यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ahmedabad के पास बसे हैं 4 खूबसूरत Hill Stations, इस गर्मी घूम कर तो आइए; दोगुना हाे जाएगा मजा
गर्मियों में हिल स्टेशन पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह होती है। आमतौर पर लोग शिमला मनाली और मसूरी जाना पसंद करते हैं लेकिन गुजरात में भी कई हिल स्टेश ...और पढ़ें

HighLights
- गर्मियों में हर कोई घूमने जाता है।
- आमतौर पर लोग शिमला-मनाली जाते हैं।
- गुजरात में भी Hill Stations का मजा ले सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में घूमने जाने वालों की संख्या बढ़ जाती है। आमतौर पर इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए Hill Stations लोगों का पसंदीदा ठिकाना होता है। यहां के शांत वातावरण और ठंडी हवाओं से मन को सुकून मिलता है। आप ताजगी से भर जाते हैं। जब भी पहाड़ों पर जाने की बात होती है तब लोग शिमला-मनाली या फिर नैनीताल और मसूरी जाना ही पसंद करते हैं।
हालांकि, इन सबके अलावा भी ऐसे कई Hill Stations हैं जहां घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। इनकी खूबसूरती भी देखने लायक होती है। अगर आप इस बार किसी नए जगह पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गुजरात हो आइए। यहां भी ऐसे कई हिल स्टेशन हैं जो आपका मन मोह लेंगे। ये पहाड़ी इलाके बेहद खूबसूरत और शांत हैं। यहां आकर आपको अलग ही सुकून का एहसास होगा। ये अहमदाबाद से कुछ ही दूरी पर बसे हुए हैं। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं विस्तार से -
पावागढ़ हिल स्टेशन
ये हिल स्टेशन अहमदाबाद से 151 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है। यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। दूर-दूर से टूरिस्ट इस जगह का दीदार करने के लिए आते हैं। यहां आपकाे ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हरियाली देखने को मिलेगी। ये जगह गुजरात के पंचमहल में मौजूद है। आप यहां फैमिली, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
सापुतारा हिल्स
अहमदाबाद से 397 किलोमीटर की दूरी पर बसे सापुतारा हिल्स की खूबसूरती देखते ही बनती है। मानसून में तो इस जगह की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। यहां आप सुरम्य जंगलों, पहाड़ियों और झील के सुंदर नजारों का मजा ले सकते हैं। यहां मानसून में पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है। इसकी खास बात ये है कि आप यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: भक्ति से जुड़ा हर कोना देखा होगा, पर क्या Mathura-Vrindavan की खोज किसने की, ये मालूम है?
डॉन हिल स्टेशन
डॉन हिल स्टेशन, अहमदाबाद से 394 किलोमीटर दूर बसा हुआ है। यहां आपको आदिवासी के जमाने से जुड़ी कई चीजें देखने को मिल जाएंगी। आप यहां ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा यहां मौजूद वॉटर फाॅल्स आपका मन मोह लेंगे।
विल्सन हिल्स
इसकी गिनती दुनिया के अनोखे हिल स्टेशनों में से एक है। आप यहां से समुद्र का सुंदर नजारा भी देख सकते हैं। आप यहां Sunset Point भी जा सकते हैं। इसके अलावा कई झरने भी आकर्षण का केंद्र हैं। अहमदाबाद से इस हिल स्टेशन की दूरी 363 किलोमीटर है। ये ढाई हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद है।