Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खूबसूरती के साथ खाने के ल‍िए भी जाने जाते हैं भारत के 5 शहर, यहां हर ड‍िश में म‍िलता है देसी टेस्ट

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 11:17 AM (IST)

    अगर आप वेज खाने के शौकीन हैं तो आपको भारत के इन शहरों (Indian Cuisine) में एक बार तो जरूर यात्रा करनी चाह‍िए। हर जगह का स्वाद तरीका और माहौल इतना अलग ...और पढ़ें

    भारत में मशहूर हैं ये ड‍िशेज। (Image Credit- Instagram)
    भारत में मशहूर हैं ये ड‍िशेज। (Image Credit- Instagram)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। Indian Cuisine: भारत एकलौता ऐसा देश है जहां आपको खाने के कई वैरायटी देखने को म‍िल जाएंगे। यहां खाने के चटोरों की भी कमी नहीं है। हालांक‍ि यहां पर आपको मांस मच्‍छी खाने वालों से ज्‍यादा वेजि‍टेर‍ियंस देखने को म‍िलेंगे। भारत में आप ज‍िस भी राज्‍य में जाएंगे वहां का रहन-सहन, बोलचाल और खानपान (sattvik food) सब कुछ अलग ही नजर आएगा। हर जगह के अपने तौर तरीके, रीति रिवाज (cultural cities), फेमस जगहें और परंपराएं हैं जो लोगों को आकर्षित करते हैं।

    भारत की खूबसूरती के चर्चे तो पूरी दुन‍िया में हाेते ही हैं, यही कारण है क‍ि वि‍देशी पर्यटकों की भीड़ भी कहीं ज्‍यादा देखने को म‍िलती है। खाने की बात करें ताे हर क‍िसी की पसंद अलग होती है। भारत में अलग-अलग संस्कृति के लोग रहते हैं और संस्कृति के हिसाब से उनका खाना पीना भी अलग है। आज हम आपको भारत में क‍िन राज्‍यों या क‍िन शहरों का खाना मशहूर है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप इन जगहों पर सफर कर रहे हैं तो आपको इनका स्‍वाद जरूर लेना चाह‍िए।

    वाराणसी- स्वाद में घुला बनारसीपन

    उत्तर प्रदेश का यह शहर जितना धार्मिक है, उतना ही स्वादिष्ट यहां के शाकाहारी व्‍यंजन हैं। यहां की गलियों में सुबह की शुरुआत मलाईयों के साथ होती है। शाम होते-होते बनारसी चाट, टमाटर चाट, कचौड़ी-जलेबी और ठंडाई की खुशबू हवाओं में घुल जाती है। यहां हर व्‍यंजन के साथ एक कहानी जुड़ी होती है।

    Image Credit- Instagram

    उडुपी- साउथ इंडियन फ्लेवर का राजा

    खूबसूरती के मामलों में तो साउथ इंड‍िया का कोई जवाब ही नहीं होता है। वहीं खाने को लेकर भी यहां का कोई तोड़ नहीं है। जब भी साउथ इंडियन खाने की बात होती है, उडुपी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इडली, डोसा, सांभर, उपमा और फिल्टर कॉफी, ये सब कुछ इतना सादा और हेल्दी होता है कि मन बार-बार खाने को करे। उडुपी में खाने की बात करें तो नारियल, करी पत्ता और सरसों के दानों की खुशबू रची-बसी होती है। यह शहर साउथ इंडियन वेजिटेरियन फूड का दिल है।

    खबरें और भी

    जयपुर- राजस्थानी शाही स्वाद

    जयपुर न सिर्फ अपनी रॉयल विरासत के लिए जानी जाती है, बल्कि यहां का शाकाहारी खाना भी उतना ही शाही होता है। दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी, केर-सांगरी, और बाजरे की रोटी, हर डिश में मिट्टी की सौंधी खुशबू और परंपरा का स्वाद होता है।

    Image Credit- Instagram

    हरिद्वार और ऋषिकेश- सात्विक खाने की सौगात

    गंगा किनारे बसे ये दोनों शहर आध्यात्म और शुद्ध सात्विक भोजन के लिए पूरी दुन‍िया में फेमस हैं। यहां प्याज-लहसुन के बिना बने खाने में भी ऐसा स्वाद होता है जो आत्मा तक को सुकून पहुंचा देता है। खिचड़ी, आलू-पूरी, कढ़ी, और लस्सी जैसी चीजें यहां आम हैं, लेकिन स्वाद में खास हैं।

    Image Credit- Instagram

    मथुरा-वृंदावन - भक्‍त‍ि का स्‍वाद

    यहां का खाना भी शुद्ध और सात्विक होता है। मथुरा के पेड़े, लड्डू, आलू-पूड़ी और वृंदावन की ठंडाई, हर चीज में भक्ति के साथ स्वाद भी भरपूर होता है। यहां पर देसी व‍िदेशी पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को म‍िलती है।

    यह भी पढ़ें: भारत में इन 5 मंद‍िरों में खास होती है नवरात्र पूजा, एक बार जरूर करें दर्शन; पूरी होगी हर कामना

    यह भी पढ़ें: बैग उठाइए और चल दीजिए कर्नाटक के खूबसूरत हिल स्टेशन Chikkamagaluru, सुकून के साथ एडवेंचर का भी म‍िलेगा मजा

    यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को घुमाने के ल‍िए बेस्‍ट हैं द‍िल्‍ली की 5 जगहें, खूबसूरती देख कहेगी- OMG! ये कहां ले आए