Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये हैं भारत के सबसे ज्यादा विजिट किए जाने वाले टूरिस्ट स्पॉट, घूमने के शौकीन एक बार जरूर करें दीदार

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 07:22 PM (IST)

    घूमने-फिरने के शौकीन अक्सर किसी न किसी जगह को एक्सप्लोर करते रहते हैं। भारत में दुनियाभर में अपने टूरिज्म के लिए मशहूर है। यहां घूमने के लिए ढेर सारी ...और पढ़ें

    भारत में सबसे ज्यादा इन जगहों को विजिट करते हैं लोग (Picture Credit- Freepik)
    भारत में सबसे ज्यादा इन जगहों को विजिट करते हैं लोग (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. घूमना-फिरना मूड रिफ्रेश करने का एक बढ़िया तरीका है।
    2. भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं, जहां दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं।
    3. यहां 5 ऐसी जगहें भी मौजूद हैं, जहां लोग सबसे ज्यादा विजिट करते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत विविधता से भरा एक खूबसूरत देश है। अपने देश में ही इतने सुंदर अनुभव देने वाले जगह हैं कि लोग देश-विदेश से भारत देश की खूबसूरती का दीदार करने आते हैं। यही कारण है कि भारत दुनियाभर में प्रसिद्ध और सभी का पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट है। हर राज्य के हर शहर की अपनी खासियत है। लेकिन कुछ जगह ऐसे भी हैं जहां किन्हीं कारणों से सबसे अधिक मात्रा में टूरिस्ट जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे भारत की 5 सबसे अधिक विजिट की जाने वाले खास टूरिस्ट स्पॉट के बारे में-

    यह भी पढ़ें-  सोशल मीडिया का शौक कहीं बना न दे आपको बुरा पर्यटक, इन तरीकों से अपनी ट्रिप को बनाएं यादगार

    ताजमहल

    आगरा में यमुना नदी के किनारे आइवरी सफेद मार्बल से बना ताजमहल अपनी खूबसूरती और दुनिया के सात अजूबों में से एक होने के कारण दुनिया भर में जाना जाता है। इसे मुगल सम्राट शाह जहां ने अपनी बेगम मुमताज़ की याद में इसे बनवाया था।

    केरला बैकवाटर

    भारत के दक्षिण में स्थित केरला के बैकवाटर अपने खूबसूरत और नेचुरल रूप में कैनल, लेक, लगून आदि में एकत्रित हो कर एक बेहद सुंदर अनुभव देता है। लोग यहां शिकारा बोट रोड पर जाते हैं। अपने खूबसूरत नेचर के बीच स्थित होने के कारण इसे गॉड्स ओन कंट्री भी कहते हैं।

    बनारस

    बनारस उत्तर प्रदेश में स्थित एक धार्मिक स्थान है जिसे काशी के नाम से भी जाना जाता है। जीते जी यहां का आनंद तो लोग लेते ही हैं, लेकिन हिंदुत्व मानने वाले अधिकतर लोग मोक्ष प्राप्ति के लिए काशी में ही प्राण भी तायग्ना चाहते हैं। खास यहां की गंगा आरती, कचौड़ी सब्जी, बनारसी लस्सी, चाट और बनारसी सिल्क साड़ी के लिए लोग दूर दूर से यहां आते हैं।

    खबरें और भी

    राजस्थान

    क्षेत्रफल के अनुसार ये भारत का सबसे बड़ा राज्य है जिसमें ढेर सारे टूरिस्ट स्पॉट हैं जैसे जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, माउंट अबू और पुष्कर। ये सभी जगहों की अपनी खासियत है।

    शिमला

    हिमाचल प्रदेश में मौजूद शिमला किसी भी वीकेंड का प्लान बनाने के लिए बेहद खूबसूरत साइटसींग डेस्टिनेशन है। शिमला में घूमने और आकर्षण के केंद्र में ये जगह शामिल हैं – चाडविक फॉल्स, द ग्लेन, काली बाड़ी मंदिर, हिमालयन बर्ड पार्क, तत्तापानी हॉट स्प्रिंग्स, स्कैंडल पॉइंट, मशोबरा, नालदेहरा गोल्फ पार्क द रिज, कुफरी, ग्रीन वैली, चैल, किआला वन, क्राइस्ट चर्च, कुथार किला, जॉनीज वैक्स म्यूजियम, समर हिल। अधिकतर कपल भी शिमला को ही अपना फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन समझते हैं।

    यह भी पढ़ें-  ठंड में भारत की इन जगहों पर घूमने का है प्‍लान? ये ड‍िशेज जरूर करें ट्राई, शरीर में भर जाएगी गर्माहट