यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
August Travel Destinations: अगस्त में घूमने और मौज-मस्ती के लिए भारत की बेहतरीन जगहें
अगस्त महीने में हरियााली तीज रक्षाबंधन स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी जैसे कई त्योहार मनाए जाते हैं। रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस आसपास ही हैं तो इस मौ ...और पढ़ें

HighLights
- अगस्त में भारत में घूमने वाली शानदार और सुरक्षित जगहें।
- हिमाचल और उत्तराखंड की कुछ जगहें भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
- मध्य प्रदेश का खजुराहो अगस्त मे घूमने के लिए है परफेक्ट।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई- अगस्त महीना में भारत के ज्यादातर जगहों पर बारिश होती है। कुछ जगहें मानसून सीजन में खतरनाक हो जाती हैं, तो वहीं कुछ जगहों की खूबसूरती इन महीनों में अपने चरम पर होती है। साथ ही यहां रिस्क भी कम होता है। मतलब आप घूमने-फिरने का फुल मजा ले सकते हैं। महाराष्ट बारिश के मौसम में घूमने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है, लेकिन इसके अलावा मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल की भी कुछ जगहों को आप अगस्त में एक्सप्लोर कर सकते हैं।
वैली ऑफ फ्लॉवर्स
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी जिसे 'वैली ऑफ फ्लॉवर्स' के नाम से भी जाना जाता है को घूमने का बेस्ट सीजन अगस्त ही है। इस दौरान यहां आकर आप वैली का सबसे खूबसूरत व्यू देख सकते हैं। पूरी घाटी तरह- तरह के फूलों से भर जाती है। कहते हैं यहां लगभग 500 प्रजाति के फूल खिलते हैं और हर 15 दिन में ये घाटी अपना रंग बदलती है। इस शानदार नजारे का दीदार करने के लिए अगस्त में बना लें प्लान।
ये भी पढ़ेंः- जुलाई या अगस्त जब भी कर रहे हैं 'Valley of Flowers' ट्रेकिंग की प्लानिंग, जान लें ये जरूरी बातें
खजुराहो
अगस्त में घूमने वाली जगहों में दूसरे नंबर पर है मध्य प्रदेश का खजुराहो। वैसे तो यहां और भी कई जगहें हैं, लेकिन अगर आपने खजुराहो को अभी तक नहीं देखा है, तो इस बार यहां का प्लान बनाएं। ये जगह अपने प्राचीन और मध्यकालीन मंदिरों और अपनी खास बनावट के लिए देश-विदेश में मशहूर है। मानसून में यहां आकर आप प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देख सकते हैं। इतिहास और कला में रूचि रखते हैं, तो आपको यह जगह बहुत पसंद आएगी।
डलहौजी
मानसून में उत्तराखंड और हिमाचल की प्लानिंग थोड़ी रिस्की रहती है, लेकिन कुछ जगहों की सैर सेफ है, जिसमें से एक है डलहौजी। वैसे तो यह हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है, लेकिन यहां की खूबसूरती ऐसी है कि उसे एक्सप्लोर करने के लिए दो से तीन दिन भी कम ही लगते हैं। मानसून के दौरान पहाड़ और मैदान हरियाली की चादर ओढ़ लेते हैं और आपकी आंखों को सुकून देने वाला नजारा प्रस्तुत करते हैं।