Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IRCTC लेकर आया है नार्थ ईस्ट एक्सप्लोर करने का प्लान, ग्रुप के साथ बजट में कर सकते हैं यहां की सैर

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 07:56 AM (IST)

    आईआरसीटीसी लेकर आया है नार्थ ईस्ट की कई खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान। बहुत ही कम बजट में आप इस ट्रिप को निपटा सकते हैं। इसकी पूरी डिटेल्स ...और पढ़ें

    IRCTC नार्थ ईस्ट टूर पैकेज (Pic credit- freepik)
    IRCTC नार्थ ईस्ट टूर पैकेज (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. IRCTC लेकर आया नार्थ ईस्ट घूमने का मौका।
    2. रहने, खाने से लेकर घूमना-फिरना सब बजट में कर सकेंगे।
    3. जानें पैकेज की कीमत और कैसे करा सकते हैं इसकी बुकिंग।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नार्थ ईस्ट की लगभग हर एक जगह प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है। यहां की फिजाओं में एक अलग सी शांति का एहसास होता है। सिक्किम हो या मेघालय, नागालैंड हो या असम। हर एक जगह अपने आप में लाजवाब है। अगर आपने अभी तक यहां की यहां की किसी भी जगह को एक्सप्लोर नहीं किया है, तो अब बना लें प्लान। आईआरसीटीसी लेकर आया है आपके लिए शानदार मौका। जान लें पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स।  

    पैकेज का नाम- Jewel of Norht East

    पैकेज की अवधि- 10 रात और 11 दिन

    ट्रैवल मोड- ट्रेन

    डेस्टिनेशन कवर्ड- चेरापूंजी, गुवाहाटी, कामाख्या, शिलॉन्ग

    मिलेंगी यह सुविधाएं

    1. आने- जाने के लिए ट्रेन की टिकट मिलेगी।

    2. रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।

    3. टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट शामिल है।

    4. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।

    यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

    1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 73,295 रुपये चुकाने होंगे।

    2. वहीं दो लोगों को 42,215 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

    3. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 19,030 और बिना बेड के 14,755 रुपए देने होंगे।

    ये भी पढ़ेंः- मात्र 34,310 रुपए में कर सकते हैं खूबसूरत अरुणाचल प्रदेश की सैर IRCTC के साथ

    IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी

    आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप नार्थ ईस्ट के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

    ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

    आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- लॉन्ग वीकेंड के लिए IRCTC लेकर आया नैनीताल ट्रिप, मात्र 11,675 रुपए में घूम सकते हैं ये खूबसूरत जगह

    खबरें और भी