Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुनिया का इकलौता देश जहां पलक झपकते ही बीत जाती है रात, 40 मिनट में चढ़ जाता है दिन

    Updated: Sun, 27 Apr 2025 01:32 PM (IST)

    धरती पर ऐसी कई जगहें हैं जहां अद्भुत घटनाएं घटती रहती हैं। इनके बारे में जानने की चाहत सभी को होती है। लेक‍िन कभी आपने सुना है क‍ि दुन‍िया में एक ऐसा ...और पढ़ें

    इस द‍ेश में स‍िर्फ 40 म‍िनट की होती है रात।
    इस द‍ेश में स‍िर्फ 40 म‍िनट की होती है रात।

    HighLights

    1. दुन‍िया के इस देश में 76 दिनों तक रात नहीं होती है।
    2. नॉर्वे को 'लैंड ऑफ द मिडनाइट सन' कहा जाता है।
    3. यहां सालाें साल कड़ाके की ठंड पड़ती है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। दुन‍िया में ऐसी कई जगहें हैं जहां अजीबो-गरीब घटनाएं घटती हैं। यहां सब कुछ एक जैसा नहीं होता है। पूरी दुन‍िया में कुछ ऐसे भी देश हैं जो अपनी एक खास खूबी के ल‍िए जाने जाते हैं। नींद पूरी करना भला क‍िसे नहीं पसंद होता है। लेक‍िन क्‍या आपको पता है क‍ि दुन‍िया में एक ऐसी भी जगह है जहां स‍िर्फ 40 म‍िनट की ही रात होती है?

    40 म‍िनट पूरा होते ही, सूरज फ‍िर उग आता है। जी हां, आपको भी यकीन नहीं हो रहा होगा न, लेक‍िन ये सच है। नॉर्वे एक ऐसा देश है जहां नेचर ने कुछ अनोखा ही कर‍िश्‍मा रचाया है। यहां कुछ जगहों पर गर्मियों के महीनों में रात का समय महज 40 मिनट का ही होता है। यानी जब दुनिया के दूसरे हिस्सों में गहरी रात होती है, तब नॉर्वे में सूरज डूबने के कुछ ही मिनट बाद फिर से उग आता है।

    सालों साल रहती है ठंड

    आपको बता दें क‍ि Norway यूरोप का एक खूबसूरत देश है जो आर्कटिक सर्किल में है। इसे 'Land Of The Midnight Sun' भी कहा जाता है। यहां पर मई से जुलाई के बीच 76 दिनों तक सूरज कभी नहीं डूबता है। इस दौरान, सूरज रात के समय भी आकाश में बना रहता है। अंटार्कट‍िक सर्किल में होने के कारण यहां सालों साल ठंड रहती है।

    यह भी पढ़ें: बादलों का घर बुला रहा है! मेघालय में म‍िलेगा जन्नत सा सुकून; घूमने-फिरने और खाने का पूरा प्लान जानें

    क्‍यों कहते हैं लैंड ऑफ म‍िडनाइट सन

    यूरोपीय महाद्वीप के उत्तर में बसा नॉर्वे उत्तरी ध्रुव से कुछ ज्यादा ही नजदीक है। यही कारण है क‍ि यहां कड़ाके की सर्दी पड़ती है। इसके अलावा इस देश में ढाई महीनों यानी क‍ि 76 द‍िनों के लिए रात सिर्फ 40 मिनट की होती है। यहां रात के 12:40 पर सूरज डूब जाता है। ठीक 40 मिनट बाद 1.30 बजे सन राइज होता है। यही कारण है कि नॉर्वे को लैंड ऑफ मिडनाइट सन भी कहा जाता है।

    खबरें और भी

    रूटीन पर पड़ता है असर

    नॉर्वे में इस प्राकृतिक चमत्कार का लोगों की दिनचर्या पर भी गहरा असर पड़ता है। यहां के निवासी इस समय को 'मिडनाइट सन' फेस्टिवल जैसे आयोजनों के जरिए मनाते हैं। लोग आधी रात को भी बीच पर घूमते हैं, ट्रैकिंग करते हैं या आउटडोर एक्टिविटीज का आनंद लेते हैं। हालांकि, लगातार उजाले के कारण नींद से जुड़ी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं।

    पर्यटकों की लगी रहती है भीड़

    नॉर्वे में ये नजारा देखने के ल‍िए दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं। लोग आधी रात को बोटिंग, फिशिंग और माउंटेन क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों का आनंद लेते हैं। लोफोटेन आइलैंड्स, ट्रोम्सो और नॉर्थ केप जैसी जगहें मशहूर हैं। आधी रात के सूरज के अलावा, नॉर्वे में फ्यॉर्ड्स, ग्लेशियर और उत्तरी लाइट्स जैसे कई अन्य नेचुरल अट्रैक्शन भी हैं।

    यह भी पढ़ें: कभी होता था आदमियों का खेल, अब है सबका रोमांच! क्या आप जानते हैं Bungee Jumping की थ्रिलिंग कहानी?