विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या फ्लाइट में पावर बैंक इस्तेमाल या चार्ज कर सकते हैं? सफर से पहले जरूर समझ लें एयर लाइन के नियम

Published: Thu, 24 Sep 2026 04:06 PM (IST)

हवाई यात्रा के दौरान पावर बैंक ले जाने और उसके इस्तेमाल से जुड़े सख्त नियम हैं। इन नियमों के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

क्या प्लेन में पावर बैंक ले जा सकते हैं? (AI Generated Image)

क्या प्लेन में पावर बैंक ले जा सकते हैं? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में पावर बैंक ट्रैवल एशेंशियल्स का हिस्सा बन चुका है। लंबी ट्रिप के दौरान फोन को चार्ज रखने में ये काफी मददगार साबित होते हैं। इसलिए हर कोई इन्हें साथ रखना पसंद करता है। हालांकि, जब बात हवाई यात्रा की आती है, तब पावर बैंक को साथ ले जाने या उसे इस्तेमाल करने से जुड़े कुछ सख्त नियम हैं। 

प्लेन से ट्रैवल करते समय इन नियमों के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए, वरना आपको नुकसान भी हो सकता है। आइए जानें प्लेन में पावर बैंक ले जाने और इस्तेमाल करने से जुड़े क्या नियम हैं। 

क्या प्लेन में पावर बैंक ले जा सकते हैं? 

जी हां, आप प्लेन में पावर बैंक साथ लेकर ट्रैवल कर सकते हैं, लेकिन सिर्फ केबिन बैग में। चेक-इन बैग में पावर बैंग रखना मना है। इसलिए इसे आप अपने साथ हैंड बैग में रख सकते हैं। हालांकि, इसके भी कुछ नियम हैं। पावर बैंक की क्षमता 100Wh से कम होनी चाहिए। इससे ज्यादा पावर का पावर बैंक आप प्लेन में लेकर नहीं जा सकते। 

प्लेन में पावर बैंक का इस्तेमाल कर सकते हैं? 

कई लोग मान लेते हैं कि जब पावर बैंक साथ ले जा सकते हैं, तो प्लेन में उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। प्लेन के अंदर आप पावर बैंक का इस्तेमाल नहीं कर सकते। पूरी यात्रा के दौरान आपको अपना पावर बैंक बंद करके रखना होगा। केबिन के अंदर आप इससे अपना फोन चार्ज नहीं कर सकते। 

क्या प्लेन में पावर बैंक चार्ज कर सकते हैं? 

आजकल कई विमानों में सीट के पास यूएसबी चार्जिंग पोर्ट बने होते हैं, लेकिन ये सिर्फ लैपटॉप या फोन को सीधे चार्ज करने के लिए होते हैं न कि पावर बैंक को चार्ज करने के लिए। पावर बैंक को प्लेन में चार्ज करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसमें आग लग सकती है। इसलिए प्लेन के अंदर पावर बैंक चार्ज करने पर मनाही होती है। 

क्यों है पावर बैंक के इस्तेमाल पर मनाही?

दरअसल, पावर बैंक में लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है। ये बैटरियां छोटे आकार की होती हैं, लेकिन बड़ी मात्रा में एनर्जी स्टोर करती हैं। इसलिए इनमें आग लगने का खतरा रहता है। इसके अलावा, थर्मल रनअवे का भी खतरा रहता है। अगर कोई लिथियम-आयन बैटरी डैमेज हो जाए, ज्यादा गर्म हो जाए या उसमें शॉर्ट-सर्किट हो जाए, तो उसमें आग लग सकती है या वो फट सकता है। प्लेन में यह बहुत खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है। इसलिए प्लेन के अंदर इनके इस्तेमाल या चार्जिंग पर सख्त मनाही होती है।