Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ठंड में भारत की इन जगहों पर घूमने का है प्‍लान? ये ड‍िशेज जरूर करें ट्राई, शरीर में भर जाएगी गर्माहट

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 11:03 AM (IST)

    Winter Trip Food Guide ठंड के दिनाें में खाने का अपना अलग ही मजा है। भारत के कइ राज्‍यों में ठंड के दिनों में खाए जाने वाले इन विशेष व्यंजनों से न केव ...और पढ़ें

    ठंड के दिनों में खाने के लिए मशहूर हैं भारत की ये जगहें। (image credit- freepik)
    ठंड के दिनों में खाने के लिए मशहूर हैं भारत की ये जगहें। (image credit- freepik)

    HighLights

    1. भारत में अपने जायकों के लिए मशहूर हैं ये राज्‍य।
    2. अपने खानपान के लिए मशहूर है पूरा भारत।
    3. भारत में इन जगहों पर सालों साल रहती पर्यटकों की भीड़

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत अपने खानपान के लिए मशहूर है। भारत के हर राज्‍य में कोई न कोई ऐसे व्‍यंजन जरूर होते हैं, जिसे खाने के लिए लोग दूरदराज से आते हैं। खास बात तो ये है क‍ि स‍िर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि व‍िदेशी पर्यटक भी यहां के जायकों के दीवाने हैं। ठंड की बात करें तो भारत में न सिर्फ ठंडी हवाओं और बर्फबारी देखने को मिलती है, बल्कि यहां के कई राज्‍य ठंड के दौरान खाने-पीने (Winter Trip Food Guide) की एक खास संस्कृति के लिए भी जाने जाते हैं। सर्दी के दिनों में लोग गर्म और ताजगी देने वाले व्‍यंजनों का आनंद लेते हैं। आज हम आपको भारत के ऐसे मशहूर व्‍यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िनका ठंड में जायका नहीं लिया तो आप कुछ बड़ा मिस कर सकते हैं।

    कश्मीर का रसगुल्ला, शीर-खुरमा है खास

    ठंड में छुट्ट‍ियां एन्‍जॉय करने के लिए लोग कश्‍मीर का रुख करते हैं। यहां बर्फबारी एन्‍जॉय करते हैं। यहां इतनी ठंड पड़ती है क‍ि कभी कभार तापमान माइनस में पहुंच जाता है। यहां पर सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म खाना (Indian Winter Cuisine) ट्राई करते हैं। कश्मीर में 'शीर-खुरमा' काफी मशहूर है। यह एक खास मिठाई है जिसे दूध, सूखे मेवे और सेवई से बनाया जाता है। इसके अलावा रोगन जोश और रसगुल्‍ले भी ठंड में खूब खाए जाते हैं।

    कोलकाता का नोलन गुड़ पसंदीदा

    खाने पीने के मामलों में कोलकाता भी क‍िसी से कम नहीं है। यहां की मि‍ठाईयां पूरी दुनिया में मशहूर हैं। ठंड की बात करें तो यहां पर खजूर का गुड़ (Indian Winter Cuisine) सबसे ज्‍यादा खाया जाता है। इसे चावल के आटे और नारियल से बनी मिठाईयों से बनाया जाता है। इसके बाद इसमें रसगुल्‍ले को भी मिलाया जाता है। ये मिठाई देसी विदेशी पर्यटकों को खूब पसंद आती है।

    यह भी पढ़ें: Street Food Lovers: स्ट्रीट फूड के शौक़ीन लोगों के लिए, जन्नत से कम नहीं हैं ये भारत के 6 शहर

    राजस्थान में फेमस है गट्टे की सब्जी

    राजस्थान में ठंड के दिनों की बात करें तो यहां पर गट्टे की सब्जी और दाल-बाटी जरूर खाई जाती है। यह एक पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन है, जो सर्दियों में ज्यादा खाना लोग पसंद करते हैं। दाल-बाटी को घी में डुबोकर परोसा जाता है, जो ठंड में शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। गट्टे की सब्जी भी लोग बड़े चाव से खाते हैं। आपकाे बता दें क‍ि सालों साल यहां पर्यटकों (Winter Vacation In India) की भीड़ होती है।

    खबरें और भी

    दिल्ली का सूप और कचौड़ी

    दिल्ली में सबसे ज्‍यादा ठंड पड़ती है। यहां पर लोग सुबह के समय गरमा गरम आलू की कचौड़ी खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा, सूप और 'कुल्चे-छोले' भी लोगों को स्‍वाद का तड़का देते हैं। कई लोगों को यहां के दही पापड़ी चाट भी खूब पसंद आते हैं।

    उत्तराखंड का आलू पराठा

    उत्तराखंड जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में लोग आलू के पराठे खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही थंडर की चुस्‍क‍ियां भी लेते हैं। दरअसल थंडर एक प्रकार की चाय होती है, जिसे कुछ मसालों और दूध के साथ बनाया जाता है। यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और सर्दी से बचाता है। इसके साथ ही, यहां पर आने वाले लोग मक्‍खन के साथ गरमा गरम आलू के पराठे का स्‍वाद लेते हैं।

    यह भी पढ़ें: इन जगहों पर आकर लें घूमने-फिरने के साथ फ्री में खाने-पीने का भी मजा