यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अयोध्या का नहीं बन रहा प्लान? दिल्ली के इन मशहूर राम मंदिरों के दर्शन करके भी पा सकते हैं रामलला का आशीर्वाद
Delhi Famous Ram Mandir रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही श्रद्धालु रिकॉर्ड संख्या में अपने उनका दर्शन करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में अगर आपको अयोध् ...और पढ़ें

HighLights
- अयोध्या स्थित रामलला के मंदिर का दर्शन करने के लिए कई लोग बेताब हैं।
- आपको अगर अयोध्या जाने के लिए समय नहीं मिल रहा है, तो परेशान मत होइए।
- आप दिल्ली के इन राम मंदिरों का दर्शन भी कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Famous Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर कोई रामलला के दर्शन करके उनका आशीर्वाद पाना चाहता है। ऐसे में अगर आप अयोध्या जाने का प्लान नहीं बना पा रहे हैं तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है।
अगर आप दिल्ली से हैं या एनसीआर के ही आसपास के इलाके में रहते हैं, तो अयोध्या जाए बिना ही भगवान राम का आशीर्वाद पा सकते हैं। जी हां, यहां हम आपको दिल्ली में स्थित श्रीराम के कुछ ऐसे मशहूर मंदिरों के बारे में बताएंगे, जिनके दर्शन आपको जरूर करने चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे मंदिरों के बारे में।
अशोक विहार
दिल्ली के अशोक विहार में भी एक राम मंदिर स्थित है। इसे कई लोग अयोध्या में बने राम मंदिर के ढांचे से मिलता जुलता भी कहते हैं। मंदिर के शिखर की बात करें तो यह लगभग 100 फीट ऊंचा है। ऐसे में आपके अयोध्या के प्लान में अभी देरी है तो इस मंदिर का भी दर्शन कर सकते हैं। मान्यता ऐसी है कि आपको यहां दूर-दूर से आए हुए श्रद्धालु भी देखने को मिल जाएंगे। इसके लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन, केशव पुरम है।
यह भी पढ़ें- रामलला के दर्शन से पहले, जानें अयोध्या राम मंदिर पहुंचने से लेकर इसकी विशेषताओं तक सब कुछ
लोधी रोड
नई दिल्ली के लोधी रोड पर भी एक दक्षिण भारतीय राम मंदिर स्थित है। भगवान का ये मंदिर अपनी वास्तुकला शैली के लिए काफी फेमस है। यहां के गर्भगृह में भगवान राम, मां साता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न - और हनुमान की मूर्तियां हैं। इस मंदिर में विजिट करके भी आप प्रभु राम का आशीर्वाद ले सकते हैं। इसके लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन, जेएलएन स्टेडियम है।
खबरें और भी
द्वारका
द्वारका सेक्टर-7 में भी भगवान श्रीराम का मंदिर स्थित है। मंदिर काफी पुराना है, लेकिन कम ही लोग इसके बारे में जानते हैं। यहां बी दर्न के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचते हैं। आप भी भगवान राम का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो यहां विजिट कर सकते हैं। इसके लिए द्वारका सेक्टर-9, नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।
विवेक विहार
दिल्ली के विवेक विहार में भी प्रभु राम का मंदिर स्थित है। इसके दर्शन की भी काफी मान्यता है। खास बात ये है कि इस मंदिर के पास ही आपको श्री बालाजी मंदिर भी मिलेगा जो कि काफी फेमस है। इसके लिए दिलशाद गार्डन, नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या ही नहीं देश के इन शहरों में भी हैं प्रभु श्रीराम के मशहूर मंदिर, एक बार जरूर करें दर्शन
Picture Courtesy: Freepik