Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Foundation Day: झारखंड की ऐसी कुछ जगहें, जो नहीं है किसी भी मामले में उत्तराखंड और हिमाचल से कम

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 02:52 PM (IST)

    Jharkhand Foundation Day 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है। झारखंड दो शब्दों झार और खंड से मिलकर बना है। झार का मतलब होता है झंगल और खंड क ...और पढ़ें

    Jharkhand Foundation Day: झारखंड की खूबसूरत और घूमने वाली जगहें
    Jharkhand Foundation Day: झारखंड की खूबसूरत और घूमने वाली जगहें

    HighLights

    1. 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है।
    2. झारखंड का मतलब है वन की भूमि।
    3. झारखंड की खूबसूरत घूमने वाली जगहें।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Jharkhand Foundation Day: घूमने-फिरने की प्लानिंग के दौरान शायद ही कभी कोई झारखंड जाने के बारे में सोचता होगा क्योंकि ज्यादातर लोग यहां फैली खूबसूरती से अंजान हैं। जबकि यहां ऐसी कई सारी जगहें हैं, जहां पहुंचकर आपको उत्तराखंड और हिमाचल की वादियों में होने का एहसास होता है। 15 नवंबर को झारखंड दिवस मनाया जाता है। साल 2000 बिहार से अलग होकर यह एक अलग राज्य बना था। झारखंड भारत के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। अगली छुट्टियों में झारखंड की इन जगहों को एक्सप्लोर करने का बना सकते हैं प्लान।     

    रांची

    रांची सिर्फ झारखंड की राजधानी ही नहीं है, बल्कि यहां का तीसरा सबसे प्रमुख शहर है। उदयपुर को ही नहीं रांची को भी 'झीलों का शहर' कहा जाता है। इस शहर में बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों के साथ ही हरियाली भी भरपूर है। यहां घूमने वाली जगहों की भी कोई कमी नहीं। यहां के मशहूर पर्यटन स्थलों में गोंडा हिल, रॉक गार्डन, बिरसा जैविक उद्यान, टैगोर हिल, मैक कलुस्किगंज और आदिवासी म्यूजियम शामिल हैं। इसके साथ ही यहां झरनों भी हैं। जहां बैठकर आप आराम से क्वॉलिटी टाइम बिता सकते हैं। पांच गाद्य यहां का सबसे खूबसूत झरना है। पांच धाराओं से मिलकर जब ये झरना गिरता है, तो किसी शानदार पेंटिंग जैसा लगता है। 

    हजारीबाग

    झारखंड के घूमने वाली जगहों में सबसे पहला नंंबर हजारीबाग का आता है। हजारीबाग का मतलब है हजार बागों वाला, तो यहां आकर आप हजारीबाग झील, कैनेरी पहाड़, वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी, सूर्यकुण्ड, इचाक जैसी कई जगहों की सैर कर सकते हैं। हजारीबाग में हरे-भरे पहाड़ भी देखने को मिलते हैं, जो उत्तराखंड और हिमाचल की याद दिलाते हैं। कई सारे पहाड़ों के साथ झील भी है और उसके आसपास पिकनिक स्पॉट बनाया गया है। पर्यटक मनमोहक नजारों के साथ पिकनिक भी मना सकते हैं। 

    नेतरहाट

    नेतरहाट, झारखंड की सबसे खूबसूरत जगह हैं। जो नेचर लवर्स को बहुत पसंद आएगी। वैसे भी साल के ज्यादातर महीने ये पर्यटकों से गुलजार रहती है। ये जगह समुद्र ताल से 1128 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। नेतरहाट में घूमने वाली जगहों की कोई कमी नहींं। यहां भी आकर आप झरने देख सकते हैं। झरनों से सनसेट और सनराइज का बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है। यहां घाघरी झरना, कोयल नदी भी जरूर देखें। नेतरहाट पहुंचने का रास्ता भी बेहद खूबसूरत है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- उत्तराखंड के ऑफबीट डेस्टिनेशन, जहां खूबसूरती और शांति दोनों है बेशुमार

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Pic credit- freepik