Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    करीब से देखनी है अरूणाचल प्रदेश की खूबसूरती, तो IRCTC के साथ बना सकते हैं बेहद कम बजट में प्लान

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 02:44 PM (IST)

    आईआरसीटीसी ने हाल ही में एक टूर पैकेज लॉन्च किया है जो दे रहा है अरूणाचल प्रदेश घूमने का मौका। इस टूर पैकेज में आप यहां की कई शानदार जगहों को एक्सप्लो ...और पढ़ें

    आईआरसीटीसी लेकर आया बजट में अरुणाचल प्रदेश घूमने का मौका (Pic credit- freepik)
    आईआरसीटीसी लेकर आया बजट में अरुणाचल प्रदेश घूमने का मौका (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. IRCTC दे रहा है अगस्त में अरुणाचल घूमने का मौका।
    2. खाना, रहना, ट्रैवल इश्योरेंस जैसी कई सुविधाएं इस टूर पैकेज में रहेंगी शामिल।
    3. जानें पैकेज की कीमत और कैसे करा सकते हैं इसकी बुकिंग

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश बेहद खूबसूरत जगह है। इसे सूरज की भूमि भी कहा जाता है। यहां की बर्फीली चोटियों को देखना एक अलग ही तरह का एडवेंचर है। यहां के ऊंचे-ऊंचे हरे-भरे पहाड़ आपकी यात्रा को बना देंगे शानदार। अगर आपने अभी तक इसकी खूबसूरती को नहीं किया है एक्सप्लोर, तो अगस्त में बना सकते हैं यहां का प्लान, क्योंकि आईआरसीटीसी लेकर आया है बजट में यहां घूमने-फिरने का मौका।  

    पैकेज का नाम- Arunachal Gateway to Serenity ex Guwahati

    पैकेज की अवधि- 7 रात और 8 दिन

    डेस्टिनेशन कवर्ड- बोमडिला, दिरांग, तवांग, तेजपुर

    मिलेगी यह सुविधा

    1. रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।

    2. इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी।

    3. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा इस टूर पैकेज में मिलेगी।

    यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

    1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 44,900 रुपये चुकाने होंगे।

    2. वहीं दो लोगों को 33,370 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

    3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 30,930 रुपये का शुल्क देना होगा।

    4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 25,690 और बिना बेड के 18,760 रुपए देने होंगे।

    ये भी पढ़ेंः- होटल और ट्रेन में सफेद चादर देख आपके मन में भी आता है सवाल, तो जानें इसकी वजह

    IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी

    आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप अरुणाचल प्रदेश के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

    ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

    आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः- सोलो ट्रिप से लेकर बैचलरेट तक के लिए शानदार जगह है थाईलैंड, IRCTC के साथ जुलाई में कर सकते हैं प्लानिंग

    खबरें और भी