Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोलो ट्रिप से लेकर बैचलरेट तक के लिए शानदार जगह है थाईलैंड, IRCTC के साथ जुलाई में कर सकते हैं प्लानिंग

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 07:07 AM (IST)

    थाईलैंड घूमने का सपना हर किसी का होता है क्योंकि ये जगह है ही इतनी खूबसूरत। यहां इतने सारे आईलैंड्स हैं कि इन्हें एक बार में घूमना पॉसिबल ही नहीं। अगर ...और पढ़ें

    आईआरसीटीसी लेकर आया जुलाई में थाईलैंड घूमने का मौका (Pic credit- freepik)
    आईआरसीटीसी लेकर आया जुलाई में थाईलैंड घूमने का मौका (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. आईआरसीटीसी लेकर आया जुलाई में थाईलैंड घूमने का मौका।
    2. रहने, खाने से लेकर घूमने-फिरने तक की सुविधा मिलेगी वो भी बजट में।
    3. जानें पैकेज की कीमत और कैसे करा सकते हैं इसकी बुकिंग।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड बजट में विदेश यात्रा के लिए बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप इस साल फॉरेन ट्रिप की सोच रहे हैं, तो थाईलैंड एक अच्छा डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। थाईलैंड में शानदार नजारों की तो कोई कमी ही नहीं, साथ ही ये जगह अपनी नाइट लाइफ के लिए भी बेहद मशहूर है। यहां कई ऐसे आईलैंड हैं, जहां आप घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन अगर किन्हीं वजहों से आपका नहीं बन पा रहा है, तो आईआरसीटीसी लेकर आया है आपके लिए यहां घूमने का शानदार मौका।

    पैकेज का नाम- Treasures of Thailand ex Mumbai

    पैकेज की अवधि- 4 रात और 5 दिन

    ट्रैवल मोड- फ्लाइट

    डेस्टिनेशन कवर्ड- बैंकॉक, पटाया

    कब कर सकेंगे यात्रा- 31 जुलाई से 4 अगस्त तक

    मिलेंगी यह सुविधाएं

    1. आने-जाने के लिए दोनों साइड से फ्लाइट की टिकट मिलेगी।

    2. रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।

    3. इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर सब मिलेगा। 

    ये भी पढ़ेंः- गर्मियों की छुट्टियों में Tamil Nadu जाने का कर रहे हैं प्लान? तो ये 5 शहर अपनी लिस्ट में जरूर करें शामिल

    यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

    1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 61,200 रुपए चुकाने होंगे।

    2. वहीं दो लोगों को 56,900 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

    3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 56,900 रुपए का शुल्क देना होगा।

    4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (2-11 साल) 52,600 और बिना बेड के 47,200 रुपए देने होंगे।

    IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी

    आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप थाईलैंड के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

    ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

    आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः- IRCTC Tamil Nadu Tour Package: अगस्त में एक्सप्लोर करें तमिलनाडु की खूबसूरती, पैकेज की कीमत कर देगी हैरान

    खबरें और भी