Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खुले आसमान तले, सात समंदर पार... कपल्‍स के ल‍िए बेस्‍ट हैं 6 Romantic Beach; एक बार जरूर जाएं घूमने

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 12:16 PM (GMT+05:30)

    दुनिया भर में ऐसे कई बीच हैं जो न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं बल्कि ये सुकून रोमांच और जीवन में एक नई ऊर्जा भरने का अहसास भी कराते हैं। अ ...और पढ़ें

    ये हैं दुन‍िया के सबसे रोमांट‍िक बीच।
    ये हैं दुन‍िया के सबसे रोमांट‍िक बीच।

    HighLights

    1. दुन‍ियाभर में कई खूबसूरत बीच मौजूद हैं।
    2. ये बीच कपल्‍स के ल‍िए बेस्‍ट माने जाते हैं।
    3. यहां एक बार जरूर जाना चाह‍िए।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में लोग ट्र‍िप की प्‍लान‍िंग जरूर करते हैं। क‍िसी को पहाड़ों पर जाना पसंद होता है तो कोई बीच के क‍िनारे सुकून भरे पल ब‍िताना चाहता है। कई लोग फैम‍िली और फ्रेंड्स के साथ छुट्ट‍ियां मनाने जाते हैं तो कुछ पार्टनर के साथ क्‍वाल‍िटी टाइम स्‍पेंड करने के लि‍ए जाना पसंद करते हैं।

    Beach के क‍िनारे पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डाल कर बैठना, क‍िसी रोमांट‍िक मूवी की तरह मालूम पड़ता है। हालांक‍ि ये एक खूबसूरत ए‍हसास ही होता है। ऐसे में अगर आप पहाड़ों के बजाय गर्लफ्रेंड के साथ सबसे खूबसूरत बीच पर क्‍वाल‍िटी टाइम स्‍पेंड करना चाहते हैं तो ये लेख आपके ल‍िए ही है। आज हम आपको दुन‍िया के सबसे Beautiful Beach के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको अपने पार्टनर के साथ जरूर जाना चाह‍िए। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    बैआडो सांचो बीच, ब्राजील

    यह बीच ब्राजील में है। इसे दुन‍िया के सबसे खूबसूरत बीच में शाम‍िल क‍िया गया है। आप यहां पार्टनर के साथ जा सकते ह‍ैं। यहां पर कछुए, मछलियां और डॉल्फिन आपको देखने काे म‍िलेंगी। इस बीच को ब्राजील में प्रीमियर डाइविंग (Best travel destinations) स्थल भी कहा जाता है। यहां के क्रिस्‍टल क्‍लियर वॉटर को देखकर एक अलग ही सुकून म‍िलता है।

    अंजीना बीच, मालदीव

    मालदीव वैसे भी अपने खूबसूरत समुद्री नजारों के लिए पूरी दुन‍िया में मशहूर है। यहां का अंजीना बीच अपने नीले पानी की चमक और लग्जरी रिसॉर्ट्स के लिए अलग पहचान रखता है। हनीमून कपल्स के साथ-साथ गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के लिए भी यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। सेल‍िब्र‍िटीज भी मालदीव्‍स जाना बेहद पसंद करते हैं।

    खबरें और भी

    व्हाइट हैवेन बीच, ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया में व्हाईट्संडे द्वीप समूह में व्हाइटहैवेन बीच बेहद खूबसूरत है। यहां का नजारा स्‍वर्ग से कम नहीं होता है। इतना ही नहीं यहां पर रेत से बनीं सिलिकाएं हर क‍िसी को भा जाती हैं। आप यहां पार्टनर के साथ क्‍वालि‍टी टाइम स्‍पेंड कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत Beaches के बारे में जानते हैं आप? आज ही अपनी ट्रैवल ल‍िस्‍ट में करें शाम‍िल

    मायन बीच, थाईलैंड

    थाईलैंड के फाई फाई आइलैंड पर मौजूद मायन बीच फिल्म "The Beach" के बाद दुनियाभर में फेमस हो गया। हरियाली से घिरा और क्र‍िस्‍टल क्‍ल‍ियर वॉटर वाला ये बीच किसी काे भी आकर्षित कर सकता है।

    नवागियो बीच, ग्रीस

    ग्रीस में मौजूद ये बीच शिपव्रेक बीच के नाम से मशहूर है। चारों तरफ ऊंची चट्टानों से घिरे इस बीच पर सिर्फ बोट से ही पहुंचा जा सकता है। सफेद रेत और गहरा नीला पानी इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं। आप यहां कपल्‍स के साथ फोटो भी क्‍ल‍िक करा सकते हैं।

    एलीफैंट बीच, अंडमान

    भारत के अंडमान एंड न‍िकाेबार आईलैंड में हैवलॉक द्वीप की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां पर बने एलीफैंट बीच में पानी की लहरें आपको सुकून का अनुभव कराती हैं। आप यहां गर्लफ्रेंड के साथ सुकून भरे पल ब‍िता सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: दुनिया का इकलौता देश जहां पलक झपकते ही बीत जाती है रात, 40 मिनट में चढ़ जाता है दिन