Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tirupati Balaji Temple ही नहीं, देश के ये 6 मंदिर भी हैं अपने प्रसाद के लिए मशहूर, एक बार जरूर चखें इनका स्वाद

    Updated: Fri, 20 Sep 2024 06:18 PM (IST)

    पूरे देश में इस समय Tirupati Balaji Temple और यहां मिलने वाला प्रसाद सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल यहां के लड्डूओं में हुई मिलावट को लेकर एक रिपोर्ट ...और पढ़ें

    इन मंदिरों के प्रसाद भी हैं प्रसिद्ध (Picture Credit- Instagram)
    इन मंदिरों के प्रसाद भी हैं प्रसिद्ध (Picture Credit- Instagram)

    HighLights

    1. इन दिनों Tirupati Balaji Temple लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
    2. दरअसल, इस मंदिर को लेकर चर्चा का विषय यहां मिलने वाला प्रसाद है।
    3. इस मंदिर के अलावा भारत में अन्य कई मंदिर भी अपने प्रसाद के लिए मशहूर हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत दुनियाभर में अपनी आस्था और यहां मौजूद धार्मिक स्थलों के लिए मशहूर हैं। यह एक ऐसा देश है, जहां आसमान छूते मंदिर और शिवालय हर तरफ देखने को मिलते हैं। ऐसे में अगर इसे मंदिरों और देवताओं की भूमि कहा जाए, तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगी। यहां सभी धर्मों के कई मशहूर आध्यात्मिक स्थल मौजूद हैं, जिनके दर्शन करने दूर-दूर से लोग भारत देश में आते हैं। आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी का मंदिर इन्हीं में से एक है, जो दुनियाभर काफी प्रसिद्ध है। हाल ही में यह मंदिर अपने प्रसाद को लेकर विवादों में घिर गया है।

    यह मंदिर जितना प्रसिद्ध है, उतना ही प्रसिद्ध इसका प्रसाद (Tirupati Balaji Mandir Prasad) है। यही वजह है कि यहां के प्रसाद को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस मंदिर का प्रसाद हमेशा से ही भक्तों के बीच काफी मशहूर रहा है। भारत में ऐसे कई और भी मंदिर हैं, जहां का प्रसाद लोगों के बीच काफी मशहूर है और इसे खाने का सौभाग्य हर कोई पाना चाहता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे भारत के कुछ ऐसे ही प्रमुख मंदिरों ( Famous Temples in India) और इसके खास प्रसाद के बारे में -

    यह भी पढ़ें-   राम मंदिर की थीम से सजा इस बार Lalbaugcha Raja का दरबार, जानें कैसे हुई मुंबई के इस मशहूर पंडाल की शुरुआत

    जगन्नाथ मंदिर, पुरी, ओडिशा

    ओडिशा के पुरी में मौजूद जगन्नाथ मंदिर कई वजहों से मशहूर है। इन्हीं वजहों में से एक यहां मिलने वाला महाप्रसाद भी है, जिसमें खिचड़ी, दाल, सब्जियों और मिठाईयां जैसे विभिन्न व्यंजन शामिल होते हैं। प्रसाद मंदिर की रसोई में पकाया जाता है और पवित्र होने के साथ ही बेहद स्वादिष्ट भी होता है।

    श्रीवैष्णो देवी मंदिर, कटरा, जम्मू

    जम्मू की खूबसूरत वादियों में मौजूद मां वैष्णो देवी का मंदिर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह हिंदुओं का एक लोकप्रिय और अहम तीर्थ स्थल भी है, जहां जाने की सभी की चाहत होती है। इस मंदिर का प्रसाद भी भक्तों के बीच काफी मशहूर है। यहां मिलने वाले प्रसाद में मुरमुरे, चीनी के सफेद गोले या चिरौंजी, सुख सेब और नारियल आदि शामिल होते हैं।

    खबरें और भी

    स्वर्ण मंदिर, अमृतसर, पंजाब

    पंजाब के अमृतसर में मौजूद स्वर्ण मंदिर देश ही नहीं विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। यहां मिलने वाले लंगर प्रसाद का अपना अलग महत्व है। बेहद सादगी से तैयार यह पौष्टिक प्रसाद खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है।

    सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई, महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मौजूद भगवान गणेश का यह मंदिर हिंदुओं के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यहां रोजाना भारी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। प्रसाद के रूप में यहां मिलने वाला मोदक भक्तों के बीच काफी मशहूर है। यही वजह है कि लोग इसे प्रसाद में चढ़ाकर खुद भी ग्रहण करते हैं।

    गुरुवायुर मंदिर, केरल

    केरल में स्थित गुरुवायुर मंदिर भी अपने विशेष प्रसाद पलपायसम के लिए जाना जाता है। यह चावल, दूध और चीनी से बना मीठे चावल का हलवा है, जिसे भगवान को अर्पित करने के बाद भक्तों में बांटा जाता है।

    शिर्डी साईं बाबा मंदिर, महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र के शिर्डी में मौजूद साईंबाबा का यह मंदिर देश-विदेश में काफी मशहूर है। इस मंदिर के दर्शन करने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। यहां प्रसाद के तौर पर उदी का वितरण किया जाता है, जो एक तरह की पवित्र राख होती है। साथ ही मंदिर में दाल, रोटी, चावल, सब्जी और मिठाई सहित मुफ्त भोजन भी परोसा जाता है।

    यह भी पढ़ें-  Tirupati Balaji में 200 साल पहले शुरू हुई प्रसाद बांटने की परंपरा, लड्डूओं से पहले लगता था इस खास चीज का भोग