विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon में रोड ट्रिप के लिए एकदम सेफ हैं ये रूट्स, नहीं होगा ट्रैफिक का लोचा और देख पाएंगे दिलकश नजारे

Published: Wed, 26 Jun 2024 02:48 PM (IST)

मानसून सीजन में घूमने की प्लानिंग कई बार आपको मुसीबत में डाल सकती है। इस मौसम में हिल स्टेशन जाने ...और पढ़ें

मानसून में रोड ट्रिप्स के लिए बेस्ट रूट्स (Pic credit- freepik)
मानसून में रोड ट्रिप्स के लिए बेस्ट रूट्स (Pic credit- freepik)

HighLights

  1. भारत की ऐसी जगहें जो मानसून में घूमने के लिए हैं बेस्ट।
  2. इंडिया के ऐसे रूट्स जो मानसून में घूमने-फिरने के लिए हैं सेफ।
  3. भीड़भाड़ से दूर और खूबसूरती से भरपूर भारत की शानदार जगहें।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून आते ही घूमने- फिरने पर थोड़ा ब्रेक लग जाता है, क्योंकि इस मौसम में हिल स्टेशन की प्लानिंग खतरे से खाली नहीं होती। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान रहने वालों के लिए शॉर्ट ट्रिप हो या लॉन्ग वीकेंड उत्तराखंड और हिमाचल सबसे पहले ऑप्शन्स होते हैं, लेकिन बारिश के चलते कई सारी जगहों पर आवागमन बंद हो जाता है, ऐसे में इन जगहों की सैर का रिस्क न ही लें तो बेहतर। वैसे कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां सैर-सपाटे का असली मजा बारिश के दौरान ही आता है। ये जगहें तो लाजवाब हैं ही, साथ ही यहां पहुंचने का रास्ता भी बेहद शानदार और सेफ है। 

बैंगलुरू से ऊटी

मानसून के दौरान खूबसूरत और सेफ रोड ट्रिप्स में से एक है बंगलौर से ऊटी। सफर के दौरान दूर तक फैली हरियाली, पहाड़ और झरने तन और मन को तरोताजा करने का काम करते हैं। इस रूट पर आपको नजारों के साथ तरह-तरह के जायके भी चखने को मिलेंगे। मंजिल से कहीं ज्यादा खूबसूरत और यादगार होता है यहां तक पहुंचने का सफर। 

उदयपुर से माउंट आबू

उदयपुर राजस्थान का बहुत ही खूबसूरत शहर है। जहां गर्मियों के दौरान राजस्थान के ज्यादातर शहर तप रहे होते हैं, वहीं मानसून की फुहार न सिर्फ गर्मी को शांत करती है, बल्कि इन जगहों की खूबसूरती में भी चांद लगाती है। अगर आप बजट में दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो निकल जाएं अपनी कार से माउंट आबू की ओर। उदयरपुर से माउंट आबू का सफर आपको सालों तक रहेगा याद।

ये भी पढ़ेंः- हिल स्टेशन ही नहीं माउंट आबू वाइल्डलाइफ सेंचुरी में भी देखने के लिए है बहुत कुछ

मुंबई से गोवा

मानसून में रोड ट्रिप के लिए मुंबई से गोवा रूट सबसे शानदार रूट्स में से एक है और दिल चाहता मूवी ने तो इसे और भी ज्यादा पॉपुलर बना दिया है। इस रूट्स से सफर के दौरान आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं कि लगता कि बस सफर खत्म ही न हो। इस रोड ट्रिप में आप आराम से रूकते हुए, फोटोग्रााफी का लुत्फ उठाते हुए आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ेंः- फैमिली के साथ घूमने के लिए अच्छी और सस्ती जगहों की कर रहे हैं तलाश, तो ये रहे कुछ शानदार ऑप्शन्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।