Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केरल घूमने जा रहे हैं? इन जगहों पर पहुंचे बिना ट्रिप अधूरी रह सकती है

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 04:57 PM (IST)

    केरल में घूमने के लिहाज से कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां कि प्राकृतिक सुंदरता में आपको शांति का अनुभव होगा। ये जगहें हैं- मुन्नार, वायनाड, अलेप्पी, वर्कल ...और पढ़ें

    केरल में घूमने के लिए कहां जाएं? (Picture Courtesy: Instagram)

    केरल में घूमने के लिए कहां जाएं? (Picture Courtesy: Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रकृति की गोद में बसा केरल, जिसे God's Own Country कहा जाता है, हर घुमक्कड़ के लिए किसी सपने से कम नहीं है। ऊंचे पहाड़, शांत बैकवाटर और खूब सारे नारियल के पेड़ों से भरी यहां की खूबसूरती और हरियाली आपकी रूह को सुकून पहुंचाती है। 

    अगर आप भी केरल की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अपनी लिस्ट में इन 5 जगहों को जरूर शामिल करें, क्योंकि इनके बिना केरल का अनुभव अधूरा है।

    मुन्नार

    Munnar (1)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    केरल की बात हो और मुन्नार का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। तीन नदियों के संगम पर स्थित यह हिल स्टेशन अपने चाय के बागानों के लिए दुनिया भर में मशहूर है।

    यहां की धुंध से ढकी पहाड़ियां और ताजी हवा आपको दिल जीत लेंगी। आप इराविकुलम नेशनल पार्क में दुर्लभ नीलगिरी तहर देख सकते हैं या मट्टुपेट्टी डैम के किनारे शांति के पल बिता सकते हैं। मुन्नार की सड़कों पर ड्राइविंग करना भी अपने आप में एक जादुई अनुभव है।

    अल्लेप्पी 

    Alleppey (1)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    अल्लेप्पी को ईस्ट का वेनिस कहा जाता है। यहां की सबसे बड़ी खासियत है यहां के हाउसबोट्स। धान के खेतों और ताड़ के पेड़ों के बीच बने नहरों के जाल में हाउसबोट पर रात बिताना एक ऐसा अनुभव है, जो आपको दुनिया में कहीं और नहीं मिलेगा। शांत पानी पर तैरते हुए स्थानीय जीवन को देखना और केरल के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेना आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा।

    वायनाड

    Waynad

    (Picture Courtesy: Instagram)

    अगर आप भीड़भाड़ से दूर जंगलों और झरनों के बीच खो जाना चाहते हैं, तो वायनाड आपके लिए है। केरल के उत्तर में स्थित यह जगह ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमियों की पहली पसंद है। यहां की एडक्कल गुफाएं प्रीहिस्टॉरिक एज की नक्काशी के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा, बाणासुर सागर बांध और मीनमुट्टी झरने की खूबसूरती आपको दोबारा यहां आने पर मजबूर कर देगी।

    खबरें और भी

    कोच्चि 

    Kochi

    (Picture Courtesy: Instagram)

    कोच्चि केरल का वह शहर है जहां आपको इतिहास और आधुनिकता की जुगलबंदी देखने को मिलती है। इसे अरब सागर की रानी भी कहा जाता है। फोर्ट कोच्चि में लगे चाइनीज फिशिंग नेट्स सूर्यास्त के समय एक अद्भुत नजारा पेश करते हैं। यहां का जीयू टाउन और पुराने पुर्तगाली घर आपको बीते हुए समय की याद दिलाते हैं। शाम को यहां कथकली डांस का प्रदर्शन देखना न भूलें।

    वर्कला

    Varkala

    (Picture Courtesy: Instagram)

    आमतौर पर लोग कोवलम जाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो वर्कला जरूर जाएं। यह भारत की एकमात्र ऐसी जगह है जहां समुद्र के ठीक किनारे ऊंची चट्टानें स्थित हैं। पापनाशम बीच के किनारे स्थित ऊंची पहाड़ियों पर बने कैफे से समुद्र का नजारा देखना बेहद सुकूनदेह होता है। यहां की रेत और नीले पानी के बीच आप सनबाथ और सर्फिंग का आनंद ले सकते हैं।