Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत का 'मिनी तिब्बत' कहलाती है यह जगह, यहां के खूबसूरत नजारों और शांत वातावरण में मिलेगा अनोखा अनुभव

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 03:28 PM (IST)

    भारत अपनी खूबसूरती और विविधता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां एक ऐसी जगह भी है जिसे भारत का मिनी तिब्बत (Mini Tibet ...और पढ़ें

    Ladakh की इन 5 जगहों की खूबसूरती देख हैरान रह जाएंगे आप (Picture Courtesy: Freepik)
    Ladakh की इन 5 जगहों की खूबसूरती देख हैरान रह जाएंगे आप (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. लद्दाख को भारत का मिनी तिब्बत कहा जाता है
    2. लद्दाख की खूबसूरत वादियां टूरिस्ट्स के लिए खास आकर्षण हैं
    3. यहां बौद्ध संस्कृति की अनोखी झलक देखने को मिलती है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लद्दाख, जिसे "भारत का मिनी तिब्बत" (Mini Tibet of India) कहा जाता है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बौद्ध संस्कृति और रोमांचक टूरिस्ट स्पॉट्स के लिए जाना जाता है। यहां की संस्कृति, भाषा और परंपराएं तिब्बत से काफी मिलती-जुलती हैं, इसलिए इसे भारत का 'मिनी  तिब्बत' कहा जाता है। आइए जानते हैं लद्दाख (Ladakh) के बारे में और यहां घूमने की 5 खास जगहों (Tourist Spots in Ladakh) के बारे में।

    लद्दाख में घूमने के लिए 5 मशहूर जगहें (5 Beautiful Spots in Ladakh)

    शांति स्तूप (Leh-Shanti Stupa)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    शांति स्तूप लेह शहर की एक मुख्य धार्मिक और पर्यटन स्थल है। यह सफेद रंग का बौद्ध स्तूप है, जिसका निर्माण जापानी बौद्ध संघ ने 1983 में करवाया था। यहां से लेह शहर और हिमालय की बर्फीली चोटियों का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। शांति स्तूप बौद्ध धर्म के शांति और सद्भाव का प्रतीक है और यहां का शांत वातावरण पर्यटकों को आध्यात्मिक शांति से रूबरू करवाता है।

    पैंगोंग लेक (Pangong Tso Lake)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    पैंगोंग झील लद्दाख की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है, जो भारत और चीन की सीमा पर स्थित है। इस झील का नीला पानी और उसमें दिखती पहाड़ों की परछाई पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यह झील लगभग 134 किमी लंबी है और इसका कुछ हिस्सा चीन में भी पड़ता है। यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बड़ा ही अनोखा होता है।

    यह भी पढ़ें: 'भारत का स्कॉटलैंड' कहलाता है यह Hill Station, गर्मियों में घूमने के लिए है सबसे बेस्ट जगह

    नुब्रा वैली (Nubra Valley)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    नुब्रा वैली लद्दाख की एक खास घाटी है, जो अपने रेगिस्तानी इलाके और दुर्लभ दो कूबड़ वाले ऊंटों के लिए मशहूर है। यहां का लैंडस्केप बेहद डाइवर्स है, जहां एक तरफ बर्फीले पहाड़ हैं, तो दूसरी तरफ रेतीले टीलें। नुब्रा वैली में दिस्कित मठ और पनामिक हॉट स्प्रिंग्स भी घूमने लायक जगहें हैं।

    खबरें और भी

    सो मोरिरी झील (Tso Moriri Lake)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    सो मोरिरी झील लद्दाख की एक और खूबसूरत झील है, जो चांगथांग क्षेत्र में मौजूद है। यह झील समुद्र तल से 4,595 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसके आसपास का प्राकृतिक नजारे बेहद मनमोहक है। यहां कई प्रवासी पक्षी देखे जा सकते हैं, जो इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट स्पॉट बनाते हैं।

    लामायुरू मठ (Lamayuru Monastery)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    लामायुरू मठ लद्दाख के सबसे पुराने और सबसे रहस्यमय बौद्ध मठों में से एक है। इसे "मूनलैंड" भी कहा जाता है क्योंकि यहां की भूमि चंद्रमा की सतह जैसी दिखती है। यह मठ 11वीं शताब्दी में बना था और यहां हर साल मनाए जाने वाले बौद्ध उत्सवों में भारी भीड़ जुटती है।

    यह भी पढ़ें: अपनी खूबसूरती से आपका दिल जीत लेंगी भारत की ये 6 जगहें, मिलेगा फॉरेन ट्रिप जैसा अनुभव