Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IRCTC लेकर आया अक्टूबर में केरल एक्सप्लोर करने का मौका, मात्र 40 हजार में कर सकते हैं यहां की सैर

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 08:18 AM (IST)

    केरल की खूबसूरती देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। चारों तरफ फैली हरियाली साफ-सुथरे बीच शांत वातावरण घूमने का परफेक्ट माहौल बनाते हैं। ...और पढ़ें

    आईआरसीटीसी केरल टूर पैकेज (Pic credit- freepik)
    आईआरसीटीसी केरल टूर पैकेज (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. IRCTC लेकर आया अक्टूबर में केरल घूमने का मौका।
    2. इस टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल, खाने-पीने की सुविधा मिलेगी।
    3. आईआरसीटीसी ने ट्विट करके इस पैकेज की डिटेल्स शेयर की है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में घूमने वाली जगहों की बात हो, तो केरल इस लिस्ट में जरूर शामिल होता है। प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर केरल सिर्फ हनीमून कपल्स के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए भी बहुत ही बेहतरीन जगह है। मानसून खत्म होते ही यहां घूमने का सीजन शुरू हो जाता है। अगर आपने अभी तक केरल को एक्सप्लोर नहीं किया है, तो अक्टूबर में बना सकते हैं प्लान। 

    पैकेज का नाम- Celestial Kerala Tour

    पैकेज की अवधि- 5 रात और 6 दिन

    ट्रैवल मोड- फ्लाइट

    डेस्टिनेशन कवर्ड- कोच्ची, कुमारकोम, मुन्नार, थेक्कड़ी

    मिलेंगी यह सुविधाएंं

    1. आने-जाने के लिए फ्लाइट की टिकट मिलेगी।

    2. रुकने के लिए 3 स्टार होटल की सुविधा मिलेगी।

    2. इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल रहेगा। 

    3. पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा शामिल है।

    यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

    1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 54,300 रुपए चुकाने होंगे।

    2. वहीं दो लोगों को 41,300 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

    3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 40,000 रुपए का शुल्क देना होगा।

    4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 36,100 और बिना बेड के 31,900 रुपए देने होंगे।

    ये भी पढ़ेंः- अगस्त में बाली की खूबसूरती एक्सप्लोर करने का बना सकते हैं प्लान, IRCTC के साथ

    IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी

    आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप केरल की हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती का करीब से दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

    ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

    आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः- सितंबर में लॉक कर लें अपने प्लान, IRCTC दे रहा बहुत ही कम बजट में अंडमान घूमने का मौका

    खबरें और भी