Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऑफिस से 5 दिन की छुट्टी लेकर भी कर सकते हैं विदेश यात्रा, इन 3 देशों में जाना बहुत आसान

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 11:31 AM (IST)

    ऑफिस से 5 दिन की छुट्टी लेकर भी आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। यहां जाना और आना बहुत आसान है। वियतनाम एक ऐसा देश है जहां आप 5 दिन की छुट्टी में भी विदेश ...और पढ़ें

    दुबई की फ्लाइट लेकर आप कम समय में यहां पहुंच सकते हैं। ( Pic Courtesy : Freepik)
    दुबई की फ्लाइट लेकर आप कम समय में यहां पहुंच सकते हैं। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर ऑफिस या कॉलेज से आपके पास 5 से 6 दिन की छुट्टी हैं तो आप इन 5 दिनों में विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। इन विदेश यात्रा में आप अपनी ट्रिप को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही कई बेहतरीन यादें इन 5 दिनों में जिंदगी के लिए जोड़ सकते हैं।

    कई बार लोग 5 दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर ही घूमने निकल जाते हैं। चाहे बात उत्तराखंड की हो या हिमाचल या फिर बीच देखने के लिए गोवा। सभी लोग छुट्टियों में इन्हीं गिनी चुनी जगह जाना पसंद करते हैं। लेकिन आप सिर्फ दो से ढाई घंटे की फ्लाइट लेकर कई विदेश यात्रा कर सकते हैं। आईये आज हम आपको बताते हैं कि आखिर किन देशों में आप 5 दिन में बहुत अच्छे से घूम सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : Republic Day 2025: पिछले 10 सालों में बेहद खास रहा है गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी का लुक, यहां देखें तस्वीरें

    1- दुबई 

    जी हां, अगर एक दिन के अंदर जाना हो या उसी दिन लौट कर आना हो तो दुबई का नंबर पहले स्थान पर आता है। आप दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर दो से ढाई घंटे में दुबई पहुंच सकते हैं। अगर आपके पास 5 से 6 दिन हैं तो आप दुबई को काफी एक्सपलोर कर सकते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा भी दुबई में ही है। 

    2- कुवैत

    कुवैत एयरलाइंस दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर आप केवल 2 घंटे में कुवैत एयरपोर्ट पर लैंड कर सकते हैं। कुवैत में भी घूमने की काफी जगह हैं। खासकर आप सर्दियों के मौसम में कुवैत जाकर अच्छा फील करेंगे। कुवैत एयरलाइंस से आप कुछ दिन यहां ठहरकर वापस दिल्ली में 2 से ढाई घंटे में पहुंच सकते हैं। 

    खबरें और भी

    3- वियतनाम

    वियतनाम एक ऐसा देश है जहां आप 5 दिन की छुट्टी में भी विदेश यात्रा का आनंद ले सकते हैं। दिल्ली से वियतनाम की फ्लाइट केवल 2.5 घंटे की है, जो इसे एक आदर्श विकल्प बनाती है। वियतनाम में आपको कई आकर्षक स्थल देखने को मिलेंगे, जिनमें हनोई, हालोंग बे, फोंग न्हा के बांग नेशनल पार्क, सापा, और होई एन शामिल हैं।

    इन स्थलों में आप प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।वियतनाम जाने के लिए आपको वीजा ऑन अराइवल या ई-वीजा के लिए आवेदन करना होगा। भारतीय पासपोर्ट धारकों को वियतनाम में अधिकतम 30 दिनों तक रहने की अनुमति है।

    यह भी पढ़ें : पढ़ाई के नाम पर आप भी डराते हैं अपने बच्चों को, आज से ही ऐसा करना करें बंद- ये हैं इसके नुकसान