Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मानसून में ही आता है इन जगहों की Trekking का असली मजा, जुलाई से सितंबर के बीच देख सकते हैं जन्नत जैसा नजारा

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 02:31 PM (IST)

    भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं जिन्हें घूमने के लिए मानसून सीजन बेस्ट माना जाता है क्योंकि उस दौरान ये जगहें और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं। साथ ही ये ज ...और पढ़ें

    मानसून में ट्रेकिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन (Pic credit- freepik)
    मानसून में ट्रेकिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. मानसून सीजन में भारत में घूमने वाली शानदार जगहें।
    2. भारत की इन जगहों पर मानसून ट्रेकिंग का है अपना अलग मजा।
    3. जुलाई से सितंबर तक कभी भी कर सकते हैं यहां की प्लानिंग।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घूमने- फिरने के लिहाज से मानसून सबसे रिस्की सीजन माना जाता है। इस मौसम में हिल स्टेशन्स जाने की प्लानिंग आपको खतरे में डाल सकती है। लगातार होने वाली बारिश से रास्ते खराब हो जाते हैं, पहाड़ दरकने की संभावना रहती है और कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति भी हो जाती है, लेकिन वहीं दूसरी ओर भारत में कई सारी ऐसी जगहें हैं जिन्हें एक्सप्लोर करने का असली मजा बारिश के मौसम में ही आता है। ये सारी ट्रेकिंग वाली जगहें हैं। ट्रेकिंग करते हुए ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जो आपकी ट्रिप को शानदार और यादगार बना सकते हैं।

    फूलों की घाटी, उत्तराखंड

    फूलों की घाटी एक्सप्लोर करने के लिए जुलाई से सितंबर का महीना सबसे बेस्ट माना जाता है। इस दौरान यहां आकर आप एक साथ फूलों की कई सारी वैराइटी देख सकते हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में भी शामिल है। यहां 500 से भी ज्यादा प्रजाति के फूल खिलते हैं। इस साल 1 जून से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुल चुकी है, जो 30 अक्टूबर तक खुली रहेगी। बिना देर किए बना लें प्लान।

    ये भी पढ़ेंः- मानसून में घूमने जाने से पहले गांठ बांध लें ये बातें, नहीं तो ट्रिप के प्लान पर फिर जाएगा पानी

    सिंहगढ़ ट्रेक, पुणे

    पुणे, मुंबई घूमने के लिए मानसून बेस्ट सीजन होता है। वैसे तो इन जगहों का मौसम ज्यादातर महीने सुहावना ही होता है, लेकिन मानसून के वक्त ये और ज्यादा रोमांटिक हो जाता है। अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं, तो आपको पुणे के सिंहगढ़ दुर्ग ट्रेकिंग को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। किले तक पहुंचने का रास्ता इतना मनोरम है कि आपको इसमें खो जाने का दिल करेगा। सिंहगढ़ ट्रेकिंग लगभग 3 किमी लंबी है। जिसे पूरा करने में लगभग 1 घंटे का समय लगता है। 

    हंपता पास, हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के हंपता पास को भी कवर करने के लिए मानसून का प्लान बनाना चाहिए। समुद्र तल से 14,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित ये जगह बारिश के मौसम में एकदम हरी-भरी नजर आती है। यहां की ट्रेकिंग करते हुए पहाड़ों, नदियों और झरनों का दीदार कर सकते हैं। हालांकि यहां की ट्रेकिंग आसान नहीं है। कुल्लू से शुरू होने वाले इस ट्रेकिंग को पूरा करने में 5 से 6 दिन का समय लग सकता है। 

    खबरें और भी

    मुल्लयनगिरी, कर्नाटक

    कर्नाटक का मुल्लयनगिरी ट्रेक भी ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए शानदार जगह है। बारिश के मौसम में भी यह सेफ है। मुल्लयनगिरी कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी है। मानसून के दौरान यहां पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो जाती है। मुल्लयनगिरी ट्रेकिंग लगभग 10 किमी लंबी है। ट्रेकिंग के दौरान आप कैंपिंग और रॉक क्लाइंबिंग के भी मजे ले सकते हैं।

    ये भी पढे़ं- जुलाई या अगस्त जब भी कर रहे हैं 'Valley of Flowers' ट्रेकिंग की प्लानिंग, जान लें ये जरूरी बातें