Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    समर सीजन में ले रहे हैं सात फेरे, तो हनीमून के लिए बेस्ट हैं ये 6 जगहें! आंख मूंदकर बुक कर लें टिकट

    Updated: Tue, 22 Apr 2025 06:47 PM (IST)

    शादी का सीजन शुरू होते ही कई लोग शादी के बंधन में बंध चुके हैं और कई सात फेरे लेने के लिए तैयार है। शादी के बाद हनीमून (summer honeymoon) बेहद अहम मान ...और पढ़ें

    गर्मी में शादी के बाद जाएं ये हनीमून डेस्टिनेशन (Picture Credit- Instagram/Freepik)
    गर्मी में शादी के बाद जाएं ये हनीमून डेस्टिनेशन (Picture Credit- Instagram/Freepik)

    HighLights

    1. शादी का सीजन शुरू हो चुका है।
    2. साथ ही लोग हनीमून की तैयारी करने लगे हैं।
    3. ऐसे में आप गर्मी में इन जगहों पर जा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी का सीजन शुरू हो चुका है और इसी के साथ लोग अभी से अपने हनीमून की प्लानिंग भी करने लगे हैं। शादी के दौरान हर एक रस्म और रिवाज अहम माने जाते हैं। हनीमून इन्हीं में से एक है। हालांकि, यह कोई रस्म या रिवाज नहीं है, लेकिन यह एक चलन है, जो पिछले कुछ समय से न्यूली वेड कपल्स के बीच काफी पॉपुलर है।

    यह शादी के बाद पति-पत्नी के तौर पर एक-दूसरे को जानने और समय बिताने का सबसे अच्छा मौका होता है। हालांकि, गर्मियों में शादी के बाद परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन तलाशना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे समर सीजन के लिए कुछ परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में-

    यह भी पढ़ें-  भारत का 'मिनी तिब्बत' कहलाती है यह जगह, यहां के खूबसूरत नजारों और शांत वातावरण में मिलेगा अनोखा अनुभव

    गुलमर्ग

    अगर आप हनीमून के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन तलाश रहे हैं, तो गुलमर्ग एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। आप यहां अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन पल बिताने के साथ-साथ जीवनभर की यादें भी बना सकते हैं। जम्मू और कश्मीर के बारामुल्ला जिले में मौजूग यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। खासकर गर्मियों के दौरान यहां लोग बर्फबारी का लुत्फ उठाने आते हैं।

    दार्जिलिंग

    गर्मियों में घूमने के लिए दार्जिलिंग भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। पश्चिम बंगाल में मौजूद यह शहर कई लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। खासकर जून के दौरान यहां भारी संख्या में लोग घूमने आते हैं। आप यहां अपने पार्टनर के साथ टॉय ट्रेन और चाय के बागानों का आनंद ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    लेह लद्दाख

    जम्मू-कश्मीर धरती के जन्नत के नाम से जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां मौजूद हर एक जगह की खूबसूरती अपने आप में बेमिसाल होती है। खासकर गर्मियों में यहां की खूबसूरत में चार चांद लग जाते हैं। ऐसे में अगर आप समर सीजन में शादी कर रहे हैं, तो हनीमून के लिए लेह लद्दाख जा सकते हैं। यह देश की सबसे ठंडी जगहों में से एक है, जहां सफेद बर्फ से ढके पहाड़, बर्फ के ग्लेशियर और ठंडी रेगिस्तान हैं।

    मनाली

    गर्मियों में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश भी एक अच्छी जगह साबित हो सकता है। यहां कई मशहूर टूरिस्ट स्पॉट हैं, जिनमें से एक मनाली भी है। यह एक मशहूर हिल स्टेशन है, जहां घूमने का सबसे बढ़िया समय अप्रैल से जुलाई तक है। आप यहां रोमांटिक पल बिताने के साथ ही हाइकिंग, ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटी का आनंद भी ले सकते हैं।

    लक्षद्वीप

    बीते कुछ समय से लक्षद्वीप भी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में उभर कर सामने आया है। अगर आप शादी के बाद विदेश जैसी जगह पर हनीमून मनाना चाहते हैं, तो लक्षद्वीप आपके लिए बढ़िया रहेगा। यह द्वीप आपको मालदीव्स का एहसास कराएगा और कई सारे समुद्र तटों का लुत्फ उठा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  Adventure Sports के ल‍िए फेमस हैं ह‍िमाचल प्रदेश की ये जगहें, पूरा होगा कुछ नया करने का सपना