Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ईद पर भारत के 7 Famous Mosques का जरूर करें दीदार, यहां दिखती है वास्तुकला और भाईचारे की झलक

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 03:27 PM (IST)

    ईद का त्‍योहार स‍िर्फ खुश‍ियों का नहीं बल्कि एकता का भी प्रतीक माना जाता है। इस बार ईद 31 मार्च या एक अप्रैल को मनाई जा सकती है। अगर आप ईद के मौके पर ...और पढ़ें

    ईद पर घूम आएं भारत के ये मस्जिद। (Image Credit- instagram)
    ईद पर घूम आएं भारत के ये मस्जिद। (Image Credit- instagram)

    HighLights

    1. भारत में कई मस्जिदें फेमस हैं।
    2. एक बार इन मस्जिदों का दीदार जरूर करें।
    3. ये मस्जिदें अपनी वास्तुकला के ल‍िए जानी जाती हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। ईद न स‍िर्फ इबादत और खुशि‍यों का त्योहार है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और विरासत को भी दर्शाता है। इस खास मौके पर देशभर की मस्जिदें रोशनी से जगमगा उठती हैं, और नमाज के बाद लोगों के बीच भाईचारे और मोहब्बत का माहौल बन जाता है। भारत में कई ऐसी मस्जिदें हैं जिनकी वास्तुकला, आध्यात्मिकता (Islamic architecture in India) हर किसी को आकर्षित करती है।

    ये मस्जिदें इस्लाम को मानने वाले लाखों लोगों के इबादत (Famous mosques in India) की जगह होती है। यहां मुसलमान भाई अपने तरीके से इबादत करते हैं। अगर आप ईद के मौके पर यात्रा करने का सोच रहे हैं तो भारत की ये मशहूर मस्जिदें (Eid special destinations) आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। आइए उन मस्जिदों के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

    जामा मस्जिद, दिल्ली

    दिल्ली की जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी और भव्य मस्जिदों में से एक है। शाहजहां द्वारा बनवाई गई यह मस्जिद मुगल स्थापत्य कला का बेहतरीन उदाहरण है। ईद के मौके पर यहां हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करने आते हैं। मस्जिद के पास स्थित मीना बाजार और करीम्स की बिरयानी इस जगह को और खास बना देती है। आम द‍िनों में भी यहां हजारों लोगों की भीड़ जुटती है।

    शाही अटाला मस्जिद, जौनपुर

    यह मस्जिद यूपी के जौनपुर जिले में स्थित है। इस अनोखी मस्जिद का नजारा एक बार आपको देखने जरूर जाना चाहिए। यह एक सीधी लंबाई में बनाई गई है। इसका इतिहास 15वीं सदी का बताया जाता है। माना जाता है कि शर्की वंश के सुल्तान इब्राहिम शाह ने इसे बनवाया था। यह परिवार के साथ जाने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।

    खबरें और भी

    मक्का मस्जिद, हैदराबाद

    हैदराबाद की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद 17वीं शताब्दी में बनाई गई थी। इसे भारत की सबसे पुरानी मस्जिदों में गिना जाता है। यहां की वास्तुकला और शांत वातावरण हर क‍िसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। ईद के मौके पर यह मस्जिद रोशनी से जगमगा उठती है।

    ताज उल मस्जिद, भोपाल

    भोपाल स्थित ताज उल मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। इसकी गुलाबी दीवारें और विशाल प्रांगण इसे बेहद खूबसूरत बनाते हैं। ईद के मौके पर यहां का नजारा देखने लायक होता है, जब हजारों लोग नमाज के लिए इकट्ठा होते हैं। आसपास के इलाकों में ईद के खास पकवान और बाजारों की रौनक इस जगह को और भी खास बना देती है।

    जामिया मस्जिद, श्रीनगर

    भारत के सबसे पुराने मस्जिदों की ग‍िनती होती है तो श्रीनगर के जामिया मस्जिद का ज‍िक्र जरूर होता है। ये भारत की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है। यहां एक साथ करीब 33,000 लोग नमाज अदा कर सकते हैं। ईद पर यहां अलग ही रौनक देखने को मि‍लती है।

    हाजी अली दरगाह, मुंबई

    हाजी अली दरगाह सिर्फ एक मस्जिद ही नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक स्थल भी है। समुद्र के बीचों-बीच बसा ये दरगाह हर धर्म के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ईद के मौके पर यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। अगर आप ईद के मौके पर यहां नहीं जा पा रहे हैं तो कभी भी प्‍लान‍िंग कर सकते हैं। यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ जुटती है।

    चारमीनार मस्जिद, हैदराबाद

    चारमीनार मस्जिद न सिर्फ हैदराबाद का प्रतीक है, बल्कि एक ऐतिहासिक धरोहर भी है। ईद के दौरान यह मस्जिद रोशनी और सजावट से और भी खूबसूरत लगती है। आपको एक बार जरूर इस मस्जिद का दीदार करना चाह‍िए।

    यह भी पढ़ें: भारत में इन 5 मंद‍िरों में खास होती है नवरात्र पूजा, एक बार जरूर करें दर्शन; पूरी होगी हर कामना

    यह भी पढ़ें: बिना देर किए मार्च-अप्रैल में घूम लें भारत के ये 6 Hill Stations, हर पल हो जाएगा यादगार