Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेहद खूबसूरत हैं दुनिया के ये 5 देश, भारतीयों को बिना वीजा ही मिल जाती है एंट्री

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 02:27 PM (IST)

    अगर आप बजट में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको ऐसे 5 खूबसूरत देशों के बारे में बताएंगे जहां घूमने के लिए ...और पढ़ें

    दुनिया के इन 5 खूबसूरत देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं भारतीय (Image Source: Freepik)
    दुनिया के इन 5 खूबसूरत देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं भारतीय (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. भारतीय होने के नाते दुनिया के कुछ देशों में आपको फ्री एंट्री मिल सकती है।
    2. यह देश न सिर्फ अपनी खूबसूरत वादियों बल्कि खानपान के लिए भी काफी फेमस हैं।
    3. इस इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग करने के लिए आपको किसी लंबे-चौड़े बजट की भी जरूरत नहीं है।  

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Visa Free Countries for Indians: विदेश घूमना हर किसी का सपना होता है। ऐसे में, आज हम आपको ऐसे 5 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भारतीय होने के नाते आपको वीजा की भी जरूरत नहीं पड़ती है। जी हां, इन देशों की ट्रिप के लिए आपको किसी खास पेपर वर्क में नहीं पड़ना होता है।

    गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए इन देशों की यात्रा को सबसे बेस्ट माना जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को पहली ही नजर में अपना बना लेती है। आइए जानते हैं कौन-से हैं वह देश जहां भारतीय टूरिस्ट्स को आसानी से एंट्री मिल जाती है।

    नेपाल (Nepal)

    नेपाल घूमने के लिए आप सड़क, ट्रेन या फिर हवाई मार्ग में से किसी को भी चुन सकते हैं। यहां दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है। भारत के इस पड़ोसी देश में एंट्री के लिए आपको भारतीय नागरिकता का सबूत पेश करना ही पर्याप्त रहता है। यहां की खूबसूरत वादियों को निहारने के लिए दुनियाभर से बड़ी संख्या में लोग विजिट करते हैं।

    थाईलैंड (Thailand)

    भारतीयों को थाईलैंड की यात्रा के एडवांस वीजा लेने की जरूरत नहीं होती है। वीजा ऑन अराइवल (Visa On Arrival) के तहत आप 15 दिनों तक यहां की खूबसूरत लोकेशन्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। कम खर्च में ट्रैवल करने के लिहाज से भी ये बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेज में से एक है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- International Trip पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं सफर का मजा हो जाएगा किरकिरा

    इंडोनेशिया (Indonesia)

    अगर आप भी प्रकृति के खूबसूरत नजारों का दीदार करने के शौकीन हैं, तो इंडोनेशिया की ट्रिप भी एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। यहां आप बजट का ख्याल रखते हुए गहरे समुद्र से लेकर पहाड़ों की खूबसूरती का भी मजा ले सकते हैं। वीजा ऑन अराइवल के तहत आप यहां 30 दिनों तक रुक सकते हैं।

    मालदीव (Maldives)

    एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए मालदीव भी घूमने की शानदार जगहों में से एक हो सकता है। शादी से बाद हनीमून का प्लान हो या फिर दोस्तों या फैमिली के साथ किसी बजट ट्रिप पर जाना हो, हर मामले में यह देश आपको अपना दीवाना बना लेता है। यहां भी घूमने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    फिजी (Fiji)

    बजट में किसी हसीन देश की सैर करना चाहते हैं, तो आप फिजी घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। दरअसल, यह एक खूबसूरत द्वीप है, जिसे पर्यटन के लिहाज से दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। यहां घूमने के लिए आपके पास एक वैध पासपोर्ट होना चाहिए और वीजा ऑन अराइवल के तहत आप यहां 4 महीने तक रुक सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- पहली बार कर रहे हैं Solo Trip पर जाने का प्लान, तो उससे पहले जान लें ये जरूरी बातें