यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बच्चों के साथ बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो इन जगहों को अपनी ट्रेवल लिस्ट में करें शामिल
Best Places For Kids भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं। वैसे तो दोस्तों और पार्टनर संग किसी भी जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन बच्च ...और पढ़ें

HighLights
- बच्चों को प्रकृति की महत्व के बारे में समझना बेहद जरूरी है।
- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क देश के प्रसिद्द उद्दानों में से एक है।
- दार्जिलिंग के चाय बगानों में भी बच्चों को घूमा सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Best Places For Kids: घूमना हर किसी को पसंद होता है, चाहे बच्चे हो या बड़े, लेकिन कई बार घूमने की जगहों का चुनाव करना काफी मुश्किल हो जाता है। खासकर जब बच्चों के साथ कहीं घूमने जाना हो। दरअसल, पेरेंट्स को बच्चों की सेफ्टी की चिंता लगी रहती है, लेकिन बच्चों के मानसिक विकास के लिए भी उन्हें घूमाना काफी जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां बच्चे मौज-मस्ती भी कर सकते हैं और उन्हें कई सारी दिलचस्प जानकारियां भी मिल सकती हैं।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क देश के प्रसिद्द उद्दानों में से एक है। यह पार्क उत्तराखंड राज्य में स्थित है। यहां पौधों, जानवरों और पक्षियों की कई प्रजातियों को आप देख सकते हैं। अगर आप बच्चों के साथ घूमने जा रहे हैं, तो यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां ट्रैकिंग, कैंम्पिंग जैसी एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में हाथी सफारी का भी आनंद ले सकते हैं।
मुन्नार
बच्चों को प्रकृति की महत्व के बारे में समझना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप उन्हें ऐसे पर्यटन स्थल पर ले जाएं, जहां प्रकृति की खूबसूरती को वो निहार सकें। आप बच्चों के साथ केरल के खूबसूरत पर्यटन स्थल मुन्नार घूमने जा सकते हैं। यहां प्रकृति की सुंदरता देखते बनती है। आप यहां झील में बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। बच्चों के साथ यह ट्रिप आपके लिए यादगार साबित होगी।
यह भी पढ़ें: Shree Adi Vinayak Mandir: बेहद खास है गणपति का यह मंदिर, जानें क्या है इसकी कहानी
आगरा
आगरा एक ऐतिहासिक जगह है। यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। आगरा का ताजमहल दुनियाभर में प्रसिद्ध है। साल भर यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। बच्चों को भारतीय इतिहास के बारे में जानना आवश्यक है। इसके आप उन्हें ऐतिहासिक पर्यटन स्थल पर ले जा सकते हैं, जहां वो घूम भी लेंगे और उस जगह के बारे में जानने में भी दिलचस्पी बढ़ेगी। आप आगरा के कई प्रसिद्ध स्थल जैसे फतेहपुर सीकरी, आगरा का किला, मेहताब बाद आदि जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
खबरें और भी

दार्जिलिंग
बच्चों को खुश करने के लिए यह जगह बेहतरीन साबित हो सकती है। यहां बच्चे कई तरह के एक्टिविटीज कर सकते हैं। अगर आप दार्जिलिंग घूमने जाए, तो यहां द्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क देखना न भूलें। यह वन्य जीवों के देखभाल और प्रदर्शनी के लिए काफी मशहूर है। दार्जिलिंग के चाय बगानों में भी बच्चों को घूमा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Hoysala Temple: यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल हुआ यह मंदिर, जानें क्या है इसकी खासियत
Pic Credit: Freepik