Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cat Lovers के लिए स्वर्ग है जापान का यह आइलैंड! यहां इंसानों से ज्यादा है बिल्लियों की तादाद

    Updated: Sat, 03 May 2025 02:28 PM (GMT+05:30)

    अगर आप बिल्लियों के दीवाने हैं तो जापान का Aoshima Island आपके लिए किसी सपनों की जगह से कम नहीं है। बता दें इस द्वीप पर बिल्लियों की संख्या इतनी ज्याद ...और पढ़ें

    बेहद खास है जापान का Cat Island, दुनिया भर से खिचें आते हैं टूरिस्ट (Image Source: Reuters)
    बेहद खास है जापान का Cat Island, दुनिया भर से खिचें आते हैं टूरिस्ट (Image Source: Reuters)

    HighLights

    1. जापान के एहिमे प्रांत में स्थित आओशिमा द्वीप बिल्लियों के लिए स्वर्ग जैसा है।
    2. दुनिया भर के Cat Lovers के लिए आज यह जगह टूरिस्ट स्पॉट बन गई है।
    3. इस द्वीप पर इतनी बिल्लियों की मौजूदगी के पीछे की कहानी भी दिलचस्प है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जरा सोचिए, एक ऐसी जगह जहां हर मोड़ पर, हर छत पर और हर गली में आपको बिल्लियां ही बिल्लियां नजर आएं! न कोई ट्रैफिक का शोर, न भीड़भाड़ की परेशानी, बस एक शांत-सा द्वीप और उसमें म्याऊं-म्याऊं करती सैकड़ों बिल्लियां!

    अगर आप भी उन लोगों में हैं जिन्हें बिल्लियों से बेइंतहा प्यार है, तो जापान का Aoshima Island आपके लिए किसी सपनों की दुनिया से कम नहीं है। इस छोटे से टापू पर इंसानों से कहीं ज्यादा बिल्लियां रहती हैं और उनका राज इतना खास है कि दुनिया भर से लोग उन्हें देखने यहां खिंचे चले आते हैं। आइए, जानते हैं इस Cat Island की पूरी कहानी।

    कहां स्थित है आओशिमा आइलैंड?

    आओशिमा आइलैंड जापान के एहीमे प्रान्त में स्थित एक छोटा-सा द्वीप है। यह द्वीप समुद्र के बीचों-बीच बसा हुआ है और यहां पहुंचने के लिए फेरी से यात्रा करनी होती है। यह टोक्यो से काफी दूर है, लेकिन फिर भी दुनियाभर से Cat Lovers यहां खिंचे चले आते हैं।

    कैसे हुआ यहां बिल्लियों का राज?

    इस द्वीप पर इतनी बिल्लियों की मौजूदगी की कहानी भी दिलचस्प है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद, चूहों की बढ़ती आबादी से निपटने के लिए नाविक यहां कुछ बिल्लियां लेकर आए थे। चूंकि द्वीप पर बिल्लियों के शिकार करने वाले कोई प्राकृतिक शिकारी नहीं थे और उन्हें स्थानीय लोगों से भी प्यार और भोजन मिलता रहा, इसलिए उनकी आबादी तेजी से बढ़ती चली गई।

    खबरें और भी

    आज, आओशिमा द्वीप पर बिल्लियां हर जगह दिखाई देती हैं - सड़कों पर धूप सेंकती हुई, घरों के बाहर खेलती हुई और मछुआरों की नावों के आसपास खाने की उम्मीद में बैठी हुई। यहां आने वाले पर्यटक इन प्यारी बिल्लियों के साथ खेलते हैं, उन्हें खाना खिलाते हैं और उनकी तस्वीरें लेते हैं। यकीन मानिए, यह नजारा किसी सपने से कम नहीं होता है।

    यह भी पढ़ें- क्यों इतने खास हैं जापान के Love Hotels, कपल्स की प्राइवेसी का आखिर किस तरह रखते हैं ख्याल?

    View this post on Instagram

    A post shared by Tokyo, Japan🇯🇵 东京 Travel | Hotels | Food | Tips 🗼 (@tokyo.explores)

    क्यों मशहूर हुआ यह द्वीप?

    जब सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इस आइलैंड के वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं, तब दुनियाभर के लोग इसकी तरफ आकर्षित हुए। बिल्लियों के झुंड, उनके नटखट अंदाज और आओशिमा की शांत-सुंदर पृष्ठभूमि मिलकर इसे एक परफेक्ट 'Cat Paradise' बनाते हैं।

    क्या यहां घूमने जा सकते हैं?

    जी हां, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। Aoshima एक छोटा सा द्वीप है, यहां ज्यादा होटल, रेस्टोरेंट या शॉपिंग जगहें नहीं हैं। यह जगह उन लोगों के लिए है जो बिल्लियों से प्यार करते हैं और शांति में समय बिताना चाहते हैं।

    यहां जाने के लिए एक छोटी फेरी सेवा उपलब्ध है, जो दिन में सिर्फ दो बार चलती है, इसलिए योजना बनाकर जाना जरूरी है। द्वीप पर घूमते समय आप बिल्लियों को खाना खिला सकते हैं, उनके साथ समय बिता सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि यह उनके घर हैं- इसलिए उन्हें परेशान न करें।

    इंसानों से कई गुना ज्यादा है बिल्लियों की संख्या

    आओशिमा आइलैंड की सबसे खास बात यह है कि यहां बिल्लियों की संख्या इंसानों से लगभग छह गुना ज्यादा है। यहां रहने वाले बुजुर्ग लोग बिल्लियों के साथ अपने दिन बिताते हैं। वे उन्हें अलग-अलग नामों से बुलाते हैं, खाना खिलाते हैं और पर्यटकों को यह सिखाते हैं कि कैसे बिल्लियों से प्यार और सम्मान से पेश आना चाहिए। उनके लिए ये बिल्लियां सिर्फ पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा हैं।

    बता दें, आओशिमा आइलैंड हमें यह भी सिखाता है कि अगर हम जानवरों के साथ प्रेम और सामंजस्य से रहें, तो वे हमारी जिंदगी को कितना खूबसूरत बना सकते हैं। इंसानों और जानवरों के बीच का यह अनोखा रिश्ता इस आइलैंड पर हर कोने में दिखाई देता है।

    Source:

    • Public Relations Office - Government of Japan: https://www.gov-online.go.jp/eng/publicity/book/hlj/html/202111/202111_05_en.html

    यह भी पढ़ें- ऑक्टोपस आइसक्रीम से लेकर Cuddle Cafe तक, ऐसी अजीबोगरीब चीजें सिर्फ Japan में ही देख सकेंगे आप