यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुबई में है दुनिया का इकलौता 10 स्टार होटल, एक रात का किराया सुन आपके भी छूट जाएंगे पसीने
बुर्ज अल अरब (Burj-al-Arab) न केवल एक होटल है बल्कि यह लक्जरी और विलासिता का प्रतीक है। इसका भव्य आर्किटेक्चर शानदार सजावट और अनूठी सुविधाएं इसे दुनिय ...और पढ़ें

HighLights
- बुर्ज अल अरब दुूबई का आलिशान होटल है।
- यह दुनिया का एकलौता होटल है।
- इस होटल में एक रात रुकने की कीमत लाखों में है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई, जो अपनी आधुनिकता, विलासिता और ऊंची इमारतों के लिए दुनियाभर में मशहूर है, वहां दुनिया का एकमात्र 10 स्टार होटल स्थित है। इस होटल का नाम है बुर्ज अल अरब (Burj-al-Arab)। यह होटल न केवल दुबई, बल्कि पूरी दुनिया में लक्जरी की निशानी माना जाता है।
बुर्ज अल अरब का मालिकाना हक जुमेराह ग्रुप के पास है, जो एक सरकारी स्वामित्व वाली लग्जरी होटल चेन है। यह होटल अपनी भव्यता, अनूठे आर्किटेक्चर और बेमिसाल सुविधाओं के लिए जाना जाता है।
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
बुर्ज अल अरब की वास्तुकला और ऊंचाई
बुर्ज अल अरब की ऊंचाई 321 मीटर है, जो इसे दुनिया के सबसे ऊंचे होटलों में से एक बनाती है। इस होटल का निर्माण 1998 में पूरा हुआ था और तब से यह दुबई की शान का प्रतीक बन गया है। होटल की डिजाइन एक जहाज के पाल की तरह है, जो समुद्र के बीच में स्थित है। यह होटल एक कृत्रिम द्वीप पर बना हुआ है, जिसे विशेष रूप से इसके निर्माण के लिए तैयार किया गया था। इसकी वास्तुकला इतनी आकर्षक है कि यह दूर से ही लोगों का ध्यान खींच लेती है।
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
यह भी पढ़ें: स्पेस से कैसा दिखता है बुर्ज खलीफा? NASA के एस्ट्रोनॉट ने शेयर की तस्वीर; आप भी रह जाएंगे हैरान
भव्य सुइट और आंतरिक सजावट
बुर्ज अल अरब में कुल 202 डुप्लेक्स सुइट हैं, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। होटल के अंदरूनी हिस्से में 24 कैरेट सोने की पत्ती की सजावट, शानदार झूमर और दो मंजिलों में फैले विशाल सुइट हैं। हर सुइट में मेहमानों के लिए व्यक्तिगत बटलर की सुविधा उपलब्ध है। होटल के इंटीरियर को बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, जो लक्जरी और आराम का पर्याय है।
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
विशेष सुविधाएं और सेवाएं
बुर्ज अल अरब अपने मेहमानों को अनूठी और विशेष सुविधाएं देता है। होटल में ठहरने वाले विशेष मेहमानों के लिए हेलीकॉप्टर और रॉल्स रॉयस कार की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा, होटल में दुनिया के कुछ बेहतरीन रेस्तरां हैं, जो अलग-अलग तरह की डिशेज परोसते हैं। होटल के अंदर एक विशाल एक्वेरियम भी है, जो मेहमानों के लिए एक अनोखा अनुभव प्रदान करता है।
खबरें और भी
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
बुर्ज अल अरब का निर्माण लागत
बुर्ज अल अरब का निर्माण करीब 1 अरब डॉलर (लगभग 8 हजार करोड़ रुपए) की लागत से हुआ था। यह लागत इसकी भव्यता और विशेष सुविधाओं को दर्शाती है। होटल के निर्माण में हाई क्वालिटी वाली सामग्री और तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे दुनिया के सबसे महंगे होटलों में से एक बनाता है।
.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
पीक सीजन में ठहरने का खर्च
बुर्ज अल अरब में ठहरने का अनुभव बेहद खास है, लेकिन यह अनुभव काफी महंगा भी है। पीक सीजन के दौरान इस होटल में एक रात ठहरने का खर्च 10 लाख रुपए से भी ज्यादा हो सकता है। यह कीमत होटल की विलासिता और विशेष सुविधाओं को देखते हुए उचित मानी जाती है। होटल में ठहरने वाले मेहमानों को एक अद्वितीय अनुभव मिलता है, जो उन्हें जीवनभर याद रहता है।