Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaisalmer Street Food: जैसलमेर के लज़ीज जायके, जो आपकी ट्रिप का मजा कर देंगे दोगुना

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 09:26 AM (IST)

    Jaisalmer Street Food जैसलमेर में शुरू होने जा रहा है डेजर्ट फेस्टिवल। जिस दौरान यहां का नजारा देखने लायक होता है। अगर आप भी यहां आने का प्लान बना रहे ...और पढ़ें

    Jaisalmer Street Food: जैसलमेर के लजीज जायके
    Jaisalmer Street Food: जैसलमेर के लजीज जायके

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jaisalmer Street Food: गोल्डेन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर एक बेहद ही खूबसूरत और रंगीला शहर है। जैसलमेर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। जो अपने खूबसूरत किले, झीलों और महलों के लिए मशहूर है। इस शहर में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत की एक अलग ही झलक देखने को मिलती है। इस शहर को घूमने का सबसे अच्छा टाइम अक्टूबर से फरवरी है। जब यहां का मौसम घूमने के अनुकूल होता है और इस बार तो जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल का आयोजन भी फरवरी में ही हो रहा है, तो ये एकदम बेस्ट मौका है इस शहर को एक्सप्लोर करने का। जैसलमेर आएं तो यहां के किले, लेक देखने के साथ ही यहां के मशहूर जायकों को भी चखें, क्योंकि इन्हें चखे बिना आपकी यात्रा अधूरी है। तो आइए जान लें कि जैसलमेर के इन स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में। 

    मखानिया लस्सी

    जैसलमेर आएं तो यहां की मखनिया लस्सी को जरूर करें ट्राय। दही से बनने वाली इस लस्सी का जायका बढ़ाने के लिए इसमें सूखी चेरी, काजू, किशमिश और बादाम जैसे ड्रायफ्रूट्स डाले जाते हैं। साथ ही इसमें दूध और मक्खन भी होता है, जो पीने में टेस्टी होने के साथ ही बहुत हेल्दी भी होती है। जैसलमेर के लोकल फूड ज्वॉइंट्स के अलावा आप यहां के कैफे में भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं। 

    चाने जैसलमेर के

    चाने जैसलमेर के, यहां की बहुत ही मशहूर डिश है। जिसे काले चने, बेसन और दही से तैयार किया जाता है। ऊपर से देसी घी, लाल मिर्च और हरी धनिया डालकर सर्व किया जाता है। वैसे इसे जैसलमेर काला चना कढ़ी के नाम से भी जाना जाता है। जिसे यहां रोटी और चावल के साथ लोग खाना पसंद करते हैं। तो इसे भी एक बार जरूर चखें।

    मटन साग

    नॉन वेजिटेरियन डिशेज की बात करें, तो मटन साग इस लिस्ट में टॉप पर है। इसे मटन, पालक और राजस्थान के तीखे-चटक मसालों के साथ बनाया जाता है। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तब तो आपको इसे जरूर ट्राय करना चाहिए। जिसका स्वाद आपको सालों रहेगा याद।

    खबरें और भी

    केर सांगरी

    केर सांगरी का स्वाद आपको लगभग राजस्थान के हर एक शहर में चखने को मिल जाएगा, लेकिन अगर आप जैसलमेर आए हैं तो इसे भी चख लें। सांगरी एक लंबी फली होती है और केर छोटे-छोटे गोले होते हैं। इस सब्जी को बहुत सारे तेल और मसालों के साथ पकाया जाता है। जो खाने में बेहद जायकेदार होती है। तो इसे भी एक बार चखना तो बनता है।

    इसके अलावा जैसलमेर के लजीज़ जायकों को चखने के लिए आप गड़ीसर लेक के सामने Tathastu Restro & Cafe का भी रूख कर सकते हैं। लोकल डिशेज़ के अलावा यहां और दूसरी तरह की डिशेज़ का स्वाद भी ऐसा होता है कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। शाम के समय यहां आना बेस्ट रहेगा जब आप खानपान के साथ गड़ीसर लेक में होने वाले फाउंटेन शो के भी मजे ले सकते हैं। यहां से आपको जैसलमेर का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।