ड (3AC) एसी कोच दिए गए हैं।

    इस ट्रेन की खूबियां इसे बेहद खास बनाती हैं। ताजा खाने के लिए इसमें एक मॉडर्न किचन और दो शानदार रेस्टोरेंट मौजूद हैं। इसके अलावा, सफर की थकान मिटाने के लिए फुट मसाजर, नहाने के लिए शॉवर क्यूबिकल और सेंसर वाले हाईटेक वॉशरूम की सुविधा भी दी गई है। बता दें, इस बीच यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है। हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और इसके अलावा सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती भी रहेगी।

    खबरें और भी

    Bharat Gaurav Deluxe AC Tourist Train

    (Image Source: IRCTC Tourism)

    bharat gaurav special train

    (Image Source: IRCTC Tourism)

    bharat gaurav train

    (Image Source: IRCTC Tourism)

    दिल्ली से नेपाल और रामेश्वरम तक का रूट

    यह ट्रिप 30 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और 17वें दिन करीब 7,560 किलोमीटर की दूरी तय करके वापस यहीं आकर खत्म होगा। इस दौरान आपको इन खास जगहों पर ले जाया जाएगा:

    • अयोध्या और आस-पास की जगहें: यात्रा की शुरुआत रामलला की नगरी अयोध्या से होगी। यहां राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी और राम की पैड़ी के दर्शन होंगे। इसके बाद यात्री नंदीग्राम जाकर भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड देखेंगे।
    • नेपाल के दर्शन: बिहार के सीतामढ़ी पहुंचने के बाद, यात्रियों को सड़क मार्ग से सीधे नेपाल के जनकपुर ले जाया जाएगा। यहां माता सीता का जन्मस्थान (जानकी मंदिर), धनुष धाम मंदिर और परशुराम कुंड घुमाया जाएगा।
    • उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख घाट और मंदिर: बक्सर में राम रेखा घाट और रामेश्वर नाथ मंदिर के दर्शन होंगे। वहीं, वाराणसी में विश्वनाथ जी के दर्शन, गंगा आरती, तुलसी मानस और संकट मोचन मंदिर शामिल हैं। प्रयागराज (त्रिवेणी संगम, भारद्वाज आश्रम), यूपी का सीतामढ़ी (सीता समाहित स्थल), श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट (सती अनुसुइया मंदिर, राम घाट, गुप्त गोदावरी) भी इस टूर का अहम हिस्सा हैं।
    • दक्षिण की ओर प्रस्थान: उत्तर भारत के बाद ट्रेन महाराष्ट्र के नासिक (पंचवटी और त्र्यंबकेश्वर) जाएगी। इसके बाद कर्नाटक के हम्पी (अंजनाद्रि हिल, विट्ठल मंदिर) होते हुए यह यात्रा तमिलनाडु के रामेश्वरम (रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी) तक पहुंचेगी।

    Indian Railways Announce Shri Ramayana Yatra

    (Image Source: AI-Generated)

    कितना है इस टूर का खर्च?

    रेलवे ने कोच की श्रेणियों के आधार पर इस पूरे पैकेज की कीमत तय की है। इस एक टिकट में आपका सफर, दर्शन और ट्रेन की सभी सुविधाएं शामिल होंगी:

    • थर्ड एसी (3AC): ₹1,14,100 प्रति व्यक्ति। (अगर तीन लोग एक साथ बुकिंग करते हैं, तो यह खर्च थोड़ा कम होकर ₹1,11,630 प्रति व्यक्ति हो जाएगा)।
    • सेकंड एसी (2AC): ₹1,51,225 प्रति व्यक्ति।
    • फर्स्ट एसी (1AC): ₹1,64,940 प्रति व्यक्ति।

    बुकिंग के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- SHRI RAMAYANA YATRA

    यह भी पढ़ें- इस मंदिर में छप्पन भोग नहीं, बल्कि एक साधारण 'लौकी' से प्रसन्न होते हैं भगवान

    यह भी पढ़ें- वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने जाने का है मन, तो 48 घंटों का ये ट्रैवल प्लान बना देगा आपकी ट्रिप यादगार