Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Switzerland भी लगेगा फीका, अगर घूम ल‍िए इंड‍िया के ये 2 Hill Station; आएगी विदेशों वाली फील‍िंग

    Updated: Fri, 30 May 2025 06:35 PM (GMT+05:30)

    गर्मियों में घूमने के लिए भारत में कई खूबसूरत हिल स्टेशन हैं जो विदेशों की याद दिलाते हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आपको ऐसी कई जगहें म‍िल जाएंग ...और पढ़ें

    भारत में भी मौजूद हैं Mini Switzerland। (Image Credit- Instagram)
    भारत में भी मौजूद हैं Mini Switzerland। (Image Credit- Instagram)

    HighLights

    1. विदेश घूमने का सपना भला क‍िसका नहीं होता है।
    2. इसका खर्च सुनकर लोग पीछे हट जाते हैं।
    3. भारत में भी आप वि‍देशों वाली फील‍िंग ले सकते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियाें में लोग Hill Stations जाना पसंद करते हैं। हमारे यहां भारत में ऐसी कई ठंडी जगहें मौजूद हैं जहां जाकर हर क‍िसी को सुकून म‍िलता है। इनके आगे विदेशी जगहें भी फेल हैं। इन द‍िनाें तो गर्मियों की छुट्टि‍यां भी चल रही हैं। ऐसे में लोग घूमने के ल‍िए जा रहे हैं। गर्मी की बात करें तो लोग पहाड़ों पर जाना ही पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं ज‍िन्‍हें समुद्र क‍िनारे च‍िल करना पसंद होता है।

    व‍िदेश जाने का सपना तो हर क‍िसी का होता है। कई लोग अपने इस सपने को पूरा कर पाते हैं। तो वहीं कुछ लोगाें का व‍िदेश जाने का सपना अधूरा रह जाता है। जब भी व‍िदेश में खूबसूरत वाद‍ियों की बात हाेती है तो स्‍व‍िट्जरलैंड का नाम सबसे पहले ल‍िया जाता है। ये जगह वाकई स्‍वर्ग से कम नहीं है। हालांक‍ि यहां जाना हर क‍िसी के बस की बात नहीं है। अगर आप इंड‍िया में ही स्‍व‍िट्जरलैंड वाली फील‍िंग लेना चाहते हैं तो यहां भी आपको कई ऑप्‍शन म‍िल जाएंगे।

    जी हां, खास बात तो ये है क‍ि अगर आपने एक बार इस जगह का दीदार कर ल‍िया ताे आप स्‍व‍िट्जरलैंड को भूल जाएंगे। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। आपका यहां से वापस जाने का मन नहीं करेगा। हम उत्तराखंड में बसे औली (Auli) और ह‍िमाचल प्रदेश के खज्‍ज‍ियार (Khajjiar) Hill Stations की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं क‍ि क्‍यों इन दोनों जगहों को Mini Switzerland कहा जाता है। हम इस बात की गारंटी देते हैं क‍ि यहां आकर आपका द‍िल खुश हाे जाएगा।

    औली (Auli)

    उत्‍तराखंड में जब भी घूमने की बात होती है तो सबसे पहले नैनीताल और मसूरी का नाम ही ल‍िया जाता है। यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। वहीं चमोली ज‍िले में बसा औली भी खूबसूरती के मामलाें में क‍िसी से कम नहीं है। इसे Mini Switzerland के नाम से जाना जाता है। ये इंड‍िया के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। आप यहां विदेश घूमने का मजा भी ले सकते हैं। अपनी खूबसूरती के साथ-साथ यह हिल स्टेशन स्कीइंग के लिए भी टूरिस्ट्स की पहली पसंद है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पीक सीजन में क्यों देखने म‍िली Nainital के टूर‍िज्‍म में ग‍िरावट? आखि‍र क्‍या है इसकी वजह

    हालांक‍ि स्‍कीइंग का मजा आप सर्दियों में ही ले सकते हैं जब यहां बर्फबारी होती है। औली अपने शांत वातावरण के ल‍िए भी दुन‍िया भर में फेमस है। यहां की घाटियां, हरियाली और हिमालयन व्यू आपका मन मोह लेंगे। आपको यहां से वापस जाने का मन नहीं करेगा।

    खज्‍ज‍ियार (Khajjiar)

    ह‍िमाचल प्रदेश की गोद में बसा खज्‍ज‍ियार (Khajjiar) भी क‍िसी से कम नहीं है। इसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां आपको चारों ओर हरियाली देखने को म‍िलेगी। इसके अलावा यहां मौजूद छोटी सी सुंदर झील आपको अपने ओर आकर्षित करेगी। ये जगह ह‍िमाचल के चंबा ज‍िले में मौजूद है। आप यहां आकर घुड़सवारी का मजा भी ले सकते हैं। अगर आप रोज की भागदौड़, भीड़भाड़ और शोर-शराबे से दूर कहीं सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लि‍ए बेहतरीन ऑप्‍शन है। ये जगह फोटोग्राफी के शौकीनों के ल‍िए भी बेस्‍ट है।

    यह भी पढ़ें: अंग्रेजों के जमाने से सबका फेवरेट बना हुआ है Kempty Fall, क्‍या आप जानते हैं क‍िसने की थी इसकी खोज?