Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hill Station हो या खूबसूरत Island, असम में घुमक्‍कड़ी के शौकीनों को म‍िलेगा पसंदीदा ठ‍िकाना

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 11:15 AM (IST)

    गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए असम एक बेहतरीन जगह है। यहां आप हिल स्टेशन हाफलांग में हरे-भरे पहाड़ों का आनंद ले सकते हैं। यहां आपको आइलैंड का ...और पढ़ें

    असम जा रहे हैं तो इन जगहों को जरूर करें एक्सप्‍लोर।
    असम जा रहे हैं तो इन जगहों को जरूर करें एक्सप्‍लोर।

    HighLights

    1. असम भारत का बेहद सुंदर राज्‍य है।
    2. यहां आकर आपको पूरा सुकून म‍िलेगा।
    3. गर्मी की छुट्ट‍ियों में यहां जा सकते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियों में घूमने वालों की संख्‍या बढ़ जाती है। लाेग पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं ताक‍ि वे भीषण गर्मी के बीच सुकून भरे पल ब‍िता सकें। वहीं कुछ लोगों को बीच पर च‍िल करना पसंद होता है। गर्मियों में लोग ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां जाकर उन्‍हें ठंड का एहसास हो। इन द‍िनों तो बच्‍चों के Summer Vacations भी चल रहे हैं। ऐसे में लोग घूमने के ल‍िए जा रहे हैं।

    आपको बता दें क‍ि ट्रैवल करना न स‍िर्फ मनोरंजन के ल‍िए बल्कि सेहत के ल‍िए भी जरूरी होता है। ट्रैवल करने से मन को शांति‍ म‍िलती है। शरीर में नई ताजगी आ जाती है। आप वापस लौटकर और अच्‍छे से काम कर पाते हैं। अगर आप भी श‍िमला, मनाली, नैनीताल और मसूरी जा-जाकर बोर हो गए हैं तो इस बार असम (Assam Tourist Place) घूमने का प्‍लान बना ल‍ीज‍िए। यहां गर्मी की छुट्ट‍ियां आपकी यादगार हो जाएंगी। यहां आप पहाड़ों से लेकर आईलैंड तक का मजा ले सकते हैं। असम एक ऐसा राज्‍य है जो सात बहनों में आता है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    हाफलांग

    हाफलांग असम का एकमात्र Hill Station है। इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है। हाफलांग में आपको हरे-भरे पहाड़ देखने को म‍िल जाएंगे। यहां की हरि‍याली ही इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। पहाड़, घने जंगल के साथ यहां झरने भी देखने को मिलेंगे। हाफलांग में हाइकिंग का भी मजा ले सकते हैं। ये आपकी गर्मी की छुट्ट‍ियों को यादगार बना देगी।

    श‍िव सागर

    अगर आप असम घूमने जा रहे हैं तो शिव सागर को भी ल‍िस्‍ट में जरूर शाम‍िल करें। ये गुवाहाटी से करीब 350 किलोमीटर की दूरी पर है। यह असम का ऐतिहासिक शहर है। यहां दूर-दूर से टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। यहां की खूबसूरती भी आपको जन्‍न्‍त का एहसास कराती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी के बीच चाह‍िए ठंड का एहसास, तो जून में घूम आएं 6 Hill Stations; पहनना पड़ जाएगा स्‍वेटर

    बराक वैली टी स्टेट

    असम चाय के बागानों के ल‍िए फेमस है। यहां पर चाय की चुस्‍की भी हर कोई लेना चाहता है। यहां की खूबसूरती आपको ऐसे घेर लेगी क‍ि आपको वहां से आने का मन ही नहीं करेगा। बराक वैली में आपको ये सब देखने को म‍िलेगा। बराक वैली नॉर्थ असम में है। यहां एक झील भी है ज‍िसका नाम दोलु लेक है। जहां शांति से बैठकर आप क्‍वाल‍िटी टाइम स्‍पेंड कर सकते हैं।

    उमानंद आईलैंड

    ये आईलैंड असम में ब्रम्हपुत्र नदी पर है। गुवाहटी से टैक्‍सी या कैब के जर‍िये यहां पहुंचा जा सकता है। ये दुनिया का सबसे छोटा Inhabited रिवर आईलैंड है। साथ ही ये 17वीं शताब्दी में बने शिव मंदिर के लिए भी जाना जाता है। असम आकर इस आईलैंड को देखने तो बनता है। ये जगह आपको मदहोश कर देगी।

    दीफू

    ये एक ऐसा ह‍िल स्‍टेशन है जो अपनी नेचुरल ब्‍यूटी के ल‍िए दुन‍िया भर में मशहूर है। यहां मुख्‍य आकर्षण का केंद्र कार्बी आंगलोंग इकोलॉजिकल पार्क है। ये जगह नेचर लवर्स के ल‍िए परफेक्‍ट है। आप यहां फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 2 गेट से 3 देशों में एंट्री, बर्फ पर बने रनवे; दुनि‍या के इन 5 अनोखे Airports के बारे में जानते हैं आप?