Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IRCTC Rajasthan Tour Package: मात्र 32 हजार में कर सकते हैं राजस्थान के कई जगहों की सैर, रहना-खाना फ्री

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 05:00 AM (GMT+05:30)

    IRCTC Rajasthan Tour Package नए साल में फैमिली या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो राजस्थान काफी अच्छा ऑप्शन है। जहां बिखरी है बेशुमार ...और पढ़ें

    IRCTC Rajasthan Tour Package: आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज की डिटेल्स
    IRCTC Rajasthan Tour Package: आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज की डिटेल्स

    HighLights

    1. आईआरसीटीसी लेकर आया राजस्थान घूमने का शानदार मौका।
    2. नए साल में ले सकेंगे राजस्थान के इस टूर पैकेज का लाभ।
    3. मात्र 32000 में कर सकेंगे कई खूबसूरत जगहों की सैर।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। IRCTC Rajasthan Tour Package: राजस्थान राजा-महाराजा की नगरी है। किलों-महलों से सजे राजस्थान को घूमने का सबसे बेस्ट सीजन सर्दियां ही होती हैं। जब आप आरामदायक कपड़ों में यहां घूमने-फिरने का मजा ले सकते हैं। अगर आप नए साल में भारत के किसी शहर को एक्सप्लोर करने की सोच रहे हैं, तो राजस्थान को कर सकते हैं इस लिस्ट में शामिल, क्योंकि आईआरसीटीसी लेकर आया है बजट में राजस्थान सैर का मौका। आप एक साथ जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर जैसी और कई जगहों को देख पाएंगे। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में। 

    पैकेज का नाम- Rajasthan Desert Circuit Ex Indore

    पैकेज की अवधि- 6 रात और 7 दिन

    ट्रैवल मोड- फ्लाइट

    डेस्टिनेशन कवर्ड- बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर

    मिलेगी यह सुविधा

    1. आने-जाने के लिए फ्लाइट की सुविधा मिलेगी।

    2. रुकने के लिए अच्छे होटल की सुविधा मिलेगी।

    3. इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल रहेगा।

    4. एसी व्हीकल के जरिए कर पाएंगे टूरिस्ट्स प्लेसेज की सैर। 

    5. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।

    यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

    1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 44,400 रुपए चुकाने होंगे।

    2. वहीं दो लोगों को 33,800 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

    3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 32,000 रुपए का शुल्क देना होगा।

    4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 28,200 और बिना बेड के 24,650 रुपए देने होंगे।

    IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी

    आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप राजस्थान के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

    ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

    आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः- Long Weekends in 2024: अगले साल मिलेंगे एक नहीं 10 लॉन्ग वीकेंड, आज से ही शुरू कर दें वेकेशन की प्लानिंग

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी