यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anant-Radhika की 2nd प्री-वेडिंग में हो रहा करोड़ों का खर्च, आप कम पैसों में एक्सप्लोर कर सकते हैं इटली की ये 10 जगह
अनंत-राधिका की दूसरी प्री वेडिंग सेरेमनी इटली में जोरों शोरों से की गई है। भले ही मुकेश अंबानी इस शानदार क्रूज पार्टी की मेजबानी के लिए करोड़ों रुपये ...और पढ़ें

HighLights
- अनंत-राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन इटली में धूमधाम से किया गया है।
- इटली स्थित क्रूज पर किए जा रहे इस सेलिब्रेशन में अंबानी परिवार ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं।
- अगर कम पैसों में इटली घूमने की बात करें, तो इसके लिए यहां बताई 10 जगह बिल्कुल परफेक्ट हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Anant-Radhika Pre Wedding: इन दिनों सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। 29 मई से इटली के विशाल क्रूज पर चल रही इस सेरेमनी का आज यानी 1 जून को आखिरी दिन था। बता दें, कि 12 जुलाई को कपल मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल इटली में चल रहे सेकेंड प्री वेडिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो हर किसी को इस इवेंट पर होने वाले खर्च के बारे में सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। बेशक मुकेश अंबानी इस फंक्शन पर करोड़ों खर्च किए हों, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कम पैसों में भी इस रोमांटिक देश का टूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इटली में मौजूद ऐसी ही 10 जगहों के बारे में।
1) रोम
इटली की राजधानी रोम घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है। यहां आप वेटिकन सिटी एक्सप्लोर कर सकते हैं, जिसमें सेंट पीटर्स बेसिलिका और वेटिकन म्यूजियम की कला और वास्तुकला दोनों ही आपके मन को मोह लेंगी। इसके अलावा आप ट्रैस्टीवेर की सड़कों पर घूमकर लोकल ट्रैटोरिया में ऑथेंटिक इटालियन क्यूजीन का लुत्फ उठा सकते हैं।
.jpg)
2) कोलोसियम
यह एक प्रकार का अखाड़ा है, जिसे इटली की सबसे चर्चित और ऐतिहासिक इमारतों में गिना जाता है। बताया जाता है कि एक वक्त पर यहां तकरीबन 50 हजार दर्शक कार्यक्रम को देख सकते हैं, जिसमें जंगली जानवरों को आपस में लड़ाया जाता है। इसे 80 गेट वाला अखाड़ा भी कहा जाता है।

3) ग्रांड कैनाल वेनिस
यह इटली के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेसेज में से एक है। बता दें, कपल्स के लिए यह जगह बेहद रोमांटिक है, यहां आप ग्रैंड कैनाल का दीदार कर सकते हैं, जो कि वेनिस शहर का मुख्य जलमार्ग है। यही वजह है कि इस शहर को 'द सिटी ऑफ वाटर' भी कहते हैं।
खबरें और भी

4) पियाजा डेल कैम्पो सिएना
इटली के सिएना में मौजूद पियाजा डेल केम्पो को इसकी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यह जगह टक्सन के सबसे ऐतिहासिक केंद्रों में से एक है। साल में दो बार यहां घोड़े की दौड़ भी आयोजित की जाती है।

5) वेरोना एरिना
रोमियो और जूलियट के लिए फेमस इस शहर की आबोहवा में ही इश्क गुला हुआ है। अपनी फेमस लव स्टोरी के लिए वेरोना शहर दुनियाभर में फेमस है। ऐसे में, यहां भी आप कम पैसों में ही अपने पार्टनर के साथ यादगार पलों को कैमरे में हमेशा के लिए कैद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार, इस दिन होगी अनंत-राधिका की शादी; वेडिंग डेस्टिनेशन है बेहद खास

6) सेंट मार्क बेसिलिका वेनिस
सेंट मार्क बेसिलिका चर्च, वेनिस शहर के सबसे ज्यादा विजिट किए जाने वाले स्पॉट्स में से है। बता दें, इसका निमार्ण 11वीं शताब्दी में हुआ था, जिसे देखने के लिए आज भी दुनियाभर से लाखों सैलानी पहुंचते हैं। अगर आप भी ऐतिहासिक इमारतों को घूमने में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह जगह भी आपको जरूर देखनी चाहिए।

7) वैली ऑफ द टेंपल
इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए इटली के वैली ऑफ द टेंपल का भी दीदार करना काफी जरूरी है। सिसिली घाटी में मौजूद यह जगह कई ग्रीक मंदिरों के लिए जानी जाती है। बता दें, यहां 2 हजार साल से भी ज्यादा पुराने मंदिर टूरिस्ट्स के बीच काफी फेमस हैं।

8) पॉजिटानो
इटली के खूबसूरत शहरों की बात हो और पॉजिटानो का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। बता दें, कि यहां आप समुद्र तट का भी मजा ले सकते हैं। कई कई ट्रैवल मैग्जीन में आपको इस जगह के बारे में खास बातें जानने के लिए मिल जाएंगी। कपल्स हों या फिर फ्रेंड्स और फैमिली, हर किसी के लिए यह एक शानदार एक्सपीरिएंस साबित हो सकता है।

9) पोम्पेई
इटली का पोम्पेई शहर भी कम पैसों में घूमने के लिए काफी बढ़िया है। दरअसल, इसका इतिहास एक ज्वालामुखी से जुड़ा है, जो कि कई साल पहले यहां बड़ी बर्बादी की वजह बना था। इसके बाद इस जगह को शहर के रूप में बदल दिया गया और आज कई टूरिस्ट यहां विजिट करते हैं।

10) पिज़्ज़ा नेपोलिटानो
इटली जाएं, तो यह शहर भी आपको जरूर घूमना चाहिए। बता दें, यह इकलौती ऐसी जगह है, जहां दुनिया का सबसे शानदार पिज्जा मिलता है। चूंकि पिज्जा की शुरुआत यहीं से मानी जाती है, तो ऐसे में सैलानियों के बीच यह जगह काफी फेमस है।
