Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IRCTC Kerala Tour Package: फरवरी है केरल एक्स्लोर करने का बेस्ट सीज़न, आईआरसीटीसी लेकर आया बजट टूर पैकेज

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 03:08 PM (IST)

    IRCTC Kerala Tour Package अगर आप केरल की खूबसूरत वादियों को घूमने का अभी तक प्लान ही बनाते आए हैं घूमने का मौका नहीं मिल पाया है तो आपके लिए आईआरसीसीट ...और पढ़ें

    IRCTC Kerala Tour Package: फरवरी में बना लें केरल घूमने का प्लान
    IRCTC Kerala Tour Package: फरवरी में बना लें केरल घूमने का प्लान

    HighLights

    1. आईआरसीटीसी केरल टूर पैकेज।
    2. फरवरी में कर सकते हैं केरल के खूबसूरत जगहों की सैर।
    3. जानें पैकेज की कीमत और कैसे करा सकते हैं इसकी बुकिंग

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। IRCTC Kerala Tour Package: केरल भारत का बेहद खूबसूरत राज्य है। जहां घूमने के लिए नवंबर से मार्च तक का महीना बेस्ट होता है, लेकिन यहां एक नहीं बल्कि कई सारी घूमने लायक जगहें हैं, जो आपको बेस्ट चुनने में कनफ्यूज कर सकती हैं। हाल ही में आईआरसीटीसी ने एक पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें आप एक साथ केरल और उसके आसपास की कई शानदार जगहों को कर सकते हैं कवर। जान लें पैकेज की कीमत और कुछ जरूरी जानकारी।

    पैकेज का नाम- Kerala with Rameshwaram & Kanyakumari

    पैकेज की अवधि- 7 रात और 8 दिन

    ट्रैवल मोड- फ्लाइट

    डेस्टिनेशन कवर्ड- कन्याकुमारी, कोच्ची, कुमारकोम, मदुरै, मुन्नार, रामेश्वरम, त्रिवेंद्रम

    कब कर सकेंगे सैर- 6 फरवरी 2024 से 13 फरवरी 2024

    मिलेेंगी यह सुविधाएं

    1. आने-जाने के लिए फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास की टिकट मिलेगी।

    2. रुकने के लिए अच्छे होटल की सुविधा मिलेगी।

    3. इस ट्रिप में ब्रेकफास्ट और डिनर मौजूद है।

    4. पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।

    यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

    1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 73,150 रुपये चुकाने होंगे।

    2. वहीं दो लोगों को 55,500 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

    3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 53,850 रुपये का शुल्क देना होगा।

    4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 49,350 और बिना बेड के 43,500 रुपए देने होंगे।

    IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी-

    आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप केरल के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

    ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

    आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

     

    ये भी पढ़ेंः- अगले साल घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो लॉन्ग वीकेंड्स के हिसाब से कर लें प्लानिंग

    Pic credit- unsplash

    खबरें और भी