Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दोस्त के लिए प्लान कर रहे हैं Bachelorette Party, तो बकेट लिस्ट में शामिल करें ये 5 बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन

    Updated: Tue, 26 Nov 2024 06:33 PM (IST)

    शादी हर व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा और अहम दिन होता है। यही वजह है कि इस दिन को खास बनाने के लिए लोग कई तैयारियां करते हैं। इतना ही नहीं दूल्हा-दुल्ह ...और पढ़ें

    इन जगहों पर करें Bachelorette Party एंजॉय (Picture Credit- Freepik)
    इन जगहों पर करें Bachelorette Party एंजॉय (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. इन दिनों लोगों के बीच Bachelorette Party का क्रेज काफी बढ़ गया है।
    2. आमतौर पर दोस्त दूल्ह या दुल्हन बन रहे अपने दोस्त के लिए यह पार्टी करते हैं।
    3. इसके लिए विदेश में कुछ बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन मौजूद हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और हर कोई अपने इस खास दिन की तैयारियों में व्यस्त है। शादी हर व्यक्ति के जीवन का एक यादगार पल होता है, जिसे खास बनाने के लिए लोग कई सारे जतन करते हैं। शादी का जश्न कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाता है, जो आगे भी कई दिनों तक जारी रहता है। बैचलरेट पार्टी इस जश्न की शुरुआत मानी जाती है। पिछले कुछ समय से दूल्हा-दुल्हन के बीच इसका क्रेज तेजी से बढ़ने लगा है। यह एक ऐसा मौका होता है, जब ब्राइड और ग्रूम शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ कई यादगार पल जीते हैं।

    ऐसे में अगर आपके खास दोस्त भी आने वाले समय में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और आप उनके लिए बैचलरेट पार्टी करने का मन बना रहे हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपके कुछ बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन लेकर आए हैं, जहां आप एक परफेक्ट बैचलरेट पार्टी थ्रो कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  ये हैं भारत के सबसे ज्यादा विजिट किए जाने वाले टूरिस्ट स्पॉट, घूमने के शौकीन एक बार जरूरी करें दीदार

    श्रीलंका

    कम बजट में बढ़िया बैचलरेट पार्टी करने के लिए आप पड़ोसी देश श्रीलंका जा सकते हैं। यह देश अपने अपने शांत सुनहरे समुद्र तटों, आकर्षक पहाड़ों और संस्कृित से भरपूर गांवों के लिए जाने जाते हैं और अपनी इन्हीं खासियत की वजह से यह देश बैचलरेट पार्टी के लिए एक शानदार जगह है।

    भूटान

    भूटान भारत का एक और खूबसूरत पड़ोसी देश है, जो अपने सस्ते पर्यटन के लिए जाना जाता है। इस बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन में आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। साथ ही आप यहां हिमालय पर्वतों के शानदार दृश्य, शांत रिसॉर्ट्स और टेस्टी डिशेज का आनंद ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    थाईलैंड

    थाईलैंड भी बैचलरेट पार्टी के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन साबित होगा। यहां मौजूद द्वीप, शांत समुद्र तट, स्नोर्केलिंग, शॉपिंग और बजट फ्रेंडली माहौल इसे बैचलरेट पार्टी के लिए परफेक्ट जगह बनाती है।

    वियतनाम

    बात जब भी घूमने की आती है, तो वियतनाम लोगों की पहली पसंद कहलाता है। यह अपने खूबसूरत समुद्र तटों, आकर्षक वास्तुकला और शानदार संस्कृति के कारण बैचलरेट पार्टी के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा।

    बाली

    बाली भी पर्यटन की लिहाज के दुनियाभर में पसंद किया जाने वाला डेस्टिनेशन है। यहां मौजूद साफ पानी, सुनहरे समुद्र तटों और सस्ती कीमतों के कारण आप यहां एक यादगार बैचलरेट पार्टी एंजॉय कर सकते हैं।

    मलेशिया

    मलेशिया भी बैचलरेट पार्टी के लिए एक बढ़िया जगह है। यहां का खाना, शॉपिंग, मनोरंजन और रोमांचक आपकी पार्टी को यादगार बनाने के लिए काफी है। आप यहां कम बजट में भरपूर मजा कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  कुछ तूफानी करना चाहते हैं तो ये हैं दुन‍ियाभर के फेमस Paragliding Destinations, सालों साल रहती है भीड़