Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kolkata के पास बसे 5 Hill Stations की देखने लायक है खूबसूरती, वेकेशन का मजा हाे जाएगा दोगुना

    Updated: Mon, 26 May 2025 02:08 PM (IST)

    गर्मियों में कोलकाता के पास बसे ये हिल स्टेशन एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। दार्जिलिंग जो पहाड़ों की रानी है अपनी प्राकृतिक सुंदरता और चाय बागानों के ...और पढ़ें

    कोलकाता के पास बसे हैं ये ह‍िल स्‍टेशन। (Image Credit- Instagram)
    कोलकाता के पास बसे हैं ये ह‍िल स्‍टेशन। (Image Credit- Instagram)

    HighLights

    1. गर्मियों में ज्‍यादातर लोग घूमने जाते हैं।
    2. कोलकाता के पास भी कई Hill Stations हैं।
    3. आप यहां वीकेंड पर एन्‍जॉय कर सकते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। घूमना भला क‍िसे नहीं पसंद होता है। गर्मियां आते ही Hill Station लोगों का पसंदीदा ठ‍िकाना बन जाता है। इस समय तो छुट्ट‍ियां भी शुरु हो गई हैं। ऐसे में लोग ऐसी जगहों पर जा रहे हैं जहां वे सुकून भरे पल ब‍िता सकें। अपनी थकान दूर कर सकें। घूमने से आपका तन और मन तरोताजा हो जाता है। इस च‍िलच‍िलाती गर्मी से राहत पाने के ल‍िए अक्‍सर लोग शि‍मला मनाली या नैनीताल और मसूरी जाना पसंद करते हैं।

    अगर आप द‍िल्‍ली में हैं ताे ये आपके ल‍िए एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। आप यहां वीकेंड पर भी जा सकते हैं। आज हम ऐसे ह‍िल स्‍टेशंस के बारे में आपकाे बताने जा रहे हैं जो काेलकाता के नजदीक हैं। आप यहां जाकर वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं। यहां जाने की सबसे खास बात ये है क‍ि आप दोस्‍तों, फैम‍िली या पार्टनर के साथ क्‍वाल‍िटी टाइम स्‍पेंड कर सकते हैं। इसे आपकी यात्रा भी यादगार हो जाएगी। अगर आप वेस्‍ट बंगाल में रहते हैं तो एक बार जरूर इन जगहों पर जाएं। अगर आप दूसरे राज्‍य से हैं और यहां घूमने की प्‍लान‍िंग कर रहे हैं ताे आपको हफ्ते भर का समय लग सकता है। आइए कोलकाता के पास बसे इन खूबसूरत ह‍िल स्‍टेशनों के बारे में जानते हैं -

    दार्जिलिंग

    मसूरी की तरह ही दार्जिल‍िंग को भी पहाड़ों की रानी कहा जाता है। ये जगह अपनी नेचुरन ब्‍यूटी, चाय के बागानों और कंचनजंगा पर्वत के ल‍िए पूरी दुन‍िया में मशहूर है। अगर आप यहां जाते हैं तो आपको टॉय ट्रेन का मजा जरूर लेना चाह‍िए। इसकी सवारी आपको ज‍िंदगी भर याद रहेगी। कोलकाता से इस जगह की दूरी 625 क‍िलोमीटर है।

    कुर्सियांग

    कोलकाता से कुर्सियांग की दूरी लगभग 596 क‍िलोमीटर है। ये जगह अपनी नेचुरल ब्‍यूटी के ल‍िए जानी जाती है। आपको यहां एक से एक शानदार नजारे देखने को म‍िलेंगे। अगर आप नेचर लवर हैं तो आपको एक बार यहां जरूर व‍िज‍िट करना चाह‍िए। कुर्सियांग में आप चाय के बागानों और शानदार माउंटेन स्लोप को देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: The Royals सीरीज में द‍िखी जयपुर के शाही महलों की झलक, खूबसूरती देखने के ल‍िए जरूर करें व‍िज‍िट

    देओलो ह‍िल

    कोलकाता से देओलो की दूरी लगभग 642 क‍िलोमीटर है। ये जगह च‍िलच‍िलाती धूप और भीषण गर्मी से राहत पाने के ल‍िए एक बेहतरीन व‍िकल्‍प हो सकती है। ये जगह अपने शांत वातावरण के ल‍िए जानी जाती है। यहां की नेचुरल ब्‍यूटी आपको मंत्रमुग्‍ध कर सकती है। आप यहां ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं।

    मंदारमण‍ि

    कोलकाता से 172 किलोमीटर की दूरी पर बसा मंदारमणि कई मायनों में दुन‍िया भर में फेमस है। वैसे तो यहां पर सर्दियों में घूमना ज्‍यादा बेहतर होता है लेक‍िन आप गर्मियों में भी आएंगे तो आपको शांत‍ि का एहसास होगा।

    अजोध्या हिल्स

    कोलकाता से अजोध्या हिल्स की दूरी 333 क‍िमी है। यहां आपको चारों तरफ हरियाली देखने को म‍िलेगी। यहां घूमने के ल‍िए आप वीकेंड पर प्‍लान बना सकते हैं। यहां आप रॉक क्लाइम्बिंग भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में भी लें गोवा का मजा, खूबसूरती ऐसी क‍ि भूल जाएंंगे अंडमान और मालदीव के Beach