Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वंदे भारत से करें कश्मीर का सफर, इन 5 जगहों को करें एक्सप्लोर; यादगार बन जाएगा वेकेशन

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 03:52 PM (IST)

    कल 6 जून से कटड़ा से श्रीनगर के लिए वंदेभारत ट्रेन शुरू होने जा रही है जिसे पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता ...और पढ़ें

    कश्मीर जाएं तो इन ज‍गहों पर जाना न भूलें। (Image Credit- Instagram)
    कश्मीर जाएं तो इन ज‍गहों पर जाना न भूलें। (Image Credit- Instagram)

    HighLights

    1. कश्‍मीर को धरती का स्‍वर्ग कहा जाता है।
    2. कश्मीर की ट्रिप जन्नत की सैर करने से कम नहीं है।
    3. हर कोई यहां जाने की ख्‍वाह‍िश रखता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। कल यानी क‍ि 6 जून से कटड़ा से श्रीनगर के ल‍िए वंदेभारत ट्रेन चलाई जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी द‍िखाकर रवाना करेंगे। ऐसे में आप अगर कश्‍मीर जाना चाहते हैं तो ये ट्रेन आपकी यात्रा को आसान बना सकती है। हालांक‍ि इसके ल‍िए आपको कटड़ा तक आना पड़ेगा। कश्‍मीर जाने का सपना भला क‍िसका नहीं होता है।

    कश्‍मीर को धरती का स्‍वर्ग कहा जाता है। हर कोई यहां आने को लेकर काफी एक्‍साइटेड रहता है। हालांक‍ि बीते द‍िनों पाक‍िस्‍तान के हमले के कारण लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया था। फ‍िल्‍हाल स्‍थि‍त‍ि सामान्‍य है। अब आप यहां आराम से घूम फ‍िर सकते हैं। कश्मीर अपनी नेचुरल ब्‍यूटी, आकर्षक नजारों, पहाड़ों से लेकर झीलों तक के लिए पूरी दुन‍िया में मशहूर है। अगर आपको भी घूमने का शौक है तो एक बार कश्‍मीर जरूर हो आएं। अभी तो गर्मियों की छुट्ट‍ियां भी चल रही हैं। तो आप ब‍िना क‍िसी संकोच के कश्‍मीर जा सकते ह‍ैं।

    आपको बता दें क‍ि कश्मीर में लगभग सारी ही जगहें बेहद सुंदर हैं। यहां कई टूर‍िस्‍ट प्‍लेस हैं जो यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आज का हमारा लेख इसी व‍िषय पर है। हम आपको कश्‍मीर के उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको एक बार तो जरूर ही जाना चाह‍िए। आइए उन जगहों के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

    कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रैक

    अगर आप कश्‍मीर जा रहे हैं तो एक बार यहां पर कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रैक पर जरूर जाएं। ये कश्मीर के गांदरबल जिले में मौजूद है। इसे यहां का सबसे फेमस ट्रैक माना जाता है। आपको यहां जन्‍नत वाली फील‍िंग आएगी।

    खबरें और भी

    पटनीटॉप

    उधमपुर जिले में 2024 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद ये Hill Station खूबसूरती के मामले में क‍िसी से कम नहीं है। यहां देवदार के पेड़ों के घने जंगल और पहाड़ियों का सुंदी नजारा आपको देखने को म‍िलेगा। यहां आकर आप क्‍वाल‍िटी टाइम स्‍पेंड कर सकते हैं। ये जगह पैराग्लाइडिंग के ल‍िए भी जानी जाती है।

    य‍ह भी पढ़ें: Hill Station हो या खूबसूरत Island, असम में घुमक्‍कड़ी के शौकीनों को म‍िलेगा पसंदीदा ठ‍िकाना

    गुलमर्ग

    कश्‍मीर जा रहे हैं तो गुलमर्ग याद से जरूर जाएं। यहां आपको फूलों का मैदान देखने को म‍िलेगा। यह जगह कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां आकर आपको शांति‍ का एहसास हाेगा। आपमें ताजगी भर जाएगी।

    दूधपथरी

    आठ हजार फीट की ऊंचाई पर बसे दूधपथरी का नजारा बेहद खूबसूरत है। इसे दूध की घाटी कहा जाता है। यहां आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरियाली, झील का सुंदर नजारा देखने को म‍िलेगा।

    डल लेक

    कश्मीर जाएं तो डल झील में शिकारा पर राइडिंग जरूर करें। अगर आपने ऐसा नहीं क‍िया तो समझ लें क‍ि आपकी यात्रा अधूरी रह गई है। झल झील का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को म‍िलेगा।

    यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी के बीच चाह‍िए ठंड का एहसास, तो जून में घूम आएं 6 Hill Stations; पहनना पड़ जाएगा स्‍वेटर