Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India's Beautiful Train Routes: भारत के बेहद खूबसूरत ट्रेन रूट्स, जो बना देंगे आपके ट्रिप को यादगार

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 01:46 PM (GMT+05:30)

    Indias Beautiful Train Routes अगर आप घूमने- फिरने के शौकीन हैं तो आपको भारत में मौजूद इन खूबसूरत ट्रेन रूट्स को एक बार जरूर देखना चाहिए। यहां ट्रेन से ...और पढ़ें

    India's Beautiful Train Routes: भारत की खूबसूरत ट्रेन यात्राएं
    India's Beautiful Train Routes: भारत की खूबसूरत ट्रेन यात्राएं

    HighLights

    1. भारत के बेहद खूबसूरत रेल मार्ग।
    2. भारत की ऐसी जगहें जहां फ्लाइट नहीं ट्रेन से आने का बनाएं प्लान।
    3. घूमने के एक्सपीरियंस को एकदम खास बनाते हैं ये ट्रेन रूट्स।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। India's Beautiful Train Routes: आजकल घूमने-फिरने के लिए ज्यादार लोग फ्लाइट लेना पसंद करते हैं। नो डाउट ट्रैवल का ये मोड टाइम तो बचाता है, लेकिन इसमें आप सफर के दौरान कई सारी चीज़ों को मिस कर देते हैं। वहीं अगर आप ट्रेन से ट्रैवल का प्लान बनाते हैं, तो ये न सिर्फ एक कंफर्टेबल ऑप्शन है, बल्कि इसमें आप सफर की कई सारी खूबसूरत चीज़ों का भी दीदार कर सकते हैं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां पहुंचने के लिए ट्रेन है एकदम बेस्ट ऑप्शन, क्योंकि यहां का सफर बेहद सुहाना होता है। मतलब रास्ते में आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे, जो अलग ही दुनिया में होने का एहसास कराते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    मंडपम- रामेश्वरम ट्रेन रूट

    पंबन द्वीप पर बना रामेश्वरम बेहद शांत और प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है। रामेश्वरम से भारत का दूसरा सबसे लंबा पुल, पाक जलसंधि निकलता है, जो भारत को पंबन आईलैंड से जोड़ता है। ट्रेन से इस रूट की यात्रा में पूरे 1 घंटे का समय लगता है। जिसका एक्सपीरियंस वाकई मजेदार होता है।

    गुवाहाटी- सिलचर ट्रेन रूट 

    गुवाहाटी से सिलचर ट्रेन रूट को खास बनाती है लामडिंग और बराक घाटी। वैसे इस सफर में आप जतिंगा नदी, चाय के दूर-दूर तक फैले बागान और हरी-भरी असम घाटी देख सकते हैं। जिसमें पूरे 10 घंटे लगते हैं, लेकिन रास्ता इतना खूबसूरत है कि आपको सफर का पता ही नहीं चलता। 

    रत्नागिरि- मैंगलोर ट्रेन रूट

    कोंकण रेलवे का सफर भी बेहद शानदार है। जो लंबे टनल, घने जंगल, नदी, पुल से होकर गुजरता है। इस ट्रेन की भी यात्रा पूरे 10 घंटे का समय लेती है। मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारों को कैद करना मिस न करें। 

    खबरें और भी

    बेंगलुरु- कन्याकुमारी आईलैंड एक्सप्रेस

    इस सफर को भी भारत के सबसे खूबसूरत ट्रेन रूट्स में शामिल किया गया है। जिसमें पूरे 15 घंटे लगते हैं। कई सारी जगहों की खूबसूरती को एक साथ देख सकते हैं। 

    मुंबई-गोवा रेल यात्रा

    अगर आप मुंबई में रहते हैं और गोवा जाना चाहते हैं, तो इसके लिए फ्लाइट नहीं, बल्कि ट्रेन बुक करें। मंजिल तक पहुंचने का रास्ता इतना शानदार है कि आपको सालों तक रहेगा याद। इस सफर में पूरे 14 घंटे लगते हैं, लेकिन यकीन मानिए पूरे पैसे वसूल ट्रिप होगी। 

    ये भी पढ़ें- केरल में घूमने की ये हैं सबसे खूबसूरत जगहें, छुट्टियों में बनाएं विजिट करने का प्लान