Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत का स्विट्जरलैंड कहलाते हैं ये 5 हिल स्टेशन, देश में रहकर ही ले सकेंगे विदेशों वाला फील

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 06:11 PM (IST)

    विदेश घूमने का सपना कई लोगों का होता है। हालांकि हर किसी का यह सपना पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में अगर अपने देश में विदेशों वाला फील मिल जाए तो क्या ही कह ...और पढ़ें

    भारत का मिनी स्विट्जरलैंड हैं ये जगहें (Picture Credit- Instagram)
    भारत का मिनी स्विट्जरलैंड हैं ये जगहें (Picture Credit- Instagram)

    HighLights

    1. विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है।
    2. हालांकि, इसे पूरा करना सबके लिए मुमकिन नहीं।
    3. ऐसे में आप भारत की इन जगहों पर घूम सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जिन्हें देखने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। गर्मियां घूमने का सबसे बढ़िया समय होता है और बात जब भी घूमने की आती है, तो लोग सबसे पहले विदेश जाने का ही सोचते हैं। हालांकि, कई वजहों से विदेश जाने का प्लान अधूरा ही रह जाता है।

    ऐसे में कैसा हो, अगर आपको अपने देश भारत में भी विदेश घूमने का मौका मिल जाए। जी हां, ऐसा बिल्कुल मुमकिन है, क्योंकि अपने देश में ही ऐसी कई जगह हैं, तो आपको विदेश में होने का एहसास कराती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत में मौजूद उन जगहों के बारे में बताएंगे, जो आपको बिल्कुल स्विट्जरलैंड में होने का एहसास कराएंगी और इसलिए इन्हीं भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये जगह-

    यह भी पढ़ें-  समर सीजन में ले रहे हैं सात फेरे, तो हनीमून के लिए बेस्ट हैं ये 6 जगहें! आंख मूंदकर बुक कर लें टिकट

    ऑली

    उत्तराखंड राज्य का ऑली देश के खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है, जिसे भारत के स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह राज्य के चमोली जिले में मौजूद है, जहां आप विदेश घूमने का मजा भी ले सकते हैं। अपनी खूबसूरती के साथ-साथ यह हिल स्टेशन स्कीइंग के लिए भी टूरिस्ट्स की पहली पसंद है।

    खज्जियार

    हिमाचल प्रदेश में मौजूद यह शहर भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहलाता है। रोज की भागदौड़, भीड़भाड़ और शोर-शराबे से दूर अगर आप कहीं सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक परफेक्ट जगह है। यहां की नेचुरल ब्यूटी और शांति आपका मन मोह लेगी।

    खबरें और भी

    नौकुचियाताल

    उत्तराखंड में मौजूद नौकुचियाताल भी एक ऐसी जगह है, जहां आप विदेश घूमने जैसा महसूस कर सकते हैं। नैनीताल के पास और भीमताल से सिर्फ 5 किमी दूर यह खूबसूरत हिल स्टेशन घने जंगलों से भरी एक जगह है, जहां नैनीताल की सबसे गहरी झील है।

    मैक्लोडगंज

    अगर आप शिमला-मनाली जैसी ओवरक्राउडेड जगहों पर नहीं जाना चाहते हैं, तो मैक्लोडगंज एक अच्छा डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। यह हिल स्टेशन अपनी सुंदरता और शांति के लिए ही पसंद किया जाता है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मौजूद यह शहर तिब्बतियों का घर है।

    मुनस्यारी

    उत्तराखंड की जान मुनस्यारी भी आपको देश में ही विदेश घूमने का मजा दे सकता है। इसे भी 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से जाना जाता है। हिमालय की तलहटी में बसा यह एक छोटा-सा गांव हैं, जहां से आप चारों तरफ बस घने जंगल और बर्फीली चोटियों का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  Adventure Sports के ल‍िए फेमस हैं ह‍िमाचल प्रदेश की ये जगहें, पूरा होगा कुछ नया करने का सपना