Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देवीय शक्ति का एहसास कराती हैं आस्था से भरपूर 5 जगह, रोज की भागदौड़ से दूर यहां बिताएं सुकून के पल

    Updated: Wed, 12 Feb 2025 01:10 PM (IST)

    भारत में कई सारी घूमने का जगह मौजूद हैं। इतिहास को चाहने वालों के लिए यहां कई ऐतिहासिक जगह हैं तो वहीं नेचर लवर के लिए भी यहां कई सारे ऑप्शन हैं। इसके ...और पढ़ें

    देवीय शक्ति का एहसास कराती हैं भारत की जगह (Picture Credit- Freepik)
    देवीय शक्ति का एहसास कराती हैं भारत की जगह (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. खानपान से लेकर रहन-सहन तक भारत कई वजहों से दुनियाभर में मशहूर है।
    2. यहां घूमने लायक कई खूबसूरत जगह मौजूद हैं, जिन्हें देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।
    3. यहां आस्था और भक्ति से भरपूर भी कई जगह हैं, जहां देवीय एहसास होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Top 5 Spiritual Destinations: हमारा देश भारत कई मायनों में बेहद खास है। यहां की अपनी अलग संस्कृति और परंपरा है। अनेकता में एकता की झलक दिखलाता यह देश दुनियाभर में कई वजहों से मशहूर है। इसका खानपान, इतिहास और आस्था हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां घूमने की कई ऐसी जगह हैं, जो लोगों को भारत से जुड़ने और इसे जानने में मदद करती हैं।

    इतिहास प्रेमियों के लिए यहां कई ऐतिहासिक धरोहर हैं और साथ ही यहां आस्था से जुड़े कई स्थल और जगह भी मौजूद हैं। यहां कई ऐसे शहर हैं, जो विश्वास, परंपरा और भक्ति से भरपूर हैं। ये जगह सिर्फ पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि एक ऐसा डेस्टिनेशन हैं, जहां आप देवीय शक्ति को महसूस कर सकते हैं। अगर आप भी आस्था और भक्ति के इस भाव को महसूस करना चाहते हैं, तो इन 5 जगहों की सैर करना न भूलें।

    यह भी पढ़ें- Delhi से महज 3 घंटे की दूरी पर हैं ये 5 जगहें, एक दिन की छुट्टी में भी मजे से बनेगा घूमने का प्लान

    वाराणसी

    काशी, बनारस जैसे नामों से मशहूर वाराणसी कई मायनों में बेहद खास है। भगवान शिव की यह नगरी दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक मानी जाती है। आप यहां मौजूद काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं, तो 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। साथ ही आप यहां मौजूद गंगा घाट पर जीवन के पूरे चक्र को अपनी आंखों के सामने चलते हुए देख सकते हैं। आपको यहां महसूस होगा कि गंगा सिर्फ एक नदी नहीं है- यह मौत और नवीकरण दोनों का प्रतीक है।

    अमृतसर

    (Picture Credit- Freepik)

    पंजाब का यह शहर कई लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। यहां मौजूद स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने दूर-दूर से लोग आते हैं। आंखों को चकाचौंध करने वाला स्वर्ण मंदिर आपको एक अलग तरह की शांति का अहसास कराता है। यहां सभी लोग एक साथ बैठते हैं और एक ही सादा भोजन करते हैं। यह जगह याद दिलाती है कि जब बात आध्यात्मिकता और आस्था की आती है, तो सभी एक होते हैं।

    खबरें और भी

    ऋषिकेश

    (Picture Credit- Freepik)

    देवभूमि उत्तराखंड में मौजूद ऋषिकेश कई लोगों की पसंदादी जगह है। यह शहर आपको भीड़भाड़ और शोर-शराबे से दूर शांति और आध्यात्मिकता के साथ समय बिताने का मौका देता है। गंगा का बहता पवित्र पानी और ऊंचे पहाड़ आपको भक्ति और आस्था का अहसास कराते हैं। इस जगह की खासियत है कि एक बार यहां आने के बाद कोई भी इसे भुला नहीं पाता है।

    केदारनाथ

    (Picture Credit- Freepik)

    केदारनाथ जाने का सपना लगभग हर किसी का होता है। हिमालय की ऊंची चोटी पर बसा भोलेनाथ का यह मंदिर दुनियाभर में कई लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। यह सिर्फ घूमने की जगह नहीं है - यह शब्द के हर मायने में एक तीर्थयात्रा है। हालांकि, केदारनाथ की यात्रा कठिन है, लेकिन एक बार जब आप यहां पहुंचते हैं, तो चोटियों से घिरे हुए आकाश को देख आपको एहसास होता है कि चढ़ाई कभी भी मंदिर तक पहुंचने के लिए नहीं थी, बल्कि यह अपने अंदर की शक्ति को खोजने के बारे में थी।

    तिरूपति

    तिरूपति के दर्शन करना काफी मेहनत और धैर्य का काम माना जाता है। यहां तक पहुंचने के लिए लंबी लाइन में अंतहीन इंतजार करना पड़ता है। यह एक ऐसी जगह है, जहां पहुंचकर आपको एक स्थिर, अटूट विश्वास का एहसास होगा। अगर आप भी अपने जीवन की रोज की भागदौड़ से परेशान हो चुके हैं, तो तिरूपति में आपको सुकून और शांति की प्राप्ति होगी।

    यह भी पढ़ें-  जमीन से 1300 फीट नीचे बसा है World’s Deepest Hotel, मिलता है अंडरग्राउंड एडवेंचर का पूरा मजा