Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मी बढ़ने से पहले एक्सप्लोर कर लें Delhi की 5 जगहें, वरना बाद में घूमना हो जाएगा मुश्किल

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 04:50 PM (IST)

    दिल्ली में देखने और एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है लेकिन गर्मियों में बाहर घूमना मुश्किल हो सकता है। इसलिए जब मौसम सुहावना है तो आपको देश की राजधान ...और पढ़ें

    Delhi Travel Before Summer: गर्मियों से पहले घूम लें दिल्ली की 5 जगहें (Image Source: Freepik)
    Delhi Travel Before Summer: गर्मियों से पहले घूम लें दिल्ली की 5 जगहें (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. इन दिनों दिल्ली घूमने का सबसे सही समय है।
    2. गर्मियां बढ़ने पर दिल्ली को एक्सप्लोर करना मुश्किल हो जाता है।
    3. इस मौसम में आप दिल्ली की खूबसूरती का मजा ले सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Travel Before Summer: भारत की राजधानी, दिल्ली अपने ऐतिहासिक स्थलों, खूबसूरत गार्डन्स और खाने-पीने की बेहतरीन जगहों के लिए मशहूर है, लेकिन गर्मियों में जब पारा 40°C के पार चला जाता है, तो यहां घूमना काफी मुश्किल हो सकता है।

    अगर आप दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी सबसे सही समय है! खुले मौसम और सुहानी हवा के बीच आप दिल्ली की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं, क्योंकि गर्मी बढ़ने के बाद यह एक्सपीरिएंस उतना मजेदार नहीं रहेगा। जी हां, आइए इस आर्टिकल में जानते हैं दिल्ली की 5 बेहतरीन जगहें (Places To Visit In Delhi Before Summer), जहां आपको अभी जरूर जाना चाहिए।

    1) लोधी गार्डन

    अगर आप हरियाली के बीच शांति से समय बिताना चाहते हैं, तो लोधी गार्डन परफेक्ट जगह है। यह ऐतिहासिक गार्डन सैय्यद और लोदी वंश की विरासत को संजोए हुए है, जहां प्राचीन स्मारकों के साथ हरे-भरे बगीचे मन को सुकून देते हैं। यहां की हरियाली और शांत वातावरण सुबह-सुबह वॉक करने या पिकनिक मनाने के लिए बेहतरीन है।

    क्या करें?

    • मॉर्निंग वॉक और योग का आनंद लें।
    • ऐतिहासिक स्मारकों को करीब से देखें।
    • शानदार फोटोग्राफी के लिए यह जगह परफेक्ट है।

    2) हौज खास विलेज

    अगर आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल वाइब्स दोनों चाहिए, तो हौज खास विलेज बेहतरीन जगह है। यहां की गली-मोहल्ले, झील का खूबसूरत नजारा और कैफे एक शानदार एक्सपीरिएंस देते हैं। यहां मौजूद ऐतिहासिक हौज खास किला और झील इस जगह को और भी आकर्षक बनाते हैं।

    खबरें और भी

    क्या करें?

    • झील के किनारे शांति का अनुभव लें।
    • यूनिक कैफेज में शानदार खाने का मजा लें।

    यह भी पढ़ें- रात में हैंगआउट के लिए बेस्ट हैं Delhi की 8 जगहें, पार्टनर या फैमिली के साथ बिताएं सुकून के पल

    3) इंडिया गेट

    इंडिया गेट, जो प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की याद में बना था, दिल्ली का सबसे आइकॉनिक स्थल है। हालांकि, दिन में यह भीड़भाड़ वाला हो सकता है, लेकिन शाम के समय यहां का नजारा देखने लायक होता है। हल्की ठंडी हवा और रोशनी में जगमगाता इंडिया गेट, आपकी शाम को यादगार बना सकता है।

    क्या करें?

    • रात में इंडिया गेट की खूबसूरती देखें।
    • स्ट्रीट फूड का आनंद लें।
    • बोटिंग का मजा लें।

    4) गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस

    अगर आप नेचर लवर हैं और एक शांत जगह की तलाश में हैं, तो गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस बेहतरीन ऑप्शन है। यह खूबसूरत बगीचा न सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है, बल्कि यहां कई खूबसूरत मूर्तियां और झरने भी हैं जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

    क्या करें?

    • प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली का आनंद लें।
    • फोटोग्राफी के लिए यह जगह शानदार है।
    • पास के रेस्टोरेंट्स में स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाएं।

    5) राष्ट्रीय रेल संग्रहालय

    अगर आपको ट्रेनों और रेलवे के इतिहास में दिलचस्पी है, तो राष्ट्रीय रेल संग्रहालय एक बेहतरीन जगह है। यहां आपको भारत की ऐतिहासिक ट्रेनें, इंजन और रेलवे से जुड़ी कई अनोखी चीजें देखने को मिलेंगी।

    क्या करें?

    • भारत की सबसे पुरानी ट्रेनों और भाप इंजनों को करीब से देखें।
    • ट्रेन राइड का मजा लें, खासकर बच्चों के लिए यह शानदार एक्सपीरिएंस होगा।

    यह भी पढ़ें- देर रात तक खुले रहते हैं Delhi के 5 बाजार, बजट फ्रेंडली शॉपिंग के साथ सैर-सपाटा भी कर सकते हैं आप